Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
'No welcome, till there is revenge': Minister refuses to accept bouquet at an event | India News Bihar News Muslims Of India Are Supporters Of Pakistan Statement Of Bjp Mla Engineer Shailendra - Amar Ujala Hindi News Live Bareilly News: नदी में बहे एमबीबीएस के दो छात्र, ग्रामीणों ने एक को बचाया, दूसरे का नहीं चल सका पता Uttarakhand Electricity: अच्छी खबर...उत्तराखंड में सस्ती हुई बिजली, मई के बिल में मिलेगी इतनी छूट Shivpuri News: Four People Including Two Innocent Girls Riding A Bike Died In A Car Collision - Amar Ujala Hindi News Live Indo-Pak Tension: हां, पकड़ा गया है हमारा रेंजर.... पाक ने की पुष्टि, तस्वीर सामने आई विराट कोहली ने चकनाचूर किया वॉर्नर का बहुत बड़ा कीर्तिमान, IPL में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज 'रेड 2' ने तीसरे दिन की इतनी कमाई, शनिवार को आया बड़ा उछाल, 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार Airtel के 38 करोड़ यूजर्स की खत्म हुई टेंशन, 2 हजार से कम में 365 दिन के लिए मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग J&K LG finds business rules 'contrary to Jammu and Kashmir Act', sends file back to CM Omar Abdullah

तिरुपति बालाजी में दान किए गए बालों का क्या किया जाता है, किस काम में होते हैं इस्तेमाल?


तिरुपति मंदिर में दान किए गए बालों का क्या होता है?

Image Source : SOCIAL
तिरुपति मंदिर में दान किए गए बालों का क्या होता है?

भारत के सबसे प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिरों में से एक है तिरुपति बालाजी मंदिर। यहां हर दिन बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग तिरुपति बालाजी दर्शनों के लिए आते हैं। तिरुपति बालाजी की गिनती देश के सबसे अमीर मंदिरो में की जाती है। तिरुपति बालाजी के मंदिर में भक्त अपने बालों का दान करते हैं। कहा जाता है कि जितने बाल इस मंदिर में दान दिए जाते हैं भगवान उससे 10 गुना ज्यादा दौलत आपको लौटाते हैं। मुराद पूरी होने पर भी भक्त मंदिर में बाल कटवाते हैं। तिरुपति बालाजी मंदिर में बाल कटवाने को लेकर कई पौराणिक और धार्मिक मान्यताएं हैं। 

कहा जाता है कि यहां 20 हजार से भी ज्यादा लोग अपने बाल कटवाते हैं। इसके लिए मंदिर और उसके आसपास करीब 500 से ज्यादा नाई बैठे रहते हैं। सिर्फ बालों से ही मंदिर की करोड़ों की कमाई हो जाती है। मंदिर में चढ़ाए गए बालों को दुनियाभर में बेचा जाता है। तिरुपति बालाजी में हर साल करीब 600 टन बाल कटते हैं। 

तिरुपति में दान किए बालों का क्या होता है?

तिरुपति में जो बाल आप दान करते हैं उन्हें पहले एक जगह इकट्ठा किया जाता है। इसके बाद बालों को उबाला जाता है जिससे उनकी गंदगी साफ हो जाए। इसके बाद बालों को शैंपू से धोया जाता है। सुखाया जाता है और उन्हें खराब होने से बचाने के लिए सही टेंपरेचर पर स्टोर किया जाता है। 

तिरुपति बालाजी से बालों को कहां बेचा जाता है?

तिरुपति से दुनियाभर में बड़ी मात्रा में बालों का एक्सपोर्ट किया जाता है। बालों को अलग अलग केटेगरी में बांटा जाता है। फिर इन्हें वेबसाइट पर बेचा जाता है। बालों की नीलामी तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के द्वारा आयोजित की जाती है। तिरुपति बालाजी में चढ़ाए गए बालों की करोड़ों में नीलामी होती है।

कटे बालों से क्या बनाया जाता है?

नकली बाल बनाने के लिए इन बालों का उपयोग किया जाता है। विग बनाने में इन बालों का इस्तेमाल होता है। इन बालों की मांग अमेरिका, यूरोप के देश, चीन, अफ्रीका और दूसरे बाजारों में काफी ज्यादा है। 

 

Latest Lifestyle News





Source link

2206480cookie-checkतिरुपति बालाजी में दान किए गए बालों का क्या किया जाता है, किस काम में होते हैं इस्तेमाल?
Artical

Comments are closed.

‘No welcome, till there is revenge’: Minister refuses to accept bouquet at an event | India News     |     Bihar News Muslims Of India Are Supporters Of Pakistan Statement Of Bjp Mla Engineer Shailendra – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bareilly News: नदी में बहे एमबीबीएस के दो छात्र, ग्रामीणों ने एक को बचाया, दूसरे का नहीं चल सका पता     |     Uttarakhand Electricity: अच्छी खबर…उत्तराखंड में सस्ती हुई बिजली, मई के बिल में मिलेगी इतनी छूट     |     Shivpuri News: Four People Including Two Innocent Girls Riding A Bike Died In A Car Collision – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indo-Pak Tension: हां, पकड़ा गया है हमारा रेंजर…. पाक ने की पुष्टि, तस्वीर सामने आई     |     विराट कोहली ने चकनाचूर किया वॉर्नर का बहुत बड़ा कीर्तिमान, IPL में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज     |     ‘रेड 2’ ने तीसरे दिन की इतनी कमाई, शनिवार को आया बड़ा उछाल, 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार     |     Airtel के 38 करोड़ यूजर्स की खत्म हुई टेंशन, 2 हजार से कम में 365 दिन के लिए मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग     |     J&K LG finds business rules ‘contrary to Jammu and Kashmir Act’, sends file back to CM Omar Abdullah     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088