तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, यात्रा का जगह-जगह किया गया स्वागत
फरीदाबाद। हरियाणा के पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में ओल्ड फरीदाबाद में निकली भव्य तिरंगा यात्रा ।अमृत महोत्सव में हरियाणा के पूर्व उद्योगमंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में ओल्ड फरीदाबाद में भव्य तिरंगा यात्रा निकली। जहां से यात्रा निकल रही थी वह क्षेत्र देशभक्ति में रंगा नजर आ रहा था। इस दौरान लोगों का उत्साह देखने लायक था।आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव में हरियाणा के पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में ओल्ड फरीदाबाद में भव्य तिरंगा यात्रा निकली। इसमें लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भारत माता के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। नई अग्रवाल धर्मशाला से सागर सिनेमा तक यह भव्य तिरंगा यात्रा निकली। यात्रा की शुरुआत पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने सैकड़ों तिरंगे गुब्बारे हवा में उड़ाकर किया। इस यात्रा का मेन बाजार के दुकानदारों ने जगह-जगह स्वागत किया। यात्रा का विशेष आकर्षण बंचारी गांव से आए ढोल नगाड़े थे। इस दौरान जहां से भी यात्रा निकल रही थीं वहां लोगों का जनसैलाब देखने लायक था। लोग भारत माता की जयकारें लगा रहे थे। जहां-जहां से यह यात्रा निकल रही थी वह क्षेत्र पूरी तरह से देशभक्ति में रंगा नजर आ रहा था। युवाओं का देशभक्ति उत्साह हिलोरे मार रहा था। यात्रा में महिलाओं, बुजुर्गों के साथ-साथ युवाओं की भारी भीड़ थी। यात्रा के दौरान बरसात होने लगी, लेकिन लोगों में देशभक्ति का ऐसा जज्बा था कि बरसात उनके देशपेऱ्म के जज्बे को कम नहीं कर सकी। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर लोगों ने हिस्सा लिया। यह उनके देशपेऱ्म को दर्शाता है। लोगों का जोश देखने लायक था। गोयल ने तिरंगा यात्रा के सागर सिनेमा पर पहुंचने पर लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके एक आह्लवान पर तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़ का वे आभार जताते हैं। उन्होंने कहा वे लोगों के इस प्यार का कर्ज जीवनभर सेवा करके भी नहीं उतार सकते। उन्होंने कहा जब तक वे हैं जनता की सेवा करते रहेंगे। इन्हीं शब्दों के साथ पूर्व मंत्री ने यात्रा का समापन किया। इस मौके पर तिगांव के विधायक राजेश नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, नीरा तोमर, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा, निवर्तमान पार्षद नरेश नंबरदार, सुरजीत अधाना, पंडित मुकेश शास्त्री, राजकुमार राज, विजय शर्मा, शक्ति विनायक, पारस भारद्वाज, जसवंत पंवार, एदल सैनी, कमरुद्दीन, बशीर अहमद, कमल सैनी, योगेश तंवर, जगबीर पहलवान, संजय शाह, अखिलेश, गोपाल शर्मा, महेश कुमार्, रामू चौधरी, पप्पू वर्मा, नीरज मिगलानी भारी संख्या में भीड़ शामिल थी।

Comments are closed.