Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Jodhpur: साइक्लोनर टीम को मिली बड़ी सफलता, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार Haryana: रोहतक में मेयर राम अवतार ने संभाला कार्यभार, कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा बोले-भाजपा की यह दादालाई सीट Now Green Fee Will Be Levied On Vehicles Coming From Other States To Shimla, Municipal Corporation Passed A Ne - Amar Ujala Hindi News Live पाकिस्तान की नहीं बदल पा रही किस्मत, T20 के बाद अब न्यूजीलैंड ने वनडे में चटाई धूल फिल्मों से पहले डबल XL साइज की थीं ये हीरोइन, अब छरहरे बदन से लाखों दिलों पर करती हैं राज, दे चुकी हैं सुपरहिट मूवीज Google Pixel 9a की भारत में सेल इस दिन से होगी शुरू, हजारों रुपये का मिलेगा डिस्काउंट करोड़पति बनना है तो 15x15x15 के फॉर्मूले से Mutual Fund में करें SIP, नहीं रहेगी पैसों की कमी शुक्रादित्य राजयोग से 4 राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा, 14 अप्रैल तक गोल्डन टाइम,आकस्मिक धनलाभ, मान-सम्मान, होंगे मालामाल! Faculty of Engineering and Technology, JAIN (Deemed-to-be University) Hosts Infinity 2K25, a Celebration of Talent and Creativity Nitrrothon 2025 Unites Pune for Fitness and Social Change, Empowering Girls Through Sport

दक्षिण चीन सागर में धधकी जंग की चिन्गारी, इंडोनेशियाई तटरक्षकों से भिड़ंत के बाद पीछे भागा चीनी जहाज


दक्षिण चीन सागर में चीन से भिड़ा इंडोनेशिया। - India TV Hindi

Image Source : AP
दक्षिण चीन सागर में चीन से भिड़ा इंडोनेशिया। (प्रतीकात्मक)

जकार्ता: दक्षिण चीन सागर में अक्सर अपनी दादागिरी दिखाने वाला चीन इस बार गच्चा खा गया है। इंडोनेशियाई तटरक्षकों से भिड़ंत के बाद समंदर में जंग की चिन्गारी धधक उठी है। इंडोनेशिया ने दावा किया है कि उसके तटरक्षकों के आगे चीन ज्यादा देर तक नहीं टिक पाया और अपना जहाज लेकर पीछे भाग गया। इंडोनेशिया के दावे के अनुसार उसके गश्ती जहाजों ने दक्षिण चीन सागर के एक विवादित क्षेत्र में चीनी तट रक्षक बलों के एक जहाज को पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया। इंडोनेशियाई अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इंडोनेशिया की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि चीनी जहाज दो बार ‘एमवी जियो कोरल’ नामक उसके जहाज के पास पहुंचा, जिससे भूकंपीय आंकड़े एकत्रित करने के लिए किए जा रहे सर्वेक्षण में बाधा उत्पन्न हुई। यह सर्वेक्षण सरकारी ऊर्जा कंपनी पीटी पर्टामिना द्वारा दक्षिण चीन सागर के उस हिस्से में किया जा रहा है, जिस पर दोनों देश अपना दावा करते हैं। चीन के लिए ‘नौ-डैश लाइन’ काफी महत्वपूर्ण है, जिसका उपयोग वह दक्षिण चीन सागर के अधिकांश भाग पर अपने दावे को मोटे तौर पर दर्शाने के लिए करता है। चीन की यह ‘नौ-डैश लाइन’ इंडोनेशिया के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र के एक हिस्से से ‘ओवरलैप’ (अतिव्यापन करना) होती है जो नटूना द्वीप समूह तक फैला है।

चीनी जहाज रोजाना यहां करते थे घुसपैठ

 फिलीपीन से संबंधित 2016 के एक अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता फैसले ने समुद्र में चीन के अधिकांश व्यापक दावों को अमान्य कर दिया था। लेकिन, चीन ने इस फैसले की अनदेखी की है और इसे फर्जी बताया है। इंडोनेशिया के अनुसार चीनी जहाज नियमित रूप से उस क्षेत्र में प्रवेश करते रहे हैं, जिसे इंडोनेशिया उत्तरी नटुना सागर कहता है। चीन के ऐसा करने के कारण दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ जाता है। इंडोनेशियाई अधिकारियों ने बताया कि चीनी तट रक्षक बल के जहाज सीसीजी 5402 को सोमवार को एमवी जियो कोरल के पास देखा गया था।  (एपी)

 

Latest World News





Source link

1766390cookie-checkदक्षिण चीन सागर में धधकी जंग की चिन्गारी, इंडोनेशियाई तटरक्षकों से भिड़ंत के बाद पीछे भागा चीनी जहाज
Artical

Comments are closed.

Jodhpur: साइक्लोनर टीम को मिली बड़ी सफलता, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार     |     Haryana: रोहतक में मेयर राम अवतार ने संभाला कार्यभार, कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा बोले-भाजपा की यह दादालाई सीट     |     Now Green Fee Will Be Levied On Vehicles Coming From Other States To Shimla, Municipal Corporation Passed A Ne – Amar Ujala Hindi News Live     |     पाकिस्तान की नहीं बदल पा रही किस्मत, T20 के बाद अब न्यूजीलैंड ने वनडे में चटाई धूल     |     फिल्मों से पहले डबल XL साइज की थीं ये हीरोइन, अब छरहरे बदन से लाखों दिलों पर करती हैं राज, दे चुकी हैं सुपरहिट मूवीज     |     Google Pixel 9a की भारत में सेल इस दिन से होगी शुरू, हजारों रुपये का मिलेगा डिस्काउंट     |     करोड़पति बनना है तो 15x15x15 के फॉर्मूले से Mutual Fund में करें SIP, नहीं रहेगी पैसों की कमी     |     शुक्रादित्य राजयोग से 4 राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा, 14 अप्रैल तक गोल्डन टाइम,आकस्मिक धनलाभ, मान-सम्मान, होंगे मालामाल!     |     Faculty of Engineering and Technology, JAIN (Deemed-to-be University) Hosts Infinity 2K25, a Celebration of Talent and Creativity     |     Nitrrothon 2025 Unites Pune for Fitness and Social Change, Empowering Girls Through Sport     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088