त्यागी समाज 21 को नोएडा में करेगा महापंचायत, सांसद महेश शर्मा पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग
आगरा: भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व कोषाध्यक्ष सुधीर त्यागी आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैंनोएडा के ओमेक्स सोसायटी में महिलाओं से अभद्रता के मामले में त्यागी समाज आगामी 21 अगस्त को नोएडा में महापंचायत करेगा। समाज के नेताओं का कहना है की वो श्रीकांत के पक्ष में नहीं हैं ,पर उनकी पत्नी अन्नू त्यागी, मामी और खाना देने गए छः युवकों पर अत्याचार के विरोध में हैं। सांसद महेश शर्मा पर साजिश का आरोप लगाते हुए उनके ऊपर देशद्रोह का मुकदमा करवाने की मांग की गयी है।आगरा में अखिल भारतीय गालब, त्यागी ब्राह्मण महासभा के द्वारा आगरा में पत्रकारों से वार्ता की गई। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व कोषाध्यक्ष सुधीर त्यागी ने कहा की श्री कांत त्यागी के पक्ष में समाज नहीं है। उसने जो गलत किया उसकी सजा उसे मिल रही है।लेकिन समाज की बेटी त्यागी की पत्नी अन्नू दुबे का क्या कसूर था जो उसे 3 दिन तक पुरुष थाने में रखा गया। उसकी मामी की क्या गलती थी? जो समाज के छः लोग खाना देने गए और उन्हें प्रताड़ित किया गया।सांसद और पूर्व मंत्री महेश शर्मा पर मुकदमे की मांगसुधीर त्यागी ने कहा की सांसद महेश शर्मा द्वारा कमिश्नर को गाली दी गयी। उनकी साजिश के तहत समाज के लोगों पर अत्याचार हुए। जब श्रीकांत की गलती पर उनके खिलाफ कार्रवाई हुई तो इन पर भी राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज हो।महापंचायत में शक्तिप्रदर्शन के बाद करेंगे अपीलत्यागी समाज के नेताओं ने बताया की लगातार हर जगह जाकर समाज के लोगों को इकट्ठा कर रहे हैं। आगरा से ग्वालियर जाना है। 21 को नोएडा के रामलीला मैदान में पूरे देश से समाज के लोग जुटेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय की अपील की जाएगी।

Comments are closed.