Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
शुक्र चमकाएंगे किस्मत, 21 अगस्त तक इन 3 राशियों पर बरसेगा धन, हर क्षेत्र में होगा लाभ, खुलेंगे तरक्की के द्वार, बनेंगे बिगड़े काम Bihar News : Ward Member Shot Dead Murder Case Munger Bihar Police Engaged In Investigation - Amar Ujala Hindi News Live Weather Update: There Will Be Humidity During The Day, It May Rain At Night - Amar Ujala Hindi News Live Yamunotri Landslide Father Crying All Day In Hope To Find His Missing Daughter From Debris - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: इंस्पेक्टर व पैसे लेने वाला आरोपी एक दिन की रिमांड पर Mp News: 'rani Durgavati Zoo And Rescue Center' Will Be Established In Jabalpur - Amar Ujala Hindi News Live Khelo India: Khelo India University Games Organized For The First Time In Rajasthan - Amar Ujala Hindi News Live Himachal Weather Today: Monsoon Has Covered The Entire State Today, Heavy Rain Alert For Seven Districts - Amar Ujala Hindi News Live ‘Nation never bows down to dictatorship’: Amit Shah criticises Congress for 1975 Emergency; govt to observe June 25 as ‘Samvidhan Hatya Diwas’ annually | India News लीड्स में 5 शतक गए बेकार, टीम इंडिया की शर्मनाक हार, इंग्लैंड ने 371 रन चेज कर रचा इतिहास

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को बताई बच्चों की ये खास बात, बेटी दुआ से है कनेक्शन


Deepika Padukone- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
दीपिका पादुकोण ने शेयर किया वीडियो

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर को अपनी पहली संतान का इस दुनिया में स्वागत किया और सोशल मीडिया के जरिए अपनी बेटी के जन्म की जानकारी फैंस संग शेयर की। बी-टाउन के पावर कपल दीपिका-रणवीर ने अपनी बेटी के जन्म के डेढ़ महीने के बाद नाम भी रिवील कर दिया है। इन दिनों एक्ट्रस का पूरा ध्यान अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह पर है। दीपिका इस वक्त मदरहुड के सबसे प्यारे पलों को एंजॉय कर रही हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया है कि मां बनने के बाद बच्चों की कौन सी बातें माता-पिता के लिए बहुत खास होती है जो उन्हें एहसास दिलाती है कि उनके बच्चे के साथ उनका कनेक्शन कैसा बनता है।

दीपिका पादुकोण ने शेयर किया क्यूट वीडियो

दीपिका पादुकोण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। इस वीडियो के जरिए दीपिका ने नई मम्मियों की फीलिंग्स की ओर भी इशारा किया है। दीपिका ने अपने पोस्ट के जरिए ये बताने की कोशिश की है कि नए बच्चों को पालने के दौरान पेरेंट्स और बच्चे के बीच बॉन्ड कैसे स्ट्रांग बनता है। साथ ही बच्चों की कौन सी खास बाते एक मां के दिल को छू लेती है। वीडियो में वह बच्चों की प्यारी-प्यारी चीजें दिखा रही हैं जो किसी का भी दिल पिघला दे।

Deepika Padukone

Image Source : INSTAGRAM

दीपिका पादुकोण ने इंस्टा स्टोरी में शेयर किया ये वीडियो

दीपिका-रणवीर का दिल जीत लेती है बेटी की ये बातें

इस पोस्ट को शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण ने अपने प्रशंसकों को हिंट दिया और बताया कि जब उनकी बेटी दुआ रणवीर और उनके सामने ये क्यू’ सी चीजें करती है तो वह उसे एक टक देखते रह जाते हैं। साथ ही इस पोस्ट पर अपने पति रणवीर सिंह को टैग कर उन्होंने अपनी न्यूबॉर्न बेबी की खास बातों की ओर इशारा किया जो उनका दिल जीत लेती है।

दीपिका-रणवीर की बेटी का नाम

1 नवंबर को दीपिका और रणवीर ने अपनी बेटी के नन्हे पैरों की एक तस्वीर शेयर कर अपनी बेटी का नाम रिवील किया है। कपल ने माता-पिता के नाम को जोड़कर बेबी के नाम रखने के ट्रेंड को तोड़कर अपनी बच्ची का नाम ‘दुआ पादुकोण सिंह’ रखा, जिसका मतलब प्रार्थना है। पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘दुआ… क्योंकि वह हमारी प्रार्थनाओं का फल है। हमारा दिल प्यार से पूरी तरह भर गया है। दीपिका और रणवीर।’

Latest Bollywood News





Source link

1818450cookie-checkदीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को बताई बच्चों की ये खास बात, बेटी दुआ से है कनेक्शन
Artical

Comments are closed.

शुक्र चमकाएंगे किस्मत, 21 अगस्त तक इन 3 राशियों पर बरसेगा धन, हर क्षेत्र में होगा लाभ, खुलेंगे तरक्की के द्वार, बनेंगे बिगड़े काम     |     Bihar News : Ward Member Shot Dead Murder Case Munger Bihar Police Engaged In Investigation – Amar Ujala Hindi News Live     |     Weather Update: There Will Be Humidity During The Day, It May Rain At Night – Amar Ujala Hindi News Live     |     Yamunotri Landslide Father Crying All Day In Hope To Find His Missing Daughter From Debris – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: इंस्पेक्टर व पैसे लेने वाला आरोपी एक दिन की रिमांड पर     |     Mp News: ‘rani Durgavati Zoo And Rescue Center’ Will Be Established In Jabalpur – Amar Ujala Hindi News Live     |     Khelo India: Khelo India University Games Organized For The First Time In Rajasthan – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Weather Today: Monsoon Has Covered The Entire State Today, Heavy Rain Alert For Seven Districts – Amar Ujala Hindi News Live     |     ‘Nation never bows down to dictatorship’: Amit Shah criticises Congress for 1975 Emergency; govt to observe June 25 as ‘Samvidhan Hatya Diwas’ annually | India News     |     लीड्स में 5 शतक गए बेकार, टीम इंडिया की शर्मनाक हार, इंग्लैंड ने 371 रन चेज कर रचा इतिहास     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088