Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
अजित कुमार की सबसे बड़ी तमिल हिट फिल्म, 298 करोड़ की कमाई करने वाली ये फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाने को तैयार! AI set to boost media and entertainment revenues by 10% while cutting costs by 15%: EY report | India News India Youth Games Will Start From May 5 Match Between Jharkhand And Rajasthan Free Entry For Fans - Amar Ujala Hindi News Live Young Man Died After A High Speed Truck Collided With Bike - Amar Ujala Hindi News Live Anant Ambani Reached Haridwar Har Ki Pauri With Wife Radhika Merchant Perform Ganga Puja - Amar Ujala Hindi News Live Delhi: भाजपा विधायक दल की बैठक समाप्त, विशेष विधानसभा सत्र का एलान; प्राइवेट स्कूल फीस एक्ट होगा पेश MP Transfer Policy 2025: मध्यप्रदेश में ट्रांसफर पॉलिसी लागू, 30 मई तक विभागीय मंत्रियों को तबादले के अधिकार A Prisoner Attempted Suicide In Alwar Central Jail - Alwar News Himachal News: साजिशों का दौर... डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की इस पोस्ट ने बढ़ाया प्रदेश का सियासी पारा प्लेऑफ से बाहर होने के बाद इस टीम को लगा एक और झटका, चोटिल हो गया स्टार खिलाड़ी

जो रूट के और करीब पहुंचे यशस्वी जायसवाल, केवल 2 ही बल्लेबाज कर सके हैं ये काम


yashasvi jaiswal- India TV Hindi

Image Source : PTI
जो रूट के और करीब पहुंचे यशस्वी जायसवाल

Yashasvi Jaiswal World Test Championship: भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया टेस्ट मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम ने 7 विकेट से अपने नाम कर लिया है। इस जीत में वैसे तो सभी की भूमिका अहम रही, लेकिन यशस्वी जायसवाल की अदा ही निराली है। उन्होंने मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने का काम किया है। इतना ही नहीं वे ये अर्धशतक 100 के ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस बीच यशस्वी जायसवाल अ​ब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट के और भी करीब पहुंच गए हैं। यहां हम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात कर रहे हैं। 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन जो रूट के नाम 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इस सीजन यानी 2023.2025 के चक्र की बात की जाए तो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज तो अभी भी इंग्लैंड के जो रूट हैं। उन्होंने अब तक 16 मैचों की 29 पारियों में 1398 रन बनाए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर यशस्वी जायसवाल आते हैं। जायसवाल पहले से ही नंबर दो पर थे, लेकिन अब वे बांग्लादेश के खिलाफ दो अर्धशतक लगाकर जो रूट के करीब आ गए हैं। वहीं तीसरे नंबर के बल्लेबाज से उनकी लीड भी बढ़ गई है। 

यशस्वी जायसवाल ने भी पूरे किए 1200 रन 

यशस्वी जायसवाल ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत अभी तक 11 मैचों की 20 पारियां खेली हैं और अब तक उनके नाम 1217 रन आ चुके हैं। अब उनके निशाने पर जरूर जो रूट होने वाले हैं। इस बीच बड़ी बात ये भी है कि डब्ल्यूटीसी के इस चक्र में दो ही बल्लेबाज ऐसे हैं, जो 1200 से ज्यादा रन बनाने में कामयाब रहे हैं। वहीं तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के बेन डकेट हैं, उनके नाम 16 मैचों की 20 पारियों में 1028 रन हैं। इन तीन के अलावा कोई भी ऐसा नहीं है, जो एक हजार से ज्यादा रन बना सका हो। 

रोहित शर्मा और शुभमन गिल काफी पीछे 

अगर भारतीय बल्लेबाजों की ही बात करें तो रोहित शर्मा इस लिस्ट में आते है, लेकिन वे अभी काफी पीछे हैं। रोहित ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इस सीजन में अब तक 11 मैचों की 20 पारियों में 742 रन बनाए हैं। वहीं शुभमन गिल ने भी 11 मैचों की 20 पारियों में 735 रन बनाए हैं। अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में इनके पास मौका होगा कि एक हजार वाले क्लब में शामिल हों, देखना होगा कि उस सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहता है। 

यह भी पढ़ें 

WTC Points Table: नए शिखर पर पहुंची टीम इंडिया, बांग्लादेश को हराते ही अंक तालिका में मारी लंबी छलांग

बांग्लादेश को हराते ही टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को धकेला पीछे, अब केवल इतनी ही टीमें आगे

Latest Cricket News





Source link

1617950cookie-checkजो रूट के और करीब पहुंचे यशस्वी जायसवाल, केवल 2 ही बल्लेबाज कर सके हैं ये काम
Artical

Comments are closed.

अजित कुमार की सबसे बड़ी तमिल हिट फिल्म, 298 करोड़ की कमाई करने वाली ये फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाने को तैयार!     |     AI set to boost media and entertainment revenues by 10% while cutting costs by 15%: EY report | India News     |     India Youth Games Will Start From May 5 Match Between Jharkhand And Rajasthan Free Entry For Fans – Amar Ujala Hindi News Live     |     Young Man Died After A High Speed Truck Collided With Bike – Amar Ujala Hindi News Live     |     Anant Ambani Reached Haridwar Har Ki Pauri With Wife Radhika Merchant Perform Ganga Puja – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi: भाजपा विधायक दल की बैठक समाप्त, विशेष विधानसभा सत्र का एलान; प्राइवेट स्कूल फीस एक्ट होगा पेश     |     MP Transfer Policy 2025: मध्यप्रदेश में ट्रांसफर पॉलिसी लागू, 30 मई तक विभागीय मंत्रियों को तबादले के अधिकार     |     A Prisoner Attempted Suicide In Alwar Central Jail – Alwar News     |     Himachal News: साजिशों का दौर… डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की इस पोस्ट ने बढ़ाया प्रदेश का सियासी पारा     |     प्लेऑफ से बाहर होने के बाद इस टीम को लगा एक और झटका, चोटिल हो गया स्टार खिलाड़ी     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088