Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
In talks with EAM Jaishankar, Central Asia counterparts slam terrorism | India News Bihar News: Union Minister Nityanand Rai Targeted Lalu Yadav, Tejashwi Yadav, Rahul Gandhi, Congress Rjd - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar News:नित्यानंद राय बोले News: जमीन के विवाद में पथराव, नौ लोग घायल, बर्तन व्यवसायी की मिली लाश; पढ़ें वाराणसी की प्रमुख खबरें World Environment Day: Trees Cut For Development, Will Take Years For New Ones To Grow - Amar Ujala Hindi News Live Mp News: Terror Of Unknown Attacker In Barwani, 6 Dead So Far - Barwani News Maharashtra Update Mumbai Thane Palghar Pune Crime Politics Education Event And Other News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live - Maharashtra:निकाय चुनाव तैयारियों पर शिंदे का जोर; पुणे में बोले पर्य... Rajasthan's Most Wanted Drug Smuggling Kingpin Govardhanram Was Finally Caught By Jodhpur Cyclone Team. - Jodhpur News Education Minister Mahipal Dhanda Slam Rahul Gandhi - Amar Ujala Hindi News Live Himachal Weather Rainy Season Stopped In Himachal Temperature Risen Again Due To The Sunshine - Amar Ujala Hindi News Live आईसीसी रैंकिंग में फेरबदल, यशस्वी जायसवाल को बिना खेले फायदा, बाबर आजम और नीचे गए

‘तारक मेहता…’ के रोशन सोढ़ी गुमशुदा होने के बाद पहली बार आए नजर, शो में कमबैक को लेकर कही ये बात


TMKOC, Roshan Singh Sodhi, Gurucharan- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
रोशन सोढ़ी पहुंचे मुंबई

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के स्टार गुरुचरण सिंह, जिन्होंने रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाया था। इस साल की शुरुआत में लापता होने के बाद पहली बार पब्लिक प्लेस पर दिखाई दिए हैं। अभिनेता को शनिवार रात, 6 जुलाई को अपने पेट डॉग के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। गुरुचरण को पैपराजी के साथ टीआरपी लिस्ट में धूम मचा रहे कॉमेडी शो TMKOC में अपने वापसी के बारे में बात करते देखा गया। सोशल मीडिया पर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के रोशन सिंह सोढ़ी को लापता होने के बाद पहली बार मुंबई में देखा गया।

लापता होने के बाद पहली बार मुंबई में दिखे रोशन सोढ़ी

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में गुरुचरण सिंह ने इस साल की शुरुआत में अपने अचानक गायब होने के बारे में कुछ नहीं बताया। हालांकि, वह मुंबई वापस आकर खुश दिख रहे हैं। वीडियो में गुरुचरण से पूछा गया कि क्या ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के निर्माताओं ने उनका बकाया पैसा उन्हें दे दिया। इस पर अभिनेता ने कहा कि हां लगभग चुका दिया गया है, लेकिन वो दूसरों के बारे में नहीं जानते हैं। उन्होंने कहा, ‘हां जी, सबका कर दिए हैं लगभग… लगभग। कुछ का मुझे पता नहीं है वो मुझसे पूछना पड़ेगा।’ ऐसी अटकलें थीं कि गुरुचरण सिंह ने भुगतान में देरी के कारण शो को छोड़ दिया था। हालांकि, अभिनेता आज तक इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हैं।

गुरुचरण सिंह शो में करेंगे वापसी

रोशन सोढ़ी से जब पूछा गया कि क्या उनके शो में वापस आने की संभावना है तो गुरुचरण ने कहा कि उन्होंने यह भगवान पर छोड़ दिया है। रोशन सोढ़ी कहते हैं कि ‘भगवान जाने। रब जाने। मुझे कुछ नहीं पता है। जैसे ही पता चलेगा, आपको बताऊंगा।’ आपको बता दें कि दो महीने यह खबर आई थी कि गुरुचरण दिल्ली एयरपोर्ट से अचानक गायब हो गए। इसके बाद उनके परिवार ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। हालांकि,  25 दिन के बाद एक्टर अपने घर पहुंचे थे।

गुरुचरण सिंह गुमशुदा होने पर हुआ था बवाल

बता दें कि गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल, 2024 को लापता हो गए थे। दिल्ली पुलिस की खोजबीन के बाद, अभिनेता 18 मई को अपने दिल्ली स्थित घर लौट आए। रोशन सोढ़ी के घर लौटने के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की, जिसके बाद पता चला कि अभिनेता धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए घर से निकले थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सिंह ने अपने लापता होने के बाद से अमृतसर और लुधियाना जैसे कई शहरों में गुरुद्वारों का दौरा किया। हालांकि, बाद में उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें घर लौट जाना चाहिए।





Source link

1152840cookie-check‘तारक मेहता…’ के रोशन सोढ़ी गुमशुदा होने के बाद पहली बार आए नजर, शो में कमबैक को लेकर कही ये बात
Artical

Comments are closed.

In talks with EAM Jaishankar, Central Asia counterparts slam terrorism | India News     |     Bihar News: Union Minister Nityanand Rai Targeted Lalu Yadav, Tejashwi Yadav, Rahul Gandhi, Congress Rjd – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar News:नित्यानंद राय बोले     |     News: जमीन के विवाद में पथराव, नौ लोग घायल, बर्तन व्यवसायी की मिली लाश; पढ़ें वाराणसी की प्रमुख खबरें     |     World Environment Day: Trees Cut For Development, Will Take Years For New Ones To Grow – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp News: Terror Of Unknown Attacker In Barwani, 6 Dead So Far – Barwani News     |     Maharashtra Update Mumbai Thane Palghar Pune Crime Politics Education Event And Other News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live – Maharashtra:निकाय चुनाव तैयारियों पर शिंदे का जोर; पुणे में बोले पर्यटन मंत्री     |     Rajasthan’s Most Wanted Drug Smuggling Kingpin Govardhanram Was Finally Caught By Jodhpur Cyclone Team. – Jodhpur News     |     Education Minister Mahipal Dhanda Slam Rahul Gandhi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Weather Rainy Season Stopped In Himachal Temperature Risen Again Due To The Sunshine – Amar Ujala Hindi News Live     |     आईसीसी रैंकिंग में फेरबदल, यशस्वी जायसवाल को बिना खेले फायदा, बाबर आजम और नीचे गए     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088