Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Himachal: तुर्की के सेब पर 100 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू ने पीएम मोदी को लिखा पत्र MI vs DC: दिल्ली की दुनिया हिलाकर मुंबई ने मारी प्लेऑफ में एंट्री, हार्दिक एंड कंपनी ने दर्ज की एकतरफा जीत सेंसेक्स 410 और निफ्टी 130 अंकों की बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में दिखी शानदार तेजी 750 picked via computerised lottery to go on Kailash Yatra | India News Bihar News : Cbi Arrested Pm Shri Kendriya Vidyalaya Principal Sasaram News Taking Bribe Rohtas Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live Fatehpur: Beast Who Misdeed And Murdered Student Was Hanged, Fined 81 Thousand Rupees - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand Weather : देहरादून समेत कई जिलों में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, बारिश का यलो अलर्ट Ndmc Bulldozer Causes Commotion In Sarojini Nagar Market - Amar Ujala Hindi News Live Indore News: हेड कांस्टेबल ने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाई Alwar News: अलवर में संदिग्ध मौत, युवक ने मजाक में पेट्रोल छिड़ककर खुद को लगाई आग

दुनिया को सुकून पहुंचाने वाली सबसे बड़ी खबर, यूक्रेन युद्ध रोकने को तैयार हुए पुतिन


रूस-यूक्रेन युद्ध (फाइल)- India TV Hindi

Image Source : REUTERS
रूस-यूक्रेन युद्ध (फाइल)

मॉस्को/लंदनः रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले बताया है कि पुतिन यूक्रेन युद्ध रोकने को तैयार हो गए हैं। रॉयटर्स ने 4 रूसी सूत्रों के हवाले यह सनसनीखेज दावा किया है, जिसमें कहा गया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बातचीत के जरिए यूक्रेन में युद्ध को रोकने के लिए तैयार हैं। मगर शर्त ये है कि युद्धविराम के बाद यूक्रेन और पश्चिमी देश यदि कोई प्रतिक्रिया नहीं दें तो यह संभव है। पुतिन के करीबी तीन सूत्रों ने कहा कि अनुभवी रूसी नेता ने सलाहकारों के एक छोटे समूह के सामने इस बात पर निराशा व्यक्त की थी कि जेलेंस्की के साथ वार्ता को बाधित करने के लिए पश्चिमी देशों का हाथ था। पुतिन जब तक चाहें तब तक वह इस युद्ध को लड़ सकते हैं, मगर अब वह इसे लंबा नहीं खींचना चाहते। 


पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने टिप्पणी के अनुरोध के जवाब में कहा कि क्रेमलिन प्रमुख ने बार-बार स्पष्ट किया है कि रूस अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बातचीत के लिए तैयार है, उन्होंने कहा कि देश “अनन्त युद्ध” नहीं चाहता है। वहीं इस मामले पर यूक्रेन के विदेश और रक्षा मंत्रालय ने सवालों का जवाब नहीं दिया। अभी पिछले हफ्ते रूस के रक्षा मंत्री के रूप में अर्थशास्त्री आंद्रेई बेलौसोव की नियुक्ति को पश्चिमी सैन्य और कुछ राजनीतिक विश्लेषकों ने एक लंबे संघर्ष को जीतने के लिए रूसी अर्थव्यवस्था को स्थाई करने के रूप में देखा था। 

रूस को गति देना चाहते हैं पुतिन

कहा जा रहा है कि रूस बीतों हफ्तों में रणनीतिक रूप से यूक्रेनी क्षेत्रों पर हावी है और बढ़त बनाए हुए है। मगर रूस अब युद्ध को बहुत लंबा नहीं खींचना चाहता। वहीं छह साल के नए कार्यकाल के लिए मार्च में फिर से चुने गए पुतिन रूस को गति देने के लिए युद्ध को जीतना चाहेंगे। इसके लिए वह यूक्रेन पर बढ़त जारी रखेंगे। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह यूरोप का सबसे बड़े जमीनी संघर्ष है। अब तक दोनों पक्षों के हजारों लोग इस युद्ध में मारे जा चुके हैं। इस दौरान रूस की अर्थव्यवस्था पर पश्चिम की ओर से व्यापक प्रतिबंध लगाए गए। सूत्रों ने कहा कि पुतिन समझते हैं कि किसी भी नई प्रगति के लिए एक और राष्ट्रव्यापी लामबंदी की आवश्यकता होगी, जो वह नहीं चाहते। एक सूत्र ने कहा कि सितंबर 2022 में पहली लामबंदी के बाद उनकी लोकप्रियता कम हो गई थी। इसलिए भी अब वह युद्ध विराम की सोच रहे हैं। (रॉयटर्स)

Latest World News





Source link

1083410cookie-checkदुनिया को सुकून पहुंचाने वाली सबसे बड़ी खबर, यूक्रेन युद्ध रोकने को तैयार हुए पुतिन
Artical

Comments are closed.

Himachal: तुर्की के सेब पर 100 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू ने पीएम मोदी को लिखा पत्र     |     MI vs DC: दिल्ली की दुनिया हिलाकर मुंबई ने मारी प्लेऑफ में एंट्री, हार्दिक एंड कंपनी ने दर्ज की एकतरफा जीत     |     सेंसेक्स 410 और निफ्टी 130 अंकों की बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में दिखी शानदार तेजी     |     750 picked via computerised lottery to go on Kailash Yatra | India News     |     Bihar News : Cbi Arrested Pm Shri Kendriya Vidyalaya Principal Sasaram News Taking Bribe Rohtas Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     Fatehpur: Beast Who Misdeed And Murdered Student Was Hanged, Fined 81 Thousand Rupees – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Weather : देहरादून समेत कई जिलों में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, बारिश का यलो अलर्ट     |     Ndmc Bulldozer Causes Commotion In Sarojini Nagar Market – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore News: हेड कांस्टेबल ने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाई     |     Alwar News: अलवर में संदिग्ध मौत, युवक ने मजाक में पेट्रोल छिड़ककर खुद को लगाई आग     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088