Shani Rashifal Saturn Horoscope retrograde : शनि देव वक्री चाल, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर कर रहे हैं और कुंभ राशि में विराजमान है। शनि की चाल जातक की किस्मत पलट सकती है। शनि देव की बुरी नजर जीवन की दिक्कतें बढ़ा देती है, वहीं, शनि की चाल शुभ हो तो जीवन राजा के समान हो जाता है। हाल ही में शनि देव 30 जून को मार्गी से वक्री हुए हैं। दिवाली के दिन भी शनि देव उलटी चाल में ही गोचर करेंगे। आइए जानते हैं शनि की वक्री चाल से दिवाली के अगले 13 दिनों तक किन राशियों किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है-
धनु राशि
शनि की उलटी चाल धनु राशि के लोगों के लिए दिवाली के अगले 13 दिनों तक लाभकारी साबित हो सकती है। शनि आपके तीसरे भाव में उलटी चाल चलेंगे। समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शनि के शुभ प्रभाव से कई कार्यो में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में आपको सोच समझकर डिसीजन लेने की जरूरत है। वहीं, इन्वेस्टमेंट के कई नए ऑप्शन इस दौरान आपको मिल सकते हैं।
मेष राशि
कुंभ राशि में वक्री शनि दिवाली के अगले 13 दिनों तक मेष राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आपके 11वें भाव में शनि देव वक्री चाल चलेंगे। इस राशि के जातकों को करियर लाइफ में कई टास्क मिल सकते हैं, जो आपकी ग्रोथ में मदद कर सकते हैं। आर्थिक लाभ होने की संभावना काफी ज्यादा है। व्यापारियों को कई अच्छे इन्वेस्टर्स मिल सकते हैं। लव लाइफ में थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव रहेंगे, जिन्हें बातचीत करके निपटाया जा सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए कुंभ राशि में वक्री शनि दिवाली के अगले 13 दिनों तक गुड न्यूज ला सकते हैं। इस राशि के 7वें भाव में शनि वक्री गोचर करेंगे। आपकी लाइफ में पॉजिटिविटी बनी रहेगी। सेहत में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इसलिए हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। वहीं, परिवार के सदस्यों के साथ घूमने भी जा सकते हैं। स्टूडेंट्स को कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Comments are closed.