महेंद्रगढ़: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में वन कर्मचारी संघ हरियाणा जिला कमेटी महेंद्रगढ़ का अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को 10वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने की। जिला के सभी वन कर्मचारी धरने मे उपस्थित रहे।धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि वन मंडल अधिकारी महेंद्रगढ़ की हठधर्मिता के कारण कर्मचारियों को परेशान हो रही हैं। जायज मांगों का समाधान नहीं करने पर अधिकारियों की आलोचना की गई। जब तक कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं होता तब तक धरना लगातार जारी रखने का आह्वान किया।29 को गुरुग्राम में प्रदर्शन की धमकीवन कर्मचारी संघ महेंद्रगढ़ के सदस्य धर्मवीर यादव ने कहा कि शुक्रवार को समस्त वन कर्मचारी। वन मंडल अधिकारी महेंद्रगढ़ व वन राज़िक़ अधिकारी चंद्रगुप्त के तानाशाही पूर्वक रवैये के खिलाफ विधायक नांगल चौधरी अभय सिंह यादव, विधायक अटेली सीताराम यादव व राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव को ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने बताया अगर इसके बाद भी कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो, 29 अगस्त को मुख्य वन संरक्षक दक्षिणी परिमंडल गुरुग्राम कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।गलत ढ़ग से निलंबित करने का आरोपवन राजिक अधिकारी द्वारा पिछले दिनों तानाशाह पूर्ण रवैया अपनाते हुए आरके सुरेंद्र पाल वन दरोगा को गलत ढंग से व झूठी रिपोर्ट द्वारा उनका निलंबन करवा दिया। उसके बाद संघ के प्रतिनिधि मंडल की, वन मंडल अधिकारियों से बातचीत हुई लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वन दरोगा का निलंबन रद्द नहीं हुआ। उसके बाद वन कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन शुरू किया जो आज भी जारी है।

Comments are closed.