शिमला: शिमला में प्रदर्शन करते एनएसयूआई कार्यकर्ता।हिमाचल प्रदेश के शिमला में NSUI कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव शुभम वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार योजना का विरोध कर रहे युवाओं को गिरफ्तार कर रही है। युवाओं के साथ अग्निपथ योजना के नाम पर धोखा किया जा रहा है। रोजगार जो होता है, वह स्थाई होता है। देश की सेना जैसी महत्वपूर्ण संस्था में केवल 4 साल के लिए नौकरी देने के आदेश से देश के युवाओं में रोष है। देश की सेवा करने के लिए युवा कड़ी मेहनत करता है।उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में NSUI पूरे प्रदेश भर में प्रदर्शन करेगी। जल्द संगठन की बैठक होगी, जिसमें प्रदर्शन की रूप रेखा तैयार की जाएगी। जो यह भर्ती की गाइडलाइन जारी की है, इससे युवाओं को धक्का लगा है। उनका भविष्य दांव पर है। प्रदर्शन में प्रदेश संयोजक रमेश, राष्ट्रीय संयोजक भावना, हार्दिक भंडारी, पलक, रितिक, विनय समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments are closed.