Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

टीम इंडिया की टेंशन बढ़ी, अभी तक फिट नहीं हुआ स्टार खिलाड़ी, न्यूजीलैंड सीरीज में वापसी की उम्मीद


Indian Cricket Team- India TV Hindi

Image Source : GETTY
भारतीय क्रिकेट टीम

IND vs BAN: भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 सितंबर से होगी। इसी सीरीज के पहले मुकाबले के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 की अंक तालिका में टॉप 2 में बने रहने और फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया इस सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी। सीरीज में दो मुकाबले खेले जाएंगे। इस सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा। जहां टीम इंडिया अपने एक स्टार खिलाड़ी को बेहद मिस करेगी। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि मोहम्मद शमी हैं। शमी काफी लंबे समय से इंजरी के कारण टीम इंडिया के बाहर चल रहे हैं। हालांकि उम्मीद जताई जा रही थी कि वह बांग्लादेश सीरीज में टीम इंडिया के स्क्वाड में वापसी कर सकते है, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

शमी का होना क्यों जरूरी?

मोहम्मद शमी टीम इंडिया के उन गेंदबाजों में से एक है जो किसी भी पल मैच का रुक अपनी ओर मोड़ सकते हैं। मोहम्मद शमी ने कई मौकों पर टीम इंडिया को अपने दमपर मैच जिताया है। वनडे वर्ल्ड कप 2024 के दौरान भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला था। अब सवाल यह है कि शमी का जल्द से जल्द टीम इंडिया के स्क्वाड में वापसी करना क्यों जरूरी है? दरअसल टीम इंडिया के लिए आने वाली कुछ टेस्ट सीरीज काफी अहम होने जा रहे हैं।

भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तुरंत बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। यह सीरीज भारत में ही खेली जाएगी, लेकिन इसके बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। जहां तेज गेंदबाजों का रोल काफी अहम होगा। शमी को पूरी तरह से फिट होने में अभी भी समय है। यही कारण है कि वह उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं चुना गया है। वहीं शमी दिलीप ट्रॉफी में भी नहीं खेल रहे हैं। 

इस सीरीज में आ सकते हैं

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर से खेला जाएगा। इस सीरीज में मोहम्मद शमी की वापसी की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। अगर शमी इस सीरीज में वापसी नहीं कर पाते हैं तो टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। भारत ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को ऑस्ट्रेलिया में ही दो बार टेस्ट सीरीज में रौंदा है। जहां भारत की जीत में तेज गेंदबाजों का ही रोल काफी अहम रहा था, ऐसे में भारतीय टीम अपने इस लय को बनाए रखना चाहेगी।

यह भी पढ़ें

IND vs BAN: टीम इंडिया में इन प्लेयर्स की अब एंट्री मुश्किल, लेना पड़ सकता है रिटायरमेंट

DPL 2024 Final: ईस्ट दिल्ली रायडर्स ने जीता दिल्ली प्रीमियर लीग, रोमांचक रहा फाइनल मुकाबला

Latest Cricket News





Source link

1476200cookie-checkटीम इंडिया की टेंशन बढ़ी, अभी तक फिट नहीं हुआ स्टार खिलाड़ी, न्यूजीलैंड सीरीज में वापसी की उम्मीद
Artical

Comments are closed.

Love Jihad: Farhan Along With Ali Had Gang-raped A Minor, Nabeel Was Also Arrested By The Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan Big Intelligence Failure In Khandela Of Sikar More Than Thirty Bangladeshis Were Caught – Rajasthan News     |     पानीपत में रुई पिनने वाले युवक की हत्या: साथी हरेंद्र मौके से फरार, कमरे पर पड़ा मिला शव; सिर पर चोट के निशान     |     Himachal Two Youths Swept Away In Malana Khad One Body Found The Other Missing – Amar Ujala Hindi News Live     |     मुंबई इंडियंस ने अंक तालिका में टॉप पर किया कब्जा, दिलचस्प हुई प्लेऑफ की रेस     |     मोगा में चार नशा तस्कर गिरफ्तार, 250 ग्राम हेरोइन बरामद     |     Tweak PMLA, make hawala operators & angadias partners in probe: Law officer | India News     |     Bihar: Accused Arrested For Defrauding Rs 1.16 Crore By Creating A Fake Crypto Currency Company – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sp Mp Ramji Lal Suman Is In Aligarh Today – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chardham Yatra 2025 Keep Information Safe From Green Card To Trip Card Know All Important Information – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088