खरीदारी करने का शौकीन तो आजकल हर कोई होता है। सभी अपनी पसंद की लेटेस्ट और ट्रेंडी चीजों की खरीदारी करने के लिए मार्केट, शॉपिंग मॉल या फिर किसी ब्रांडेड शोरूम पर जाते हैं। हालांकि, खरीदी को लेकर सभी का अपना-अपना बजट होता है और वह उसी के हिसाब से शॉपिंग करना पसंद करते हैं।
ब्रांडेड कपड़े पहनने का शौक तो सभी को होता है लेकिन इनके दाम देखकर हर कोई खरीदने से पहले एक बार सोचता जरूर है। अगर हम आपको यह कहें की ब्रांडेड शोरूम में जो महंगी महंगी जींस आप देखते हैं। वह आपको कुछ मार्केट में एकदम सस्ते भाव में मिल जाएगी तो आप क्या कहेंगे। जाहिर सी बात है आपको लगेगा की क्वालिटी में डिफरेंस आएगा। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है आज हम आपको कुछ ऐसे मार्केट के बारे में बताते हैं जहां पर डेनिम बहुत ही कम कीमत में मिल जाती है।
कनॉट प्लेस (Cheapest Market)
राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में मोहन सिंह पैलेस नाम का बाजार लगता है। अगर आप कॉलेज या फिर ऑफिस जाने वाले लोगों में से हैं तो जाहिर सी बात है आपको कपड़ों का अच्छा कलेक्शन जरूर चाहिए होता होगा। कपड़ों की खरीदी के लिए यह बाजार बेस्ट है क्योंकि यहां किफायती कीमत में बहुत कुछ खरीदा जा सकता है। यहां आप कम कीमत में ब्रांडेड जींस आसानी से खरीद सकते हैं। हालांकि, सस्ते में सामान खरीदने के लिए आपको मोल भाव करना जरूर आना चाहिए।
करोल बाग
दिल्ली की टैंक रोड जाएंगे तो यहां पर एक शानदार सा मार्केट लगता है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन इसे एशिया का सबसे बड़ा जींस मार्केट कहा जाता है। यहां पर आप ब्रांडेड जींस थोक के दाम में खरीद सकते हैं। 300 से 400 रुपए में आपको एक से बढ़कर एक वैरायटी मिल जाएगी।
महिपालपुर
यह बहुत ही शानदार मार्केट है जहां पर आपको ब्रांडेड जींस फैक्ट्री प्राइस पर मिल जाएगी। आप आसानी से मेट्रो ऑरेंज लाइन के जरिए यहां पर पहुंच सकते हैं। यहां पर एक से बढ़कर एक चर्चित ब्रांड की सेल लगती है। कभी-कभी तो यहां 50 से 60% तक का डिस्काउंट रहता है। आप बहुत ही कम कीमत में यहां से ढेर सारी शॉपिंग कर सकते हैं।
कालिंदी कुंज
दिल्ली का यह मार्केट ब्रांडेड कपड़ों के लिए काफी मशहूर है। यहां आपको हर समय कोई ना कोई सेल या ऑफर लगा हुआ मिल जाएगा जिससे आप अच्छे कपड़ों के खरीदारी कम कीमत में कर सकते हैं। अब जब ब्रांडेड सामान 40 से 50 फीसदी डिस्काउंट पर मिल जाएगा तो भला कौन खरीदी नहीं करना चाहेगा। यहां 2000 की जींस आपको केवल 400 से 500 में मिल जाएगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचना के आधार पर बताई गई है। इसके सत्य और सटीक होने का दावा एमपी ब्रेकिंग न्यूज नहीं करता।
