Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : Even After Patna High Court Order On Bpsc Result Bpsc Teacher Not Appointed In Bpsc Tre 1 - Amar Ujala Hindi News Live यूपी: पूरे प्रदेश में बदला मौसम, लखनऊ-कानपुर में देर रात भारी बारिश, आज कई इलाकों में गिर सकते हैं ओले Bhopal: Mp Board Extended The Date Of 10th And 12th Second Exam Form, Now The Form Can Be Filled Till 25 And 3 - Amar Ujala Hindi News Live Jaisalmer News: फिल्मी अंदाज में रची धोखाधड़ी, 12 टन तेल बेचकर टैंकर नाले में पलटाया, दो आरोपी गिरफ्तार राशिफल: गुरुवार को बन रहा मालव्य राजयोग, 7 राशियों को होगा भरपूर धन लाभ, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा Kangra Himachal Agniveer Naveen Kumar Martyed In Jammu During Landslide Wedding Date Destiny - Amar Ujala Hindi News Live GT vs LSG : बल्‍लेबाजों की होगी मौज या गेंदबाज करेंगे कमाल, जानें नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट आंख मारकर 18 साल की हसीना बन गई थी करोड़ों दिलों की धड़कन, 7 साल बाद खूबसूरती में लगे चार चांद Aadhaar Card में कैसे अपडेट करें नया मोबाइल नंबर? जान लीजिए तरीका India rejects Pakistan's school bus attack 'baseless' allegations | India News

त्रिपुरा में भारी वर्षा ने बनाए बाढ़ के हालात, 10 हजार से अधिक नागरिक हुए बेघरवार

अगरतला । पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में निरंतर हो रही भारी वर्षा आम नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। मूसलाधार वारिश के परिणामस्वरूप आई बाढ़ के कारण राज्य में 10 हजार से अधिक लोग बेघरवार हो गए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पश्चिमी त्रिपुरा जिले के सदर अनुमंडल में मूसलाधार बारिश के बाद आयी बाढ़ के कारण दो हज़ार से अधिक लोग विस्थापित हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। बाढ़ का प्रकोप पश्चिम त्रिपुरा जिले में अगरतला और उसके पड़ोस तक ही सीमित है, जहां हावड़ा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है और अगरतला नगर निगम तथा उसके पड़ोस के निचले इलाके पानी में डूब गए हैं। हालांकि, बाढ़ के कारण किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के वरिष्ठ अधिकारी शरत कुमार दास के मुताबिक पश्चिम त्रिपुरा जिले में पिछले 24 घंटे में 155 मिमी बारिश हुई है, जिससे हावड़ा नदी के किनारे कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। शरत कुमार दास ने कहा, बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने को कहा ताकि प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द मुआवजा मिल सके।
उन्होंने कहा कि अगरतला और अन्य अनुमंडलों में बाढ़ के कारण 10,000 से अधिक सदस्यों वाले कुल 2057 परिवारों ने 39 राहत शिविरों में शरण ली है। अगरतला में 1921 बाढ़ प्रभावित लोगों ने 34 राहत शिविरों में शरण ली है। पश्चिम त्रिपुरा जिले के जिरानिया में तीन शिविर स्थापित किए गए हैं। करीब आठ घंटे से बारिश नहीं होने से खतरे के निशान से ऊपर बह रही हावड़ा नदी का जल स्तर शाम चार बजे कम हो गया। उन्होंने कहा कि रविवार को स्थिति में और सुधार होने की उम्मीद है क्योंकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

600430cookie-checkत्रिपुरा में भारी वर्षा ने बनाए बाढ़ के हालात, 10 हजार से अधिक नागरिक हुए बेघरवार
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Even After Patna High Court Order On Bpsc Result Bpsc Teacher Not Appointed In Bpsc Tre 1 – Amar Ujala Hindi News Live     |     यूपी: पूरे प्रदेश में बदला मौसम, लखनऊ-कानपुर में देर रात भारी बारिश, आज कई इलाकों में गिर सकते हैं ओले     |     Bhopal: Mp Board Extended The Date Of 10th And 12th Second Exam Form, Now The Form Can Be Filled Till 25 And 3 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jaisalmer News: फिल्मी अंदाज में रची धोखाधड़ी, 12 टन तेल बेचकर टैंकर नाले में पलटाया, दो आरोपी गिरफ्तार     |     राशिफल: गुरुवार को बन रहा मालव्य राजयोग, 7 राशियों को होगा भरपूर धन लाभ, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा     |     Kangra Himachal Agniveer Naveen Kumar Martyed In Jammu During Landslide Wedding Date Destiny – Amar Ujala Hindi News Live     |     GT vs LSG : बल्‍लेबाजों की होगी मौज या गेंदबाज करेंगे कमाल, जानें नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट     |     आंख मारकर 18 साल की हसीना बन गई थी करोड़ों दिलों की धड़कन, 7 साल बाद खूबसूरती में लगे चार चांद     |     Aadhaar Card में कैसे अपडेट करें नया मोबाइल नंबर? जान लीजिए तरीका     |     India rejects Pakistan’s school bus attack ‘baseless’ allegations | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088