दिल्ली वालों सावधान:फिर बाढ़ का संकट, यमुना खादर इलाके को तत्काल कर दें खाली; बाढ़ पीड़ित को मिलेगा मुआवजा – Instructions Issued For Immediate Evacuation Of Yamuna Khadar Area After Flood Threat Looms Again In Delhi

कश्मीरी गेट से यमुना का नजारा
– फोटो : शुभम बंसल (अमर उजाला)
विस्तार
दिल्ली में फिर से लोगों के सामने बाढ़ का संकट खड़ा हो गया है। हरियाणा के हथिनीकुंड से शनिवार दस बजे के बाद से लगातार दो लाख क्यूसेक से ऊपर पानी छोड़े जाने पर दिल्ली सरकार ने चेतावनी जारी की है कि यमुना किनारे बसे लोग अपना घर खाली कर दें। देर रात से तेजी से जल स्तर बढ़ने का अंदेशा है। प्रशासन मुनादी कराने के साथ लोगों को खादर से बाहर निकाल रहा है।

Comments are closed.