रोहतक: बारिश होने के बाद सड़कों पर जमा हुए पानी से गुजरते वाहन।हरियाणा के जिला रोहतक में शुक्रवार दोपहर को झमाझम बारिश हुई। करीब आधा घंटा हुई बारिश के कारण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी भी उठानी पड़ी। वहीं बारिश होने के बाद मौसम में भी परिवर्तन हुआ है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवार सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा था।आसमान में बादल छाए थे और ठंडी हवा चल रही थी। दोपहर होते-होते बारिश हो गई। गर्मी से परेशान लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे, लेकिन घरों से बाहर रहने वाले लोगाें के लिए बारिश आफत बनकर आई। हर बार बारिश होने के बाद रोहतक शहर में जलभराव की स्थिति हो जाती है। निचले इलाकों में दो-तीन फीट पानी जमा हो जाता है, जिसमें फंसकर वाहन भी रूक जाते हैं।शहर में हुए जलभराव से गुजरते हुए वाहनवाहन की रफ्तार रोकीबारिश के बाद शहर की सड़कें व गलियां पानी से लबालब हैं। तेज रफ्तार में दौड़ने वाले वाहनों की गति पर ब्रेक लगा रहा है, क्योंकि पानी में सभी वाहन चालक सावधानीपूर्वक व धीमी गति में ही गुजरना पसंद कर रहे थे, ताकि कोई भी हादसा न हो और सुरक्षित सफर रहे, लेकिन एक जगह पर जाकर वाहन पर भी ब्रेक लग रहे। पानी घुसने से मशीनरी भी खराब होती है।गर्मी से मिली राहतबारिश होने से तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। लोगों को गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि आगामी दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई गई है। इसके तहत आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश भी हो सकती है।

Comments are closed.