Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस

जैस्मिन अख्तर और सुखमन हीर ने अपने नए गाने ‘काफिला’ में प्रमोट किया गन कल्चर

अमृतसर: गन कल्चर के खिलाफ शुरू किए गए अभियान में अल्टीमेटम खत्म हो जाने के बाद पंजाब पुलिस दोबारा एक्टिव हो गई है। फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने सिंगर जैस्मिन अख्तर व सुखमन हीर के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। दोनों ने बीते दिनों ही अपना नया गाना काफिला रिलीज किया था। जिसमें हथियारों की नुमाइश की गई।सुखमन ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट में स्टेटस पर भी राइफलों के साथ गीत को लगाया।फतेहगढ़ साहिब पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, सिंगर जैस्मिन अख्तर और सुखमन हीर के अलावा 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ खेड़ी नुध सिंह में मामला दर्ज किया गया है। पंजाब सरकार की तरफ से हथियारों की नुमाइश व उसे प्रोत्साहित करने वाले गीतों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सिंगर सुखमन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में फिल्म कवर लगाया, जिसमें राइफल हाथ में पकड़ी गई है और गीत में भी खुलेआम हथियारों की नुमाइश की गई है।शुक्रवार को रिलीज हुआ गीत काफिलासिंगर जैस्मिन व सुखमन का गीत काफिला दोनों ने कल शुक्रवार को ही रिलीज किया है। जिसे यूट्यूब पर एक दिन में तकरीबन 64 हजार लोग देख चुके हैं। गीत के बोल लंबे कद, लंबियां गर्दना, काफिला जट्‌टा दा…. में हथियारों की नुमाइश काफी अधिक की गई। इतना ही नहीं, सुखमन ने इस गीत का कवर भी हथियार के साथ ही बनवाया है और उसे उसने अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी पोस्ट कर रखा है।72 घंटे का अल्टीमेटम हो चुका खत्ममुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ दिन पहले ही गन कल्चर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। उन्होंने पंजाब में सोशल मीडिया, पार्टियों व गीतों में हथियारों की नुमाइश पर रोक लगा दी थी। पुलिस ने भी सख्त कार्रवाई करते हुए कई मामले दर्ज किए। पंजाब पुलिस की तरफ से सप्ताह शुक्रवार शाम को 72 घंटे का समय दिया था, जिसमें उन्होंने सभी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हथियारों की तस्वीरें हटाने के लिए कहा गया। यह अल्टीमेटम बीते मंगलवार खत्म हो चुका है।

936640cookie-checkजैस्मिन अख्तर और सुखमन हीर ने अपने नए गाने ‘काफिला’ में प्रमोट किया गन कल्चर
Artical

Comments are closed.

यूपी में 33 आईएएस के तबादले: 11 जिलों के जिलाधिकारी व सूचना विभाग सहित कई बड़े विभागों के अधिकारी बदले     |     Uttarakhand Weather News Update Light Rain Likely In The Mountains – Amar Ujala Hindi News Live     |     Fire Breaks Out In A Factory In Delhi Keshavpuram Area – Amar Ujala Hindi News Live     |     Umaria News: Fire Broke Out At Night In The Ghunghuti Forest Near Morcha Baba Gate – Madhya Pradesh News     |     Sawai Madhopur: Trinetra Ganesh Temple Route Closed Till April 24 As Tigress Sultana Gives Birth To Cubs In Th – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Weather Expected To Remain Bad For Five Days In Isolated Places Of State, Temperature Will Increase – Amar Ujala Hindi News Live     |     अंक तालिका से लेकर पर्पल और ऑरेंज कैप पर भी एक ही टीम का कब्जा, कोई नहीं है टक्कर में     |     ‘नागिन की सस्ती कॉपी’, कार्तिक बने इच्छाधारी नाग, तो लोगों को याद आई ‘गॉडजिला’, करने लगे ऐसे कमेंट     |     25000 रुपये से कम में मिल रहे Split AC, Amazon-Flipkart पर मची है ‘लूट’     |     1 साल में ATM का चार्ज कितना लगता है?     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088