Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस

झाँसी मेडिकल कॉलेज अस्पताल अग्निकांड, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया जायजा, दिए इनपर कार्रवाई के निर्देश

Jhansi hospital fire:Jhansi hospital fire: उत्तर प्रदेश के झाँसी जिले में शुक्रवार की रात रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज अस्पताल के NICU वार्ड में हुए अग्निकांड की तपन कम नहीं हो रही है, घटना में 10 नवजात बच्चों की मौत के बाद भी यहाँ एक ऐसी संवेदनहीनता देखी गई जिसने इंसानियत पर ही सवाल खड़े कर दिए, विपक्ष ने इसपर सरकार को घेरा, घटना का जायजा लेने पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी नाराजगी जताई और फिर कार्रवाई करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए।

झांसी में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कल शुक्रवार 15 नवंबर की रात को नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में भीषण आग लग गई थी जिसमें 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई, हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को झांसी जाने के निर्देश दिए, ब्रजेश पाठक महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घटना का जायजा लिया लेकिन उनके कॉलेज आने से पहले ही उनके स्वागत के लिए सड़क पर चूना डाला गया था जिसको लेकर विपक्ष ने सरकार पर जमकर हमला बोला।

कांग्रेस ने लिखा- ये सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है

कांग्रेस ने चूना डालने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया , कांग्रेस ने लिखा- भाजपा सरकार की संवेदनहीनता देखिए, एक ओर बच्चे जलकर मर गए, उनके परिवार रो रहे थे, बिलख रहे थे दूसरी तरफ, डिप्टी सीएम  के स्वागत के लिए सड़क पर चूने का छिड़काव हो रहा था। परिजनों का यहां तक कहना है कि पूरे कम्पाउंड में गंदगी फ़ैली हुई थी, जो डिप्टी CM के आने से पहले ही साफ की गई। ये सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। बच्चे जलकर मर रहे हैं और ये सरकार चेहरा चमकाने में लगी है। शर्मनाक।

सपा ने लिखा- ऐसे बेशर्मों से जनता ऊब चुकी है

समाजवादी पार्टी ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया, सपा ने लिखा- झांसी में मासूम जिंदा जलकर मर गए, मौका मुआयना करने आ रहे निकम्मे निर्लज्ज बेशर्म और महाभ्रष्टाचारी के स्वागत अभिनंदन के लिए सड़क पर चूना डाला जा रहा है, रेड कार्पेट भी बिछेगी बेशर्म के लिए? ऐसे बेशर्मों से जनता ऊब चुकी है और धक्के मारकर यूपी की सत्ता से बाहर फेंकने का मन बना चुकी है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक हुए नाराज, दिए कार्रवाई के निर्देश

झांसी मेडिकल कॉलेज में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के पहुंचने से पहले उनके स्वागत में सड़कों पर चूना डाले जाने के मामले पर उन्होंने नाराजगी जताई, डिप्टी सीएम ने जिलाधिकारी को ये काम करने वाले लोगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं ब्रजेश पाठक ने कहा जिन लोगों ने चूना डालने आदि जैसा कृत्य किया है वो स्वीकार योग्य नहीं है।

BJP सरकार की संवेदनहीनता देखिए।

एक ओर बच्चे जलकर मर गए, उनके परिवार रो रहे थे, बिलख रहे थे।

दूसरी तरफ, डिप्टी CM के स्वागत के लिए सड़क पर चूने का छिड़काव हो रहा था।

परिजनों का यहां तक कहना है कि पूरे कम्पाउंड में गंदगी फ़ैली हुई थी, जो डिप्टी CM के आने से पहले ही साफ की गई।… pic.twitter.com/M1sk8SAa0E

— Congress (@INCIndia) November 16, 2024

झांसी में मासूम जिंदा जलकर मर गए ,मौका मुआयना करने आ रहे निकम्मे निर्लज्ज बेशर्म और महाभ्रष्टाचारी के स्वागत अभिनंदन के लिए सड़क पर चूना डाला जा रहा है👇

रेड कार्पेट भी बिछेगी बेशर्म के लिए ? ऐसे बेशर्मों से जनता ऊब चुकी है और धक्के मारकर यूपी की सत्ता से बाहर फेंकने का मन बना… pic.twitter.com/46IO4kvY4T

— SamajwadiPartyMediaCell (@MediaCellSP) November 16, 2024

 

1897870cookie-checkझाँसी मेडिकल कॉलेज अस्पताल अग्निकांड, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया जायजा, दिए इनपर कार्रवाई के निर्देश
Artical

Comments are closed.

इब्राहिम का मजाक उड़ाने वाले पाकिस्तानी क्रिटिक पर भड़कीं पलक तिवारी, बोलीं- ‘उसे नफरत के आगे…’     |     Gold Price Today: फिर महंगा हुआ सोना, चांदी के भी दाम बढ़े, चेक करें आज के ताजा भाव     |     Tip on suspects triggers searches in J&K’s Rajouri | India News     |     Bihar: Dig And Ssp Investigated The Rumour Of Weapons And Bombs Being Found In A House – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: जेल से निकलते ही रोया दीनू, बोला- सबने छोड़ा साथ, सात घंटे की रिमांड पर हुई पूछताछ     |     Uttarakhand: भारतीय सेना को भेड़, बकरी एवं पोल्ट्री उत्पाद उपलब्ध कराएंगे किसान, पहली खेप माणा रवाना     |     Teacher Living In The Neighbourhood Raped A Ninth Class Student, Arrested – Delhi News     |     The Young Man Went Near The Leopard In The Fields And Took A Selfie And Posted The Video On Facebook – Gwalior News     |     Rajasthan News: After Operation Sindoor, Army Chief Upendra Dwivedi Visited Longewala – Amar Ujala Hindi News Live     |     Cm Nayab Singh Saini Statement On Pakistani Spy Jyoti Malhotra – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088