Chanakya Niti : भारत में एक से बढ़कर एक महान विद्वानों ने जन्म लिया है। जिनमें से एक आचार्य चाणक्य भी है, जिन्होंने अपने अनुभव से बहुत सारे ग्रंथों की रचना की, जो आज सभी क्षेत्र में उपयोगी है। चाहे राजनीतिक का क्षेत्र हो, चाहे अर्थशास्त्र का क्षेत्र हो, चाहे पारिवारिक जीवन हो, चाहे पति-पत्नी के रिश्ते की बात हो, चाहे दोस्ती निभाने की बात हो, चाहे दुश्मनी की बात हो… चाणक्य नीति में हर एक पहलुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई है। उनके नियमों को जीवन में लागू करने पर सफलता के द्वारा अपने आप खुलने लगते हैं।उन्होंने जीवन को बहुत ही शक्ति और समझदारी से बिताने की नीति बताई है, जिन्हें अपनाने वाला हर एक व्यक्ति सरल स्वभाव का होता है। उनका कहना था कि इंसान को हमेशा ऊपर से कोमल और अंदर से कठोर होना चाहिए, ताकि वह किसी भी परिस्थिति में डटकर सामना कर सके। ऐसे में उनके द्वारा बताई गई बातों को बताएंगे, जिससे आप हर क्षेत्र में तरक्की करेंगे।
चाणक्य नीति में पैसे कमाने और जीवन में सुख भोगने के लिए बहुत सारे नियम बताए गए हैं। यदि उसे कोई अपनाए, तो वह जीवन में तरक्की के रास्ते पर खूब आगे बढ़ेगा। इससे वह कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देख सकता है। खुशियां उसके दरवाजे खटखटा आएगी।
समय की करें कद्र
चाणक्य नीति के अनुसार, जीवन में सभी चीजों का अलग मूल्य होता है। इंसान को हमेशा समय की कद्र करनी चाहिए। यह एक ऐसी अमूल्य चीज है, जो एक बार हाथ से निकल जाए, तो कभी लौट कर नहीं आता। यह एक रेत की तरह होता है, जो पल-पल आपके जीवन से जाता ही रहता है। यहां हर एक सेकंड की कीमत होती है, इसलिए समय का मूल्य सबसे अधिक है, जो व्यक्ति इसकी कदर नहीं करता वह अपनी जिंदगी में पीछे होता चला जाता है। इसलिए समय का पाबंद होना इंसान की सफलता का सबसे बड़ा कारण है। समय का सदुपयोग करके आप जीवन में तरक्की कर सकते हैं।
आलस्य का करें त्याग
जीवन में सफलता पाना चाहते हैं, तो चाणक्य नीति में बताए गए इस गुण को अवश्य अपनाना चाहिए। उनका कहना है कि इंसान को कुछ भी करना चाहिए, लेकिन उन्हें आलसी नहीं होना चाहिए। इससे वह कई बीमारियों के घेरे में भी आ सकता है, लेकिन आलस्यपन से समय का भी नुकसान होता है। साथ ही बॉडी को भी इससे दिक्कत होती है। वह कार्य क्षेत्र में हमेशा पीछे चलते जाते हैं। ऐसे लोग मेहनत नहीं कर पाते हैं, जिस कारण उन्हें पैसों की भी दिक्कत होने लगती है।
वाणी पर रखें कंट्रोल
चाणक्य नीति के अनुसार, हमेशा किसी से भी सोच-समझ कर बात करना चाहिए, क्योंकि एक बार जो बात जुबान से निकल जाती है, वह दोबारा लौटकर नहीं आता। इसलिए चाहे कैसी भी परिस्थिति हो, लेकिन उन्हें अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए, जिससे रिश्ता हमेशा बरकरार रहे। अन्यथा, एक बार जो धागा टूट जाता है, तो उसे जोड़ने पर गांठ रह जाता है।
पैसों की करें बचत
इसके अलावा, चाणक्य नीति में सुखी जीवन बिताने के लिए पैसों की बचत करना बेहद जरूरी बताया गया है, क्योंकि धन ही एक ऐसी चीज है, जो किसी भी मुश्किल परिस्थिति में आपका काम आएगी। अन्यथा, कोई रिश्ते नाते कभी काम नहीं आते हैं।
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Comments are closed.