Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Alwar News: Julie Alleges On Land Revenue Amendment Bill, Says Government Trying To Benefit A Specific Group - Alwar News - Alwar News:भू-राजस्व संशोधन विधेयक पर जूली का आरोप, कहा बहादुरगढ़ हत्याकांड : नींद की गोली खिला पहले पत्नी और तीन बच्चों को मारा, फिर पेट्रोल डाल घर में लगाई आग Kabaddi World Cup 2025: भारत ने वर्ल्ड कप को किया अपने नाम, Final में इंग्लैंड को दी मात Supreme Court to hear plea against demolition of house over 'anti-India slogan' | India News Bihar News: Crackdown On Criminals Intensifies After Cm's Strict Orders, Bihar Police In Action Mode - Amar Ujala Hindi News Live Up: Girder Fell While Installing Beam On Expressway Bridge, Four Beams Broke With Explosion, 3 Workers Buried - Amar Ujala Hindi News Live Mp Weather Today: Temperature Reached 39 Degrees In Madhya Pradesh, Heat Will Increase In The Next Two Days, C - Amar Ujala Hindi News Live Sharad Pawar Meets His Estranged Nephew Ajit; Draws Barbs From Ally Sanjay Raut News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live - Maharashtra:शरद पवार और अजीत की मुलाकात से सियासी हलचल, संजय राउत बोले Rajasthan: Political Uproar Over Sp Mp’s Insulting Comment On Rana Sanga, Cm And Leaders React Strongly - Amar Ujala Hindi News Live CSK vs MI: नूर के बाद सीएसके की जीत में चमके रचिन, 13 साल से मुंबई इंडियंस के लिए जारी हार का ये सिलसिला

जो रूट बने इंग्लैंड के सबसे बड़े खिलाड़ी, अपने ही साथी के 2 कीर्तिमान किए एक झटके में ध्वस्त


joe root- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
जो रूट बने इंग्लैंड के सबसे बड़े खिलाड़ी

Joe Root New Record: जो रूट इस वक्त करीब करीब हर मैच में रन बना रहे हैं। वे जब रन बनाते हैं तो कोई बड़ी बात नहीं होती, जब रन नहीं बनते हैं तो जरूर चर्चा का विषय बन जाता है। इस बीच पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में जो रूट का बल्ला एक बार फिर चला और खूब चला। इसी दौरान जो रूट इंग्लैंड के सबसे बड़े टेस्ट क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने अपने ही देश के एलिस्टर कुक के एक नहीं बल्कि दो रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया है। 

एलिस्टर कुक से आगे निकल गए जो रूट

जो रूट अब इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अब तक ये रिकॉर्ड एलिस्टर कुक के नाम था। अब पहले नंबर पर जो रूट पहुंच गए हैं। एलिस्टर कुक ने अपनी टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में 161 मैच और 291 पारियां खेलकर 12472 रन बनाने का​ काम किया था। इस दौरान उनका औसत 45.35 का रहा है और वे 46.95 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते रहे हैं। एलिस्टर कुक ने अपने करियर के दौरान 33 शतक और 57 अर्धशतक लगाए हैं। साल 2018 में ही एलिस्टर कुक ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। 

जो रूट के टेस्ट आंकड़े 

अब बात अगर जो रूट की करें तो उन्होंने अब तक 147 टेस्ट मैचों की 268 पारियों में 12473 से ज्यादा रन बना लिए हैं। ये सिलसिला अभी जारी है। जो रूट ने 50.84 के औसत और 56.95 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक 34 शतक और 65 अर्धशतक अपनी टीम के लिए लगाए हैं। साफ है कि जो रूट हर मायने में एलिस्टर कुक से आगे हैं। जहां एक ओर कुक रिटायर हो चुके हैं, वहीं रूट अभी खेल रहे हैं और उम्मीद है कि अभी तीन से चार साल वे और खेलते रहेंगे, यानी वे कुक से काफी आगे निकल सकते हैं। 

पाकिस्तान के खिलाफ ये भी रिकॉर्ड अपने नाम किया

इतना ही नहीं, ये तो रही रनों की बात जहां रूट सबसे आगे हो गए हैं। वहीं बात अगर पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड मैचों की करें तो इन दोनों टीमों के बीच जब भी मैच हुआ है तो अब एलिस्टर कुक ने जहां एक ओर 16 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है, वहीं जो रूट ने अब तक 17 बार ये कमाल किया है। यानी यहां भी रूट एलिस्टर कुक से आगे निकल गए हैं। खास बात ये है कि कुक के ये रिकॉर्ड तोड़ने के बाद भी जो रूट भी खेल रहे हैं, ऐसे में वे इसी मैच में कुछ और कीर्तिमान बना दें तो कोई ताज्जुब की बात नहीं होनी चाहिए। 

यह भी पढ़ें 

IND-W vs SL-W: भारतीय टीम के सामने बड़ी चुनौती, जानें अब तक कैसा रहा श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड

टेस्ट सीरीज के लिए हो गया टीम का ऐलान, अनकैप्ड खिलाड़ी की हुई अचानक एंट्री

Latest Cricket News





Source link

1666900cookie-checkजो रूट बने इंग्लैंड के सबसे बड़े खिलाड़ी, अपने ही साथी के 2 कीर्तिमान किए एक झटके में ध्वस्त
Artical

Comments are closed.

Alwar News: Julie Alleges On Land Revenue Amendment Bill, Says Government Trying To Benefit A Specific Group – Alwar News – Alwar News:भू-राजस्व संशोधन विधेयक पर जूली का आरोप, कहा     |     बहादुरगढ़ हत्याकांड : नींद की गोली खिला पहले पत्नी और तीन बच्चों को मारा, फिर पेट्रोल डाल घर में लगाई आग     |     Kabaddi World Cup 2025: भारत ने वर्ल्ड कप को किया अपने नाम, Final में इंग्लैंड को दी मात     |     Supreme Court to hear plea against demolition of house over ‘anti-India slogan’ | India News     |     Bihar News: Crackdown On Criminals Intensifies After Cm’s Strict Orders, Bihar Police In Action Mode – Amar Ujala Hindi News Live     |     Up: Girder Fell While Installing Beam On Expressway Bridge, Four Beams Broke With Explosion, 3 Workers Buried – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp Weather Today: Temperature Reached 39 Degrees In Madhya Pradesh, Heat Will Increase In The Next Two Days, C – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sharad Pawar Meets His Estranged Nephew Ajit; Draws Barbs From Ally Sanjay Raut News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live – Maharashtra:शरद पवार और अजीत की मुलाकात से सियासी हलचल, संजय राउत बोले     |     Rajasthan: Political Uproar Over Sp Mp’s Insulting Comment On Rana Sanga, Cm And Leaders React Strongly – Amar Ujala Hindi News Live     |     CSK vs MI: नूर के बाद सीएसके की जीत में चमके रचिन, 13 साल से मुंबई इंडियंस के लिए जारी हार का ये सिलसिला     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088