- Devshayani Ekadashi Rashifal : ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 17 जुलाई 2024 देवशयनी एकादशी के ग्रहों के अद्भुत संयोग से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ होगा। विष्णुजी की कृपा से हर कार्य सफल होंगे।
Devshayani Ekadashi 2024 Rashifal
Devshayani Ekadashi July 2024 : सनातन धर्म में हर माह के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को प्रभु श्रीहरि विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का बड़ा महत्व है। इस साल 17 जुलाई को बेहद शुभ संयोग में देवशयनी एकादशी मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता है कि देवशयनी एकादशी से विष्णुजी 4 माह के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसलिए इसे देवशयनी एकादशी कहा जाता है। इस दौरान माह में विवाह, सगाई, मुंडन संस्कार समेत सभी मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। दृक पंचांग के अनुसार, देवशयनी एकादशी से 1 दिन पहले ग्रहों के राजा सूर्य कर्क राशि में गोचर करेंगे। जहां पर बुध-शुक्र पहले से विराजमान हैं और लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण कर रहे हैं। वहीं कर्क राशि में सूर्य की एंट्री से कई राजयोग का निर्माण होगा। सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा और सूर्य-शुक्र साथ मिलकर शुक्रादित्य राजयोग बनेंगे। देवशयनी एकादशी पर ग्रहों के इस अद्भुत संयोग से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ होगा। हर कार्य में भाग्य साथ देगा। जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी। आइए जानते हैं देवशयनी एकादशी से किन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन…
मेष राशि : देवशयनी एकादशी पर सूर्य, बुध और शुक्र के नजदीक आने से मेष राशि वालों के जीवन में कई बड़े बदलाव होंगे। करियर में खूब तरक्की करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अविवाहितों का शादी-विवाह तय हो सकता है। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। अटका हुआ धन वापस मिलेगा। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे।
वृषभ राशि : देवशयनी एकादशी से वृषभ राशि वालों के शुभ समय की शुरुआत होगी। इस दौरान आपको जीवन की सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक रूप से धन-संपन्न रहेंगे। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। नौकरी-कारोबार में खूब तरक्की करेंगे।
सिंह राशि :देवशयनी एकादशी से सिंह राशि वालों पर विष्णुजी की विशेष कृपा रहेगा। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। जमीन-जायदाद में बढ़ोत्तरी होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे।
कन्या राशि : देवशयनी एकादशी पर ग्रहों के दुर्लभ संयोग से कन्या राशि वालों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव होंगे। इस दौरान आपकी नौकरी की तलाश पूरी होगी। करियर में अपार सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। पुराने निवेशों से खूब धन लाभ होगा। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा। जीवन की सभी परेशानियों से छुटकारा पाएंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Comments are closed.