झांसी: झांसी में किशोरी का नहाते हुए वीडियो बनाकर एक लड़के ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वह काफी समय से छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था। आते-जाते समय छेड़छाड़ करता था। मां ने कोतवाली थाने में केस दर्ज करवाया था। आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। किशोर न्याय बोर्ड ने आरोपी को ललितपुर बाल सुधार गृह भेज दिया।घर पर आना-जाना था10 जुलाई को एक महिला ने कोतवाली थाना में तहरीर दी थी। इसमें बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को एक लड़का काफी समय से परेशान कर रहा है। लड़के का घर पर आना जाना था। उसने लड़की का नहाते हुए का वीडियो बना लिया था। इसके बाद वह ब्लैकमेल कर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था।छात्रा का घर के बाहर निकलना हुआ मुश्किलछात्रा कोचिंग और अन्य काम से बाहर जाती है तो रास्ते में आरोपी गलत व्यवहार करता है। इससे कारण लड़की का घर से निकलना मुश्किल हो गया। जब लड़के के घरवालों से शिकायत की तो वो भी आरोपी का साथ दे रहे हैं। अब आरोपी ने लड़की का अश्लील वीडियो सार्वजनिक कर दिया। इससे लड़की व पूरे परिवार की बदनामी हुई है। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments are closed.