Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : Rjd Party Tejashwi Yadav Targeted Nitish Kumar's Pension Announcement - Amar Ujala Hindi News Live Prayagraj : सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत पर शासन सख्त, एसआईटी गठित, माफिया के करीबियों पर होगी कार्रवाई Now The Minimum Age For Admission In Class 1 In Delhi Is 6 Years - Delhi News Bhopal: Result Of Women Child Development Supervisor Recruitment 2024 Released, Cm Congratulates 650 Participa - Amar Ujala Hindi News Live Rajasthan Praveen Commando Gangster Arrested Agtf Lawrence Bishnoi Gang - Amar Ujala Hindi News Live शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, तीन शतक के बावजूद इस खराब लिस्ट का बनी हिस्सा 'गजनी' और 'तारे जमीन पर' नहीं, आमिर खान की इस फिल्म ने की थी सबसे ज्यादा कमाई, वर्ल्डवाइड धड़ल्ले से छापे नोट Heavy rainfall alerts in several northwest states as monsoon advances | India News Bihar Elections 2025: Tejashwi Yadav Furious At Cm Nitish Kumar - Amar Ujala Hindi News Live Bhim Army National President Chandrashekhar Said Bahujan Samaj Is In Danger, Rights Are Being Snatched Away - Amar Ujala Hindi News Live - Up:भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर बोले

देश का निर्यात बढ़कर 35 अरब डॉलर पर पहुंचा, फिर व्यापार घाटे में क्यों हुआ इजाफा? देखिए आंकड़े


भारत का निर्यात- India TV Paisa

Photo:PIXABAY भारत का निर्यात

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद जून में भारत का वस्तुओं का निर्यात 2.56 प्रतिशत बढ़कर 35.2 अरब डॉलर हो गया। जबकि इस महीने आयात भी बढ़ने से व्यापार घाटा बढ़कर 20.98 अरब डॉलर हो गया। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, कच्चे तेल, दालों और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की आवक बढ़ने से जून में आयात में लगभग पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 56.18 अरब डॉलर हो गया। निर्यात की तुलना में आयात अधिक बढ़ने से देश का व्यापार घाटा जून में बढ़कर 20.98 अरब डॉलर हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में व्यापार घाटा 19.19 अरब डॉलर था।

मई में 9.1% बढ़ा था वस्तु निर्यात

मई में देश का वस्तु निर्यात 9.1 प्रतिशत बढ़कर 38.13 अरब डॉलर रहा था। जबकि व्यापार घाटा बढ़कर सात महीने के उच्चतम स्तर 23.78 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। कुल मिलाकर, इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में वस्तु निर्यात 5.84 प्रतिशत बढ़कर 109.96 अरब डॉलर हो गया। जबकि इसी अवधि में आयात 7.6 प्रतिशत बढ़कर 172.23 अरब डॉलर हो गया। इस तरह अप्रैल-जून, 2024 में व्यापार घाटा पिछले साल की समान अवधि के 56.16 अरब डॉलर की तुलना में बढ़कर 62.26 अरब डॉलर हो गया।

800 अरब डॉलर के पार जा सकता है कुल निर्यात

वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने इन आंकड़ों पर संवाददाताओं से कहा कि मौजूदा रुझान को देखते हुए देश से वस्तुओं एवं सेवाओं का कुल निर्यात चालू वित्त वर्ष में 800 अरब डॉलर से आगे निकल सकता है। वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में वस्तुओं और सेवाओं का कुल निर्यात लगभग 200 अरब डॉलर रहा है। बर्थवाल ने कहा, ‘‘अगर मौजूदा रुझान जारी रहा, तो हम निश्चित रूप से इस वित्त वर्ष में 800 अरब डॉलर से आगे निकल जाएंगे।’’ उन्होंने कहा कि मंत्रालय निर्यात को बढ़ावा देने के लिए छह प्रमुख क्षेत्रों (इंजीनियरिंग, कपड़ा और परिधान, इलेक्ट्रॉनिक्स, दवा, रसायन एवं प्लास्टिक और कृषि) और 20 देशों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

कच्चा तेल आयात 19% बढ़ा

आंकड़ों के मुताबिक, जून में कच्चा तेल आयात 19.62 प्रतिशत बढ़कर 15 अरब डॉलर हो गया। वहीं, तिमाही के दौरान यह 23 प्रतिशत बढ़कर 51.5 अरब डॉलर हो गया। हालांकि, जून में सोने का आयात 38.66 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ तीन अरब डॉलर रह गया। पहली तिमाही में सोने का आयात 1.91 प्रतिशत घटकर 9.51 अरब डॉलर रहा।

30.27 अरब डॉलर की सर्विसेज हुईं एक्सपोर्ट

आंकड़ों से पता चलता है कि जून में निर्यात की गई सेवाओं का अनुमानित मूल्य 30.27 अरब डॉलर है। जबकि जून, 2023 में यह 27.79 अरब डॉलर था। वहीं, सेवाओं का आयात एक साल पहले के 15.61 अरब डॉलर से बढ़कर जून में 17.29 अरब डॉलर हो जाने का अनुमान है। इसके अलावा प्रमुख निर्यात गंतव्यों- अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), मलेशिया, बांग्लादेश, तंजानिया, नीदरलैंड और सिंगापुर को भारत से हुए निर्यात में खासी तेजी देखी गई।

Latest Business News





Source link

1206900cookie-checkदेश का निर्यात बढ़कर 35 अरब डॉलर पर पहुंचा, फिर व्यापार घाटे में क्यों हुआ इजाफा? देखिए आंकड़े
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Rjd Party Tejashwi Yadav Targeted Nitish Kumar’s Pension Announcement – Amar Ujala Hindi News Live     |     Prayagraj : सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत पर शासन सख्त, एसआईटी गठित, माफिया के करीबियों पर होगी कार्रवाई     |     Now The Minimum Age For Admission In Class 1 In Delhi Is 6 Years – Delhi News     |     Bhopal: Result Of Women Child Development Supervisor Recruitment 2024 Released, Cm Congratulates 650 Participa – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan Praveen Commando Gangster Arrested Agtf Lawrence Bishnoi Gang – Amar Ujala Hindi News Live     |     शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, तीन शतक के बावजूद इस खराब लिस्ट का बनी हिस्सा     |     ‘गजनी’ और ‘तारे जमीन पर’ नहीं, आमिर खान की इस फिल्म ने की थी सबसे ज्यादा कमाई, वर्ल्डवाइड धड़ल्ले से छापे नोट     |     Heavy rainfall alerts in several northwest states as monsoon advances | India News     |     Bihar Elections 2025: Tejashwi Yadav Furious At Cm Nitish Kumar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bhim Army National President Chandrashekhar Said Bahujan Samaj Is In Danger, Rights Are Being Snatched Away – Amar Ujala Hindi News Live – Up:भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर बोले     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088