Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

देवरिया: निरीक्षण के दौरान बिफरे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, अधिकारियों से कहा- “यह सड़ा जंगला हटाओ, नहीं तो जान ले लूंगा”

देवरिया: निरीक्षण के दौरान बिफरे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, अधिकारियों से कहा- “यह सड़ा जंगला हटाओ, नहीं तो जान ले लूंगा”

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कृषि मंत्री निरीक्षण के दौरान अधिकारियों पर बिफरते नजर आ रहे हैं। यह मामला देवरिया जिले के हेतिमपुर नगर पंचायत का है, जहां मंत्री एक निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे थे।

मामला हेतिमपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 का है। यहां राम जानकी मठ में हॉल, टॉयलेट और अन्य ढांचागत निर्माण कार्य पर्यटन विभाग द्वारा कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जब मंत्री सूर्य प्रताप शाही हॉल में पहुंचे तो वहां खिड़कियों में घटिया क्वालिटी की लकड़ी देखकर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने तुरंत अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा,

“यह सड़ा हुआ जंगला निकालकर बाहर फेंको। यह कल तक हट जाना चाहिए, नहीं तो जान ले लूंगा।”

इसके बाद मंत्री भोजपुरी में भी बोले,

“दो साल में घुन लग जाई… घर चल जईब पैसा लेके।”

मौके पर किसी ने इस पूरी बातचीत का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

सख्त तेवरों की हो रही चर्चा

मंत्री के इस तीखे रुख को लेकर जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ लोग इसे जनता के हित में मंत्री की सख्ती बता रहे हैं, तो कुछ इसे केवल एक पब्लिक स्टंट मान रहे हैं। बहरहाल, वायरल वीडियो ने देवरिया से लेकर लखनऊ तक हलचल मचा दी है।

सियासत के पुराने खिलाड़ी

सूर्य प्रताप शाही देवरिया की पथरदेवा विधानसभा सीट से विधायक हैं और वर्तमान में प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री हैं। वे तीन बार विधायक रह चुके हैं और 1985 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सहानुभूति लहर के बावजूद चुनाव जीतने वाले चुनिंदा नेताओं में शामिल रहे हैं। एक समय वे उत्तर प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

विभाग और प्रशासन की भूमिका पर सवाल

मामले में अभी तक किसी अधिकारी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन वायरल वीडियो ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

3128960cookie-checkदेवरिया: निरीक्षण के दौरान बिफरे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, अधिकारियों से कहा- “यह सड़ा जंगला हटाओ, नहीं तो जान ले लूंगा”
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Hrtc Bod Decisions: Fares Of Super Luxury Buses Will Be Reduced, Concessional Passes Will Now Be Made Online, – Amar Ujala Hindi News Live     |     IND vs ENG: टीम इंडिया ने ओवल में कब जीता था आखिरी टेस्ट मैच, रोहित शर्मा ने मचाया था तहलका     |     सपा सांसद डिंपल यादव पर टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी की नोएडा में पिटाई, वीडियो वायरल     |     Congress leaders allege targeting of Christians in Chhattisgarh     |     Delhi LG approves inclusion of banking, NBFCs and gas supply under Public Utility services     |     PM Modi lambasts Congress in Op Sindoor discussion, says it continues “to rely on Pakistan for political narratives”     |     ₹255 से ₹260 चल रहा इस आईपीओ का GMP, आज पहले दिन चंद घंटों में पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया     |     India won’t tolerate nuclear blackmail, will treat terror sponsors and masterminds alike: PM Modi     |     Indus Waters Treaty inked by Nehru bars India from desilting dams: PM Modi | India News     |     Bihar News : Criminals Shot Old Man Murder Case Sheikhpura Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088