Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
म्यांमार: भूकंप के मलबे में दबे लोगों की तलाश करेंगे 'कॉकरोच', इस देश की टेक्नोलॉजी से होगी बड़ी मदद अमेरिकी ट्रेड वॉर से डरने की जरूरत नहीं, भारत में महंगाई बढ़ने, रोजगार जाने का जोखिम नहीं Lady Constable Amandeep Kaur Landon Connection - Amar Ujala Hindi News Live 'Generational shift under way in Congress': Sachin Pilot ahead of AICC session | India News Bihar News: Two Parties Clashed In Bhojpur: Firing Also Took Place; Cattle Theft: Bihar Police Investigation - Amar Ujala Hindi News Live Shamli: Former Deputy Cm Said, Builders Have Captured Waqf Land, Asaduddin Owaisi Is Talking Provocatively - Amar Ujala Hindi News Live Ram Navmi: आज खास योग में घर-घर मनाई गई रामनवमी, सीएम धामी ने पूजा अर्चना कर किया कन्या पूजन Bihar Election 2025: Bihar Turned Doobta Under Lalu Prasad's Rule, Jp Nadda Says In Bihar Diwas Program - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar Election:बिहार दिवस को छोड़ लालू पर तंज कसने लगे नड्डा; तेज... Son Pleaded For His Father In High Court, Police Constable Got His Job Back After 11 Years - Anuppur News Maharashtra Some People Decided To Misuse Power": Sharad Pawar Demands Action Against Those News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live

टीम इंडिया को मिला नया बॉलिंग कोच


morne morkel- India TV Hindi

Image Source : GETTY
टीम इंडिया को मिला नया बॉलिंग कोच

Team India New Bowling Coach Morne Morkel: भारतीय क्रिकेट टीम में इस वक्त काफी ​बदलाव देखने के लिए मिल रहे हैं। राहुल द्रविड़ के बतौर कोच कार्यकाल समाप्त होने के बाद करीब करीब पूरा स्टॉफ बदल गया है। अब पता चला है कि भारत को नया गेंदबाजी कोच भी मिल गया है। हालांकि अभी बीसीसीआई की ओर से आधिकारिक ऐलान का इंतजार किया जा रहा है, जो जल्द होने की संभावना है। साउथ अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज रहे मोर्ने मोर्कल अब भारत के नए बॉलिंग कोच होंगे। माना जा रहा है कि बांग्लादेश के खिलाफ अगले महीने होने वाली टेस्ट सीरीज से वे कमान संभाल लेंगे। 

गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे मोर्ने मोर्कल

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया के हेड कोच हाल ही में गौतम गंभीर बने थे। इसके बाद अभिषेक नायर को बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी दी गई। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार अब मोर्ने मोर्कल को गेंदबाजी कोच बनाया गया है। हालांकि फील्डिंग कोच राहुल द्रविड़ के वक्त में भी टी दिलीप थे, वो अभी भी अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। यानी भारतीय टीम की तस्वीर पूरी तरह से बदल चुकी है। टीम इंडिया अभी रेस्ट पर है और 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी। इसमें पूरा नया कोचिंग स्टाफ नजर आ सकता है। ​क्रिकबज की रिपोर्ट में बताया गया है कि बीसीसीआई के सचिव जयशाह ने भी मोर्ने मोर्कल के नाम की पुष्टि कर दी है। मोर्ने मोर्कल का कार्यकाल एक सितंबर से शुरू हो जाएगा। 

पाकिस्तान के कोच भी रह चुके हैं मोर्केल 

मोर्ने मोर्केल के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोचिंग का काफी ठीकठाक अनुभव है। इससे पहले वे पाकिस्तान टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में काम कर चुके हैं। इससे पहले भी संभावना जताई जा रही थी कि मोर्ने मोर्केल ही टीम इंडिया के नए गेंदबाजी कोच होंगे, अब इस बात पर मोहर लगी रही है। 

मोर्ने मोर्केल का इंटरनेशनल करियर 

मोर्ने मोर्केल के करियर की बात की जाए तो उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए 86 टेस्ट मैच खेलकर 309 विकेट लेने का काम किया है। वहीं उन्होंने 117 वनडे मुकाबले भी खेले हैं, जिसमें उनके नाम 188 विकेट दर्ज हैं। बात अगर टी20 इंटरनेशनल की करें तो यहां पर उन्होंने 44 मुकाबले खेलकर 47 विकेट चटकाए हैं। यानी अपने करियर के दौरान उन्होंने बहुत घातक गेंदबाजी की है, अब उनके अनुभव का फायदा भारतीय टीम के गेंदबाज उठा सकेंगे। 

यह भी पढ़ें 

आईसीसी रैंकिंग में रोहित शर्मा का जलजला, इस भारतीय खिलाड़ी को हुआ नुकसान

IND vs BAN: विराट कोहली तोड़ सकते हैं अपने ही साथी का रिकॉर्ड, बांग्लादेश टेस्ट सीरीज का इंतजार

Latest Cricket News





Source link

1316580cookie-checkटीम इंडिया को मिला नया बॉलिंग कोच
Artical

Comments are closed.

म्यांमार: भूकंप के मलबे में दबे लोगों की तलाश करेंगे ‘कॉकरोच’, इस देश की टेक्नोलॉजी से होगी बड़ी मदद     |     अमेरिकी ट्रेड वॉर से डरने की जरूरत नहीं, भारत में महंगाई बढ़ने, रोजगार जाने का जोखिम नहीं     |     Lady Constable Amandeep Kaur Landon Connection – Amar Ujala Hindi News Live     |     ‘Generational shift under way in Congress’: Sachin Pilot ahead of AICC session | India News     |     Bihar News: Two Parties Clashed In Bhojpur: Firing Also Took Place; Cattle Theft: Bihar Police Investigation – Amar Ujala Hindi News Live     |     Shamli: Former Deputy Cm Said, Builders Have Captured Waqf Land, Asaduddin Owaisi Is Talking Provocatively – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ram Navmi: आज खास योग में घर-घर मनाई गई रामनवमी, सीएम धामी ने पूजा अर्चना कर किया कन्या पूजन     |     Bihar Election 2025: Bihar Turned Doobta Under Lalu Prasad’s Rule, Jp Nadda Says In Bihar Diwas Program – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar Election:बिहार दिवस को छोड़ लालू पर तंज कसने लगे नड्डा; तेजस्वी तो पैदा भी नहीं हुए थे     |     Son Pleaded For His Father In High Court, Police Constable Got His Job Back After 11 Years – Anuppur News     |     Maharashtra Some People Decided To Misuse Power”: Sharad Pawar Demands Action Against Those News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088