दिल्ली में बढ़ा बाढ़ का खतरा:डाकपत्थर बैराज से यमुना में लगातार छोड़ा जा रहा पानी, धीरे-धीरे बढ़ रहा आगे – Dehradun Rainfall Danger Of Flood In Delhi After Water Released From Dakpathar Barrage Continue Into Yamuna

डाकपत्थर बैराज
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में बारिश ने पहाड़ से मैदान तक मुसीबत खड़ी कर दी है। विकासनगर में डाकपत्थर बैराज से यमुना नदी में लगातार छोड़ा जा रहा पानी धीरे-धीरे दिल्ली की तरफ कूच कर रहा है, जिससे वहां बाढ़ आने की संभावना प्रबल हो रही है। दरअसल बैराज से लगातार दूसरे दिन भी दस से बारह लाख क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया।
बारिश से आफत: ऋषिकेश में सड़कें बनीं तालाब…घुटनों तक भरा पानी, नदियों का जलस्तर भी बढ़ा, तस्वीरें
पछवादून व क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बारिश से क्षेत्र की नदियां उफान पर हैं। यमुना व उसकी सहायक टोंस नदी, हिमाचल से आने वाली गिरी नदी, आसन नदी का पानी यमुना से मिलकर निरंतर दिल्ली की तरफ कूच कर रहा है। बताते चलें कि डाकपत्थर बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी की मात्रा चौबीस घंटे में दस से बारह लाख क्यूसेक तक पहुंच रही है जो दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात पैदा करने के लिए काफी मानी जाती है।

Comments are closed.