Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : Priyanka Superintendent Of Shelter Home Committed Suicide Case Nawada Bihar Police Up Gorakhpur - Amar Ujala Hindi News Live UP News: आज बरेली की जनता से रूबरू होंगे सीएम योगी, नाथनगरी के चारों द्वार स्वागत के लिए तैयार Kedarnath Heli Service 2025 Ticket Booking May Start From April 5 Or 6, Preparations Complete - Amar Ujala Hindi News Live Bike Crashed After Getting Stuck Between Truck And Tractor: Two Bike Riders Died In The Accident - Madhya Pradesh News Banswara News Two Miscreants Of Interstate Gang Arrested Confessed To 12 Incidents Of Robbery And Theft - Banswara News Himachal Mushroom Prices Increased By 50 Percent Small Farmers Solan Closing Their Farms Every Year - Amar Ujala Hindi News Live क्या संजू सैमसन फिर से बनेंगे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान, सामने आया ये बड़ा अपडेट Stage set for stormy end to Budget session as Centre plans to table bill tomorrow | India News Bihar Hero Asia Cup 2025 To Be Held In Rajgir Mou Signed Between Hockey India And Bihar State Sports Authority - Amar Ujala Hindi News Live महिला को अर्द्धनग्न कर पीटा: नहीं हुई कार्रवाई, परिजन पूर्व सांसद से मिले, पुलिस बोली-आरोपियों की तलाश जारी

डाकघर अधिनियम के तहत आए नए नियम, खुलेंगे रोजगार के रास्ते, जानिए डिटेल


डाकघर

Photo:FILE डाकघर

सरकार ने डाकघर अधिनियम के तहत नये नियमों को अधिसूचित किया है। नये नियम और विनियमन जन-केंद्रित सेवाओं की डिलिवरी के लिए डाक सेवाएं प्रदान करने के पारंपरिक दृष्टिकोण से बदलाव का संकेत देते हैं। साथ ही डाकघरों के जरिये दी जाने वाली सेवाओं के माध्यम से रोजगार के नये रास्ते भी खोलते हैं। गुरुवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया है कि नये नियम ‘डाक सेवा जन सेवा’ के लक्ष्य के साथ तैयार किए गए हैं। इसका उद्देश्य नियम की भाषा को सरल बनाना और ‘न्यूनतम शासन, कारगर सरकार’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दृष्टिकोण को आगे बढ़ाना है।

विधायी सुधारों की शुरुआत

डाक विभाग ने विधायी सुधारों की शुरुआत की है और पिछले साल दिसंबर में एक नया कानून ‘डाकघर अधिनियम, 2023’ तैयार किया। यह अधिनियम इस साल जून में प्रभाव में आया। बयान के मुताबिक, ‘‘इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए डाकघर अधिनियम, 2023 के तहत अधीनस्थ कानूनों का नया समूह यानी डाकघर नियम, 2024 और डाकघर विनियम, 2024 भी तैयार किए गए हैं। भारत सरकार ने आधिकारिक राजपत्र के जरिये अधीनस्थ कानूनों को अधिसूचित किया है और ये 16 दिसंबर, 2024 से प्रभावी हो गए हैं।’’ डाकघर नियम, 2024 को डाकघरों की तरफ से दी जाने वाली सेवाओं को सक्षम बनाने के लिए बनाया गया है। इसमें विभाग के नए रास्ते खोलने और डाकघर के जरिये दी जा सकने वाली सेवाओं के माध्यम से रोजगार सृजन शामिल है।

नियमों में नहीं हैं दंडात्मक प्रावधान

इसमें सार्वजनिक और निजी संस्थाओं के सहयोग से दूरदराज के इलाकों में भी जन-केंद्रित सेवाओं की आपूर्ति के लिए पहुंच प्रदान करने पर जोर रहेगा। नियमों में डिजिटल पते और डिजिटल मोड- डाक या अन्य शुल्कों के भुगतान के भविष्य के पहलू भी हैं। यह डिजिटल रूप में टिकट सहित डाक टिकटों को जारी करने और शिकायत निवारण के लिए सक्षम प्रावधान के संबंध में सरकारी काम को मान्यता देता है। बयान में कहा गया है कि इन नियमों में दंडात्मक प्रावधान नहीं हैं। डाकघर विनियम, 2024 में देशभर में डाकघर द्वारा पेश किए जाने वाले उत्पादों और सेवाओं के विवरण और परिचालन पहलुओं को शामिल किया गया है और इसमें डाकघर नेटवर्क के माध्यम से दी जाने वाली बीमा और वित्तीय सेवाओं के लिए सक्षम प्रावधान भी शामिल हैं।

Latest Business News





Source link

2133760cookie-checkडाकघर अधिनियम के तहत आए नए नियम, खुलेंगे रोजगार के रास्ते, जानिए डिटेल
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Priyanka Superintendent Of Shelter Home Committed Suicide Case Nawada Bihar Police Up Gorakhpur – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP News: आज बरेली की जनता से रूबरू होंगे सीएम योगी, नाथनगरी के चारों द्वार स्वागत के लिए तैयार     |     Kedarnath Heli Service 2025 Ticket Booking May Start From April 5 Or 6, Preparations Complete – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bike Crashed After Getting Stuck Between Truck And Tractor: Two Bike Riders Died In The Accident – Madhya Pradesh News     |     Banswara News Two Miscreants Of Interstate Gang Arrested Confessed To 12 Incidents Of Robbery And Theft – Banswara News     |     Himachal Mushroom Prices Increased By 50 Percent Small Farmers Solan Closing Their Farms Every Year – Amar Ujala Hindi News Live     |     क्या संजू सैमसन फिर से बनेंगे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान, सामने आया ये बड़ा अपडेट     |     Stage set for stormy end to Budget session as Centre plans to table bill tomorrow | India News     |     Bihar Hero Asia Cup 2025 To Be Held In Rajgir Mou Signed Between Hockey India And Bihar State Sports Authority – Amar Ujala Hindi News Live     |     महिला को अर्द्धनग्न कर पीटा: नहीं हुई कार्रवाई, परिजन पूर्व सांसद से मिले, पुलिस बोली-आरोपियों की तलाश जारी     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088