Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

डिप्टी स्पीकर रोडी ने दी सलामी, बारिश के बीच भी जोश कम नहीं हुआ

अमृतसर: अमृतसर में तिरंगा फहराने की रस्म अदा करते हुए डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोडी।पंजाब के अमृतसर में तिरंगा फहराने की रस्म को अदा किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम गुरु नानक स्टेडियम में हुआ। जहां राज्य के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोडी मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे। उनके पहुंचते ही पुलिस की टुकडी ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के बीच बारिश भी हुई, लेकिन वे भी देश के युवाओं के हौसले को कम नहीं कर सकी।अमृतसरवासियों का अभिवादन स्वीकार करते हुए डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोडी।डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रोडी के गुरु नानक स्टेडियम में पहुंचते ही कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद तिरंगा फहराने की रस्म को अदा किया गया। डिप्टी स्पीकर ने इस दौरान देश के शहीदों को याद कर नमन किया और आजादी के लिए पंजाब के योगदान के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों की भी विस्तृत जानकारी दी और राज्य में खुलने जा रही 75 महल्ला क्लीनिक्स के बारे में बताया।सलामी देने के लिए तैयार महिला पुलिस बल की टुकड़ी।बारिश के बीच भी नहीं रुके कदमजिस समय पंजाब पुलिस के जवान परेड कर रहे थे, तभी तेज बारिश शुरू हो गई। लेकिन इस दौरान ना पुलिस और ना ही मैदान में खड़े स्टूडेंट्स एक भी कदम पीछे हटे। तिरंगे की शान में बारिश भी उनके हौसले को कम नहीं कर सकी।बारिश के बीच पुलिस जवान सलामी देते हुए।कार्यक्रम के अंत में सम्मान समारोहकार्यक्रम के अंत में जिले स्तरीय सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। बेहतरीन सेवाएं देने और समाज सेवी कामों में योगदान देने वाले अमृतसर वासियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान जहां सरकारी कर्मचारी सम्मानित हुए, वहीं समाज सेवा में योगदान दे रहे NGOs के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।बारिश के बीच जवान मार्च करते हुए।

750510cookie-checkडिप्टी स्पीकर रोडी ने दी सलामी, बारिश के बीच भी जोश कम नहीं हुआ
Artical

Comments are closed.

Karauli: Gates Opened As Water Level Of Panchana Dam Increased Due To Rain Drainage Of 333 Cusecs Of Water – Karauli News     |     Anurag Singh Thakur: 'आपदा की घड़ी में मोदी सरकार हिमाचल के साथ, पुनर्वास के लिए उठाए जा रहे हर जरूरी कदम'     |     वॉशिंगटन सुंदर ने पूरा किया खास ‘शतक’, इंटरनेशनल क्रिकेट में छू लिया 100 का आंकड़ा     |     21 साल बड़े हीरो संग दिए रोमांटिक सीन, रातोंरात बनी स्टार, फिल्म ने जीते 38 अवॉर्ड, शाहरुख के साथ दी ब्लॉकबस्टर     |     Man posing as Army Officer arrested for duping over 25 women through fake matrimonial profiles     |     Sundar remains unfazed despite late collapse, backs India to trounce England on final day at Lord’s     |     “Indian community always likes sugar in milk; they mix, give sweetness”: CM Mohan Yadav     |     Assam CM Sarma visits flood-hit areas of Golaghat district, inspects relief camps     |     AAIB preliminary report: Air India pilots’ association lashes out at ‘insinuation of suicide’ | India News     |     Grand Closing Of The 91st Bihar State Athletics Championship 2025, Players Collected Dozens Of Medals – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088