Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

ठेकेदार पर लगाया स्थानीय मजदूरों को हटाने का आरोप, कलेक्टर के साथ बैठक बेनतीजा

दुर्ग: स्टेट वेयर हाउस गोदाम के बाहर धरना देते मजदूरस्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन के दुर्ग स्थित गोदाम में पिछले चार दिनों से यहां के हमाल मजदूर और उनका परिवार धरने पर बैठा है। सैकड़ों की संख्या में धरना दे रहे मजदूरों ने आरोप लगाया कि नया ठेकेदार गोविंद राज नायडू उन्हें कम दर पर हमाली दे रहा है। जब उन्होंने पुराने दर पर काम करने की मांग की तो उन्हें काम से निकलने की धमकी दे रहा है। इस मामले को लेकर दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने गुरुवार को ठेकेदार, नान के अधिकारियों और मजदूर नेताओं के साथ बैठक की। यह बैठक पूरी तरह से बेनतीजा रही। मजदूरों का धरना प्रदर्शन जारी है। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के शुभम वर्मा का कहना है कि यहां के स्थानीय मजदूर 40 सालों से वेयर हाउस के गोदाम में हमाली करते आ रहे हैं। अभी पीडीएस की हमाली के लिए नए ठेकेदार ने टेंडर लिया है। नया ठेकेदार सभी पुराने मजदूरों को काम से बाहर कर रहा है। मजदूर पिछले चार दिन लगातार धरने पर बैठे हैं, लेकिन उनकी समस्या सुनने न कोई अधिकारी आया। न स्थानीय विधायक अरुण वोरा या अन्य नेता आया है।धरने पर बैठी हमाल मजदूरों के घर की महिलाएंछत्तीसगढ़ हमाल मजदूर संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह चंदेल का कहना है कि गोविंद नायडू ने यहां पहली बार ठेका लिया है। वह इन मजदूरों को यहां से हटाना चाह रहा है। 40 साल से ये मजदूर यहां काम कर रहे हैं। कलेक्टर के साथ बैठक के बाद उसने देख लेने की धमकी दी है। वह इतना बड़ा गुंडा हो गया है। इतना बेलगाम हो गया है कि कुछ भी कह रहा है। शासन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। हम लोग आपस चर्चा कर रहे हैं इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।जबरदस्ती काम से हटाने पर आत्मदाह की चेतावनीईश्वर सिंह चंदेल ने कहा कि मजदूर किसी भी हालत में गोदाम को छोड़ने जाने वाले नहीं हैं। उनका आंदोलन जारी रहेगा। यदि उनसे उनका रोजगार जबरदस्ती छीना जाता है तो वह लोग आत्मदाह करने के लिए मजबूर होंगे।कोरोना के समय नहीं लिया फिटनेस अब कर रहे फिटनेस की बातमजदूरों का कहना है कि कोरोना काल में उन लोगों ने दिन रात काम किया। उनकी बदौलत ही लोगों के घर-घर अनाज पहुंचा। उस समय अधिकारियों और ठेकेदार ने मजदूरों का फिटनेस नहीं मांगा। अब क्यों फिटनेस मांग रहे हैं। मजूदरों का आरोप है कि पिछले ठेकेदार से उन्हें 3.90 रुपए प्रति बोरा हमाली मिलती थी। नया ठेकेदार 3 रुपए हमाली देने की बात कह रहा है। मजदूरों का कहना है कि हर जगह मजदूरी बढ़ती है यहां उनकी मजदूरी घटाई जा रही है। उनका आरोप है कि इस सब में शासन प्रशासन जिम्मेदार भी मिले हुए हैं।ठेकेदार गोविंद राज नायडूठेकेदार ने कहा नियम शर्त के मुताबिक हो रहा है कामनए ठेकेदार गोविंद राज नायडू का कहना है कि उसे ठेका मिला है। उसके टेंडर में कहीं नहीं लिखा कि पुराने मजदूरों से ही काम करवाना है। रही बात फिटनेस की तो मजदूरों का बीमा कराना और बिना फिटनेस कराए किसी का बीमा नहीं हो पाएगा। मजदूरी दर के बारे में नायडू का कहना है कि कोई भी ठेकेदार चाहेगा उसे कम से कम हमाली लगे। बाहर यही मजदूर आधे रेट पर हमाली करने को तैयार हैं तो मैं डबल क्यों दूंगा। ठेकेदार का कहना है वह नियम शर्त के मुताबिक कार्य कर रहा है। कलेक्टर और डीएम नान जैसा निर्देश करेंगे वो वैसा ही करेगा।

718960cookie-checkठेकेदार पर लगाया स्थानीय मजदूरों को हटाने का आरोप, कलेक्टर के साथ बैठक बेनतीजा
Artical

Comments are closed.

Michael Bay exits Will Smith’s action film ‘Fast and Loose’     |     IAF airlifts 18 CRPF Jawans injured near Udhampur’s Basantgarh     |     “India is strategic partner with whom we engage in full and frank dialogue” US State Department     |     Amit Shah to lay foundation stone for Maa Sita Temple in Sitamarhi today; Ministers calls it “historic”     |     Jerusalem and Tel Aviv make ‘most favorite’ cities list for 2025     |     Israeli forces uncover missile launchers in Gaza cemetery     |     पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम: तरनतारन में मिला IED, 15 अगस्त पर बीकेआई और आईएसआई की थी बड़ी साजिश     |     Bihar: Interstate Gang Of Cyber Thugs Busted, Fraud Of Rs 8.33 Crore Revealed – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ideologically hollow Cong systematically attacking constitutional institutions: BJP | India News     |     Construction Of Ring Road Start In Aligarh In August 2026 – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088