Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
IPL 2025 में पंजाब किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज का तहलका, डेब्यू सीजन में बना डाला बहुत बड़ा कीर्तिमान स्टारकिड ने आउटसाइडर को किया रिप्लेस, मां का छलका दर्द, बोली- 'पोस्टर देखकर पता चला...' Performance Optimization Enables Record-Breaking Data Management बिहार की फ्लाइट्स का घट सकता है किराया! राज्य सरकार ने VAT को लेकर लिया ये बड़ा फैसला The Case for Smart Fueling Systems by Rohith Vegesna गुप्त नवरात्रि पर शुक्र बदलेंगे चाल, मालामाल होगी ये 6 राशियां, होगा बंपर लाभ, मां लक्ष्मी होंगी मेहरबान, चमकेगा भाग्य, बनेंगे बिगड़े काम Nagaland hit by heavy rain, landslides; NH-2 collapses, cutting off Manipur | India News Bihar News : Two People Killed Dispute Over Eating Eggs Double Murder Case Bhojpur Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live Meerut: Operators Of Two Delhi Firms Grabbed Jewelery Worth Rs 3.96 Crore From The Jeweler - Amar Ujala Hindi News Live Nitin Gadkari Positive Attitude On Uttarakhand Ropeway Proposals Held Meeting In Dehradun - Amar Ujala Hindi News Live

टीबी मुक्त भारत अभियान, भोपाल स्वास्थ्य विभाग ने भी कसी कमर, तैयारियों को लेकर हुई बैठक

टी बी मुक्त भारत अभियान, भोपाल स्वास्थ्य विभाग ने भी कसी कमर

भोपाल में टीबी मुक्त भारत अभियान की तैयारियों को लेकर मैदानी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में टीबी उन्मूलन के लिए फोकस्ड एप्रोच पर कार्य करने की रणनीति पर चर्चा की गई। जिसके तहत मधुमेह के मरीजों, कुपोषित, धूम्रपान करने वाले, शराब सेवन करने वाले, पूर्व टीबी मरीज, संपर्क व्यक्ति और एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को लक्षित कर गतिविधियों का आयोजन किए जाने पर जोर दिया जाएगा।

अभियान का उद्देश्य

टीबी मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य उच्च जोखिम वाले मरीजों की स्क्रीनिंग, जांच, और उपचार प्रदान करना है। इसके पूर्व प्रदेश के 23 उच्च-प्राथमिकता वाले जिलों में 100 दिवसीय निक्षय शिविरों का आयोजन 7 दिसंबर 2024 से 25 मार्च 2025 तक आयोजित किया गया था। जिसे विस्तार देते हुए पूरे प्रदेश में अभियान संचालित किया जा रहा है।

अभियान के तहत जनजागरण 

अभियान के तहत पंचायतों, शहरी स्थानीय निकायों, स्वसहायता समूहों, जन आरोग्य समिति, महिला आरोग्य समिति, ग्राम स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता समिति के साथ मिलकर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। नए निक्षय मित्रों और टीबी चैंपियंस/विजेताओं की पहचान की जाएगी, ताकि उनकी सहभागिता से अभियान को और गति दी जा सके। त्योहारों और मेलों के दौरान धार्मिक गुरुओं के माध्यम से जागरूकता संदेश प्रसारित किए जाएंगे, और स्कूलों और कॉलेजों में कला और सांस्कृतिक गतिविधियाँ, रैलियाँ आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा, टीबी शपथ के आयोजन, स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य सरकारी विभागों में “नि-क्षय सप्ताह” के आयोजन के तहत जागरूकता सत्र, निक्षय शिविर, प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी।

लगेंगे शिविर 

अभियान के तहत विभिन्न शिविरों का आयोजन प्रमुख सार्वजनिक स्थानों जैसे रेलवे और बस स्टेशनों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और स्वास्थ्य केंद्रों पर किया जाएगा। नि-क्षय शिविरों का आयोजन कारखानों, उद्योगों, ईंट भट्टों, निर्माण स्थलों, क्रेशरों पर किया जायेगा, ताकि श्रमिक वर्ग और अन्य संवेदनशील वर्गों तक इस अभियान का लाभ पहुँच सके।

जड़ से मिटाना है टीबी को 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत अभियान का उद्देश्य टीबी उन्मूलन के प्रयासों को और अधिक गति देना और जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है। अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों और टी.बी. के मरीजों की स्क्रीनिंग, जांच एवं जागरूकता गतिविधियां की जाएगी।

2764710cookie-checkटीबी मुक्त भारत अभियान, भोपाल स्वास्थ्य विभाग ने भी कसी कमर, तैयारियों को लेकर हुई बैठक
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

IPL 2025 में पंजाब किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज का तहलका, डेब्यू सीजन में बना डाला बहुत बड़ा कीर्तिमान     |     स्टारकिड ने आउटसाइडर को किया रिप्लेस, मां का छलका दर्द, बोली- ‘पोस्टर देखकर पता चला…’     |     Performance Optimization Enables Record-Breaking Data Management     |     बिहार की फ्लाइट्स का घट सकता है किराया! राज्य सरकार ने VAT को लेकर लिया ये बड़ा फैसला     |     The Case for Smart Fueling Systems by Rohith Vegesna     |     गुप्त नवरात्रि पर शुक्र बदलेंगे चाल, मालामाल होगी ये 6 राशियां, होगा बंपर लाभ, मां लक्ष्मी होंगी मेहरबान, चमकेगा भाग्य, बनेंगे बिगड़े काम     |     Nagaland hit by heavy rain, landslides; NH-2 collapses, cutting off Manipur | India News     |     Bihar News : Two People Killed Dispute Over Eating Eggs Double Murder Case Bhojpur Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     Meerut: Operators Of Two Delhi Firms Grabbed Jewelery Worth Rs 3.96 Crore From The Jeweler – Amar Ujala Hindi News Live     |     Nitin Gadkari Positive Attitude On Uttarakhand Ropeway Proposals Held Meeting In Dehradun – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088