Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Kanpur: After The Death Of The Contractor, The Police Sealed The Entire Resort - Amar Ujala Hindi News Live भारतीय संरक्षण सम्मेलन-2025: बोले भूपेंद्र यादव-हरा भरा भारत बनाने के लिए परंपरा और विज्ञान में तालमेल हो Delhi News: जीटीबी में अस्पताल में यौन उत्पीड़न पीड़िता युवती ने तोड़ा दम Woman Slits Her Own Throat And Dies - Jabalpur News Ajmer News: Meeting In Panchayat Office Regarding Muharram Program - Ajmer News A Prisoner Who Abscond From Jail Entered A House And Shot An Old Man, Know The Whole Story - Amar Ujala Hindi News Live IND vs AUS: भारतीय टीम ने किया कमाल, रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रलिया को 2-1 से दी मात खेसारी लाल यादव ने फिर दिखाया दम, महज 2 दिनों में गाने ने हासिल किए 10 मिलियन व्यूज, नंबर-1 पर कर रहा ट्रेंड Bihar: Vigilance Investigation Bureau Arrested Female Supervisor Of Child Development Project Khushrupur Patna - Amar Ujala Hindi News Live Amar Ujala Premier League: एवीपी फाल्कन-अखंड वॉरियर्स जीते, दोनों में सेमी फाइनल आज

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में

नई दिल्ली । दिल्ली में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। शनिवार को 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक  447 रहा। हालांकि आज बाद में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी से बहुत खराब श्रेणी में पहुंचकर थोड़ा सुधरा। शहर के 37 निगरानी स्टेशनों में से 30 में शाम 6 बजे एक्यूआई 400 अंक से नीचे दर्ज किया गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड  ने कहा है कि गंभीर एक्यूआई दर्ज करने वाले क्षेत्रों में बवाना (406), जहांगीरपुरी (404), नरेला (408), आरकेपुरम (403) और सोनिया विहार (407) शामिल हैं। नोएडा (354), गुरुग्राम (353), फरीदाबाद (328), गाजियाबाद (315) और ग्रेटर नोएडा (308) में एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में रहा।
एक्यूआई 400 से ऊपर हो तो इसे गंभीर माना जाता है और यह स्वस्थ लोगों को प्रभावित कर सकता है। गंभीर बीमार लोगों को यह अधिक प्रभावित कर सकता है।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच के एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 24 घंटे के औसत पीएम 2.5 कंसंट्रेशन को 15 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक सुरक्षित माना जाता है।
दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो-तीन दिनों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने या हल्का कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि शाम 5.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 73 प्रतिशत थी।
प्रदूषण के खतरनाक स्तर के चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बच्चों की सुरक्षा के लिए शनिवार से प्राथमिक स्कूल बंद करने की घोषणा की है।

875120cookie-checkदिल्ली में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में
Artical

Comments are closed.

Kanpur: After The Death Of The Contractor, The Police Sealed The Entire Resort – Amar Ujala Hindi News Live     |     भारतीय संरक्षण सम्मेलन-2025: बोले भूपेंद्र यादव-हरा भरा भारत बनाने के लिए परंपरा और विज्ञान में तालमेल हो     |     Delhi News: जीटीबी में अस्पताल में यौन उत्पीड़न पीड़िता युवती ने तोड़ा दम     |     Woman Slits Her Own Throat And Dies – Jabalpur News     |     Ajmer News: Meeting In Panchayat Office Regarding Muharram Program – Ajmer News     |     A Prisoner Who Abscond From Jail Entered A House And Shot An Old Man, Know The Whole Story – Amar Ujala Hindi News Live     |     IND vs AUS: भारतीय टीम ने किया कमाल, रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रलिया को 2-1 से दी मात     |     खेसारी लाल यादव ने फिर दिखाया दम, महज 2 दिनों में गाने ने हासिल किए 10 मिलियन व्यूज, नंबर-1 पर कर रहा ट्रेंड     |     Bihar: Vigilance Investigation Bureau Arrested Female Supervisor Of Child Development Project Khushrupur Patna – Amar Ujala Hindi News Live     |     Amar Ujala Premier League: एवीपी फाल्कन-अखंड वॉरियर्स जीते, दोनों में सेमी फाइनल आज     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088