Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
इजरायल पर बरसे डोनाल्ड ट्रंप, कहा – ‘गड़बड़ कर दी तुमने’, जानिए इसके पीछे का कारण Ljp (r) Block President's Son Beaten To Death, Mother And Wife Also Injured - Amar Ujala Hindi News Live Up: Mega Block Of Northern Railway, Many Trains Cancelled; These Trains Will Run On Changed Routes, Read The L - Amar Ujala Hindi News Live Rishikesh: अभिनेता अनिल कपूर और बोनी कपूर पहुंचे परमार्थ निकेतन, गंगा आरती कर लिया आशीर्वाद Congress Accuses Bjp Government Of Failing To Clean Drains In New Delhi News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Due Heavy Rains In Gwalior Chambal Region, Rivers Are In Spate, Many Villages Are Cut Off From Communication - Gwalior News Greedy Gram Vikas Adhikari Caught Taking Bribe A Month Before Completion Of Probation - Banswara News Himachal: लोकसेवा आयोग ने जारी किया एलाइड सर्विसेज परीक्षा का परिणाम, 56 अभ्यर्थी चयनित अंग्रेज ओपनर ने हेडिंग्ले में किया बड़ा धमाका, पिछले 30 साल में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा कमाल क्लास टॉपर थी ये हसीना, बनना चाहती थी IAS अफसर, कैसे बनी हीरोइन?

​​​​​​​ट्रांसफार्मर फटने से घरेलू LT सप्लाई में दौड़ा 11KV करंट, चार और झुलसे

बांसवाड़ा: जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर शनिवार सुबह पोस्टमार्टम से पहले कार्रवाई करती पुलिस।घरेलू सप्लाई की LT लाइन में तकनीकी कारणों से दौड़े 11 KV करंट ने एक युवक की जान ले ली। धमाके के बीच फ्रिज बंद करने गया युवक वहीं चिपक गया, जबकि अन्य परिवार के 4 लोग बुरी तरह झुलस गए। हादसा तब हुआ जब सप्लाई वाला ट्रांसफार्मर गर्मी और अधिक लोड के बीच एकदम से फट गया। वहीं 11 KV सप्लाई का तार टूटकर LT लाइन पर पर गिर गया। ट्रांसफार्मर में हुए धमाके के बीच लोगों ने महंगे घरेलू उपकरणों की सुरक्षा के लिए सप्लाई बंद करने की कोशिश की। तभी वह इस करंट की चपेट में आ गए। मामला अजमेर डिस्कॉम के तलवाड़ा GSS से जुड़ा है।करंट से झुलसा बुजुर्ग कांतू।दरअसल, अजमेर डिस्कॉम के तलवाड़ा GSS वाली सप्लाई से जुड़े लालपुरा गांव में बीती रात करीब 8 बजे ट्रांसफार्मर में धमाका हुआ। सिंगल फेज ट्रांसफार्मर की बुशिंग में ब्लास्ट हुआ। इससे एक तार टूटकर LT सप्लाई पर गिरा, जहां घरेलू सप्लाई में 11KV क्षमता का करंट दौड़ गया। इससे घरेलू बिजली उपकरणों से धुआं उठने लगा। तभी लालपुरा निवासी कमलेश (20) पुत्र शंकर डिंडोर फ्रिज का बटन बंद करने दौड़ा। इस दौरान वह बटन से ही चिपक गया। वह बेहोश हो गया, जिसे सीएचसी लेकर गए। इसके बाद बांसवाड़ा जिला अस्पताल रैफर किया गया। इसी तरह करंट की चपेट में आकर कांतू (55) पुत्र धुलिया भी गंभीर झुलस गया, जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं करंट से झुलसे भेमा पुत्र हीरा, विजेश पुत्र तोलिया और आशा पत्नी कचरू को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इधर, सुबह के समय मृत युवक का पोस्टमार्टम कराया गया।अस्पताल में स्ट्रेचर पर पड़ा हुआ कमलेश का शव।मृतक को मिले मुआवजाइधर, हादसे को लेकर भाजपा आपदा राहत एवं सहयोग विभाग के प्रदेश संयोजक डॉ. जिनेंद्र शास्त्री ने मुख्यमंत्री को ट्विट कर मुख्यमंत्री सहायता कोष से पीडि़त परिवार को सहायता राशि दिलाने की मांग की। साथ ही मामले में जांच कराकर डिस्कॉम के गैर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।करंट की घटना के बाद अस्पताल में जुटी भीड़।सभी लोग उपकरणों को बचाने दौड़ेलालपुरा निवासी लाल पुत्र परथू ने बताया कि घटना के समय वह घर से कुछ दूरी पर था। अचानक से हुए शॉर्ट सर्किट से करीब 5 मकानों के लोग एकाएक शोर मचाने लगे। अधिकांश लोग करंट से बिजली उपकरणों को बचाने के लिए बटन बंद करने दौड़े। तभी कमलेश भी करंट की चपेट में आ गया। कमलेश के शव को देर रात मोर्चरी में शिफ्ट कराया गया।जिम्मेदारों के ऐसे बयानअजमेर डिस्कॉम के Xen एमडी चौधरी ने कहा कि रात को हुए हादसे के बाद डिस्कॉम की टीम मौके पर पहुंची। Jen मुकेश डिंडोर ने फिडबैक दिया है। हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है। ट्रांसफार्मर की बुशिंग में ब्लास्ट हुआ था। Aen अर्पित देासी ने बताया कि हादसे के बाद लाइनमैन हरीश भोई के साथ टीम ने ट्रांसफार्मर की सप्लाई काट दी है। वहीं इस जोन को आइसोलेटेड किया गया। नियमानुसार मुआवजा भी दिलाया जाएगा।

619980cookie-check​​​​​​​ट्रांसफार्मर फटने से घरेलू LT सप्लाई में दौड़ा 11KV करंट, चार और झुलसे
Artical

Comments are closed.

इजरायल पर बरसे डोनाल्ड ट्रंप, कहा – ‘गड़बड़ कर दी तुमने’, जानिए इसके पीछे का कारण     |     Ljp (r) Block President’s Son Beaten To Death, Mother And Wife Also Injured – Amar Ujala Hindi News Live     |     Up: Mega Block Of Northern Railway, Many Trains Cancelled; These Trains Will Run On Changed Routes, Read The L – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rishikesh: अभिनेता अनिल कपूर और बोनी कपूर पहुंचे परमार्थ निकेतन, गंगा आरती कर लिया आशीर्वाद     |     Congress Accuses Bjp Government Of Failing To Clean Drains In New Delhi News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Due Heavy Rains In Gwalior Chambal Region, Rivers Are In Spate, Many Villages Are Cut Off From Communication – Gwalior News     |     Greedy Gram Vikas Adhikari Caught Taking Bribe A Month Before Completion Of Probation – Banswara News     |     Himachal: लोकसेवा आयोग ने जारी किया एलाइड सर्विसेज परीक्षा का परिणाम, 56 अभ्यर्थी चयनित     |     अंग्रेज ओपनर ने हेडिंग्ले में किया बड़ा धमाका, पिछले 30 साल में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा कमाल     |     क्लास टॉपर थी ये हसीना, बनना चाहती थी IAS अफसर, कैसे बनी हीरोइन?     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088