Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

ट्रोलर्स के निशाने पर आई रणबीर कपूर की भांजी, साड़ी पहने देख बोलने लगे ‘दादी अम्मा’, पैपराजी का शौक बना मुसीबत


Riddhima sahni

Image Source : INSTAGRAM
रिद्धिमा साहनी

रणबीर कपूर के चचेरे भाई आदर जैन ने बीती रात अपनी प्रेमिका अलेखा आडवाणी से शादी कर ली। इस शादी के समारोह में बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की है। इस शादी समारोह में रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी अब तक शादी से पहले के सभी उत्सवों में मौजूद रही हैं। साथ ही रणबीर कपूर की भांजी समारा साहनी भी खूब सुर्खियां बटोरती रहीं। समारा ने इस शादी के समारोह में साड़ी पहनी थी। साड़ी को लेकर समारा को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है। 

साड़ी में देख समारा को ट्रोल करने लगे यूजर

शुक्रवार दोपहर को पपराज़ी ने रणबीर की भांजी समारा साहनी को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। कार की ओर जाने से पहले उन्होंने अपने पिता भरत साहनी के साथ कुछ तस्वीरें भी खिंचवाईं। समारा ब्लू डेनिम जींस के साथ ब्लैक टॉप में बेहद प्यारी लग रही थीं। इस दौरान भरत साहनी सफेद हुडी, काली पैंट और हरे रंग की टोपी में नजर आए। इसके बाद शादी के समारोह में समारा ने साड़ी पहनी हुई थी। यहां भी समारा ने तस्वीरें खिंचाईं। लेकिन समारा को साड़ी में देख सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे। समारा को साड़ी में देख कुछ यूजर्स ने उन्हें यहां तक कह दिया कि वे ‘दादी अम्मा’ लग रही हैं। साथ ही कुछ यूजर्स ने कहा कि समारा का चेहरा मुरझाया हुआ लग रहा है। 

नानी से नाराज दिखीं समारा

वहीं समारा का शादी समारोह से एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में समारा अपनी मां और नानी के साथ पैपराजी के सामने फोटो खिंचा रही हैं। लेकिन फोटो के दौरान जब नानी नीतू कपूर उनका हाथ पकड़ती हैं ते वे झटक देती हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि समारा अपनी नानी से नाराज थीं। वहीं समारा की नाराजगी को देख उनकी मां रिद्धिमा उन्हें किस करने लगती हैं। अब दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैन्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

आदर जैन की शादी में लगा सितारों का जमावड़ा

बता दें कि रणबीर कपूर के चचेरे भाई आदर जैन ने बीते रोज अपनी गर्लफ्रेंड आलेखा आडवाणी के साथ शादी रचा ली है। शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई रहीं। इस समारोह में बॉलीवुड के सितारों ने भी शिरकत की थी। करण जौहर से लेकर करीना और करिश्मा कपूर की भी झलकियां यहां नजर आईं। इसके साथ ही सैफ अली खान भी यहां अपना जलवा बिखेरते नजर आए। 

Latest Bollywood News





Source link

2471520cookie-checkट्रोलर्स के निशाने पर आई रणबीर कपूर की भांजी, साड़ी पहने देख बोलने लगे ‘दादी अम्मा’, पैपराजी का शौक बना मुसीबत
Artical

Comments are closed.

MR Srinivasan, doyen of India’s nuclear power programme, dies at 95 | India News     |     Bihar News : Central Narcotics Bureau Team Raid Worth Crores Banned Drugs Seized Gayaji Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     राजनाथ सिंह बोले: हमारी सेना ने आतंकियों का जड़ से सफाया किया, पाकिस्तान की सेना घुटनों पर आई     |     One Country One Election Joint Parliamentary Committee Reached Uttarakhand To Take Suggestions On Bill – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore News: Protest Against Metro By Forming Human Chain In Indore – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jhunjhunu Crime: Person Who Raped 2 Innocent Girls Turned Out To Be Serial Rapist, Shocking Revelations – Jhunjhunu News     |     Himachal Congress Pratibha Singh Reacted To The News Of The New State President – Amar Ujala Hindi News Live     |     एमएस धोनी के बयान से खलबली, कई खिलाड़ियों के लिए खतरे की घंटी, हो सकती है छुट्टी     |     दिल्ली में सोलर पैनल लगाने पर मिलेगी 1,08,000 रुपये की सब्सिडी, हर महीने होगी 4200 रुपये की बचत     |     Bihar News : Special Surveillance Unit Team Arrested Bdo And Accountant Araria Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088