Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar: Fire Broke Out Near Platform-1 Of Samastipur Junction, Rpf And Railway Personnel Averted Accident - Amar Ujala Hindi News Live IPL 2025: आईपीएल की वजह से 11 रूटों पर रहेगा डायवर्जन, जारी किए गए अलग-अलग रूट चार्ट, सात मैच खेले जाएंगे Video : Devotees Offered Prayers At Jhandewalan Temple On First Day Of Navratri - Amar Ujala Hindi News Live Maheshwar News: The Story Of Ahilya Devi Holkar Will Come Alive In The Drama, Cm Mohan Yadav Will Participate - Amar Ujala Hindi News Live The Enthusiasm Of The Participants Was Seen In The Run For Fit Rajasthan Race - Rajasthan News DC vs SRH: मिचेल स्टार्क की कातिलाना गेंदबाजी, IPL में ऐसा करने वाले बने चौथे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज Kapurthala: कपूरथला हवेली सील, लोन की अदायगी न करने पर बैंक रिकवरी टीम ने लगाया नोटिस Mohanlal expresses regret as Empuraan sparks political storm | India News Darbhanga News: Vhp Appeals Do Not Celebrate Hindu New Year As April Fool, Hoist Saffron Flag In Every House - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar:वीएचपी की अपील Meerut: Mr. Ssp, Have Some Shame... Constable's Wife Posted On Not Getting Expected Paternity Leave - Amar Ujala Hindi News Live

जो कोई नहीं कर सका, ट्रेविस हेड ने कर दिखाया; रोहित को पछाड़ ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज


Travis Head- India TV Hindi

Image Source : GETTY
ट्रेविस हेड

ENG vs AUS: इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबलें में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने ऐसा कहर ढाया कि रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई। ट्रेविस हेड के ताबड़तोड़ शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने ना केवल 316 रनों का टारगेट सफलतापूर्वक चेज किया बल्कि वनडे में लगातार 13वीं जीत दर्ज करते हुए कीर्तिमान रच दिया। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान इंग्लैंड ने बेन डकेट के 95 रन और विल जैक्स के 62 रनों के दम पर इंग्लैंड की टीम 49.4 ओवर में 315 रनों का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में स्पिनरों ने कमाल की गेंदबाजी की। एडम जम्पा और मार्नश लाबुशेन ने 3-3 विकेट अपने नाम किए।

हेड ने रचा नया कीर्तिमान

इंग्लैंड के 315 रनों के स्कोर के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पारी का आगाज कुछ खास नहीं रहा और चौथे ही ओवर में मिचेल मार्श के रुप में पहला झटका लगा। हालांकि इसके बाद ट्रेविस हेड ने एक छोर संभालते हुए मार्नश लाबुशेन के साथ मिलकर इंग्लिश गेंदबाजों को ऐसा धोया कि 316 रनों का टारगेट सिर्फ 44 ओवर में ही चेज हो गया।

ट्रेविस हेड ने चौकों और छक्कों की बारिश करते हुए महज 129 गेंदों पर नाबाद 154 रनों की पारी खेली जिसमें उनके बल्ले से 20 चौके और 5 छक्के निकले। इस पारी की बदौलत उन्होंने नया इतिहास रच दिया। दरअसल, ट्रेविस हेड ने वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी बार 150 से ज्यादा का स्कोर बनाया। इस तरह वह वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ 150 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। हेड का ये वनडे में बेस्ट स्कोर है। इससे पहले उन्होंने नवंबर 2022 में मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ 152 रनों की पारी खेली थी।

रोहित का रिकॉर्ड टूटा

यही नहीं, हेड नॉटिंघम में ODI में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बन गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज था। रोहित ने जुलाई 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 137 रनों की पारी खेली थी और भारत को 8 विकेट से जीत दिलाई थी। 

AUS vs ENG ODI मैच में सबसे बड़ा स्कोर

  • 161* – शेन वॉटसन, मेलबर्न, 2011
  • 154* – ट्रेविस हेड, नॉटिंघम, 2024*
  • 152 – ट्रेविस हेड, मेलबर्न, 2022
  • 145 – डीन जोन्स, ब्रिस्बेन, 1990
  • 143 – शेन वॉटसन, साउथैम्प्टन, 2013

ODI मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज

  • 24 – डेविड वॉर्नर बनाम साउथ अफ्रीका, केपटाउन, 2016
  • 21 – ग्लेन मैक्सवेल बनाम अफगानिस्तान, वानखेड़े, 2023
  • 20 – ट्रेविस हेड बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम, 2024*

ट्रेविस हेड अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 13 शतक ठोक चुके हैं। हेड ने जब भी शतक लगाया है तो ऑस्ट्रेलिया जीतने में कामयाब रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ये सफर कब तक जारी रहता है। 

वनडे में 154 रन के स्कोर के लिए सबसे कम गेंदें

  • 129- ट्रेविस हेड (2024), गिलक्रिस्ट (1999)
  • 134 – विराट कोहली (2016), हाशिम अमला (2017)
  • 138 –  तमीम इकबाल (2009)
  • 140 –  एंड्रयू स्ट्रॉस (2010)
  • 163 – कैलम मैकलियोड (2017)

 

Latest Cricket News





Source link

1547530cookie-checkजो कोई नहीं कर सका, ट्रेविस हेड ने कर दिखाया; रोहित को पछाड़ ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज
Artical

Comments are closed.

Bihar: Fire Broke Out Near Platform-1 Of Samastipur Junction, Rpf And Railway Personnel Averted Accident – Amar Ujala Hindi News Live     |     IPL 2025: आईपीएल की वजह से 11 रूटों पर रहेगा डायवर्जन, जारी किए गए अलग-अलग रूट चार्ट, सात मैच खेले जाएंगे     |     Video : Devotees Offered Prayers At Jhandewalan Temple On First Day Of Navratri – Amar Ujala Hindi News Live     |     Maheshwar News: The Story Of Ahilya Devi Holkar Will Come Alive In The Drama, Cm Mohan Yadav Will Participate – Amar Ujala Hindi News Live     |     The Enthusiasm Of The Participants Was Seen In The Run For Fit Rajasthan Race – Rajasthan News     |     DC vs SRH: मिचेल स्टार्क की कातिलाना गेंदबाजी, IPL में ऐसा करने वाले बने चौथे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज     |     Kapurthala: कपूरथला हवेली सील, लोन की अदायगी न करने पर बैंक रिकवरी टीम ने लगाया नोटिस     |     Mohanlal expresses regret as Empuraan sparks political storm | India News     |     Darbhanga News: Vhp Appeals Do Not Celebrate Hindu New Year As April Fool, Hoist Saffron Flag In Every House – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar:वीएचपी की अपील     |     Meerut: Mr. Ssp, Have Some Shame… Constable’s Wife Posted On Not Getting Expected Paternity Leave – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088