Nobel Prize
Nobel Prize In Economic Sciences 2024: राष्ट्रों के बीच समृद्धि में अंतर पर शोध के लिए डेरॉन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए रॉबिन्सन को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया है।आर्थिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार डारोन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए रॉबिन्सन को दिया गया है। इन सभी ने इस विषय पर अध्ययन किया कि संस्थाएं किस प्रकार बनती हैं और समृद्धि को कैसे प्रभावित करती हैं।
रॉयल स्वीडिश अकेडमी ऑफ साइंसेज की नोबेल समिति ने कहा कि तीनों अर्थशास्त्रियों ने ‘किसी देश की समृद्धि के लिए सामाजिक संस्थाओं के महत्व को प्रदर्शित किया है।’ समिति ने कहा, ‘‘कानून के खराब शासन वाले समाज और आबादी का शोषण करने वाली संस्थाएं वृद्धि या बेहतर बदलाव नहीं लाती हैं। पुरस्कार विजेताओं के शोध से हमें यह समझने में मदद मिलती है कि ऐसा क्यों होता है।’’
किसे मिला नोबेल शांति पुरस्कार
यहां यह भी बता दें कि, इस साल शांति का नोबेल पुरस्कार जापान के एक विशेष संगठन को दिया गया है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान के हिरोशिमा और नागासाकी शहरों पर हुए अमेरिकी परमाणु बम हमलों के पीड़ितों के संगठन निहोन हिदान्क्यो को परमाणु शस्त्रों के विरुद्ध उनके कार्यों के लिए शांति का यह नोबल पुरस्कार प्रदान किया गया है। नॉर्वे नोबेल समिति के अध्यक्ष जॉर्गन वात्ने फ्रिदनेस ने इस संगठन को पुरस्कार देने की घोषणा की।
इन्हें मिला नोबेल पुरस्कार
साल 2024 के नोबेल पुरस्कारों का ऐलान बीते सप्ताह सोमवार से शुरू हुआ था। फिजियोलॉजी या मेडिसिन क्षेत्र के लिए इस साल अमेरिका के विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है। दोनों को microRNA की खोज के लिए यह सम्मान दिया गया है।
यह भी जानें
नोबेल पुरस्कार जीतने वाले को एक करोड़ 10 लाख स्वीडिश क्रोना (करीब 10 लाख अमेरिकी डॉलर) दिए जाते हैं। यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है। पुरस्कार विजेताओं को नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर को आयोजित समारोह में पुरस्कार प्रदान करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।
यह भी पढ़ें:
भारत में बनेंगी न्यूक्लियर सबमरीन, मोदी सरकार के इस खास प्लान से होगी समंदर में चीन की घेराबंदी
चीन है कि मानता नहीं! ताइवान के आसपास बड़े पैमाने पर फिर किया सैन्य अभ्यास; दी चेतावनी

Comments are closed.