Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar Crime: Hardcore Naxalite Involved In The Murder Of Famous Bhumihar Leader Sushil Pandey Arrested - Amar Ujala Hindi News Live Two People Killed In Loader And Car Collide On Bareilly-bisalpur Road - Amar Ujala Hindi News Live Haridwar Land Scam For The Second Time In Uttarakhand History Dm Suspended While In Office - Amar Ujala Hindi News Live सिख दंगों से जुड़े पुलबंगश मामला : गवाह को कोरोना होने के चलते सुनवाई टली Bee Attack In Police Training School, Ti Dies, Three Police Personnel Are Undergoing Treatment - Madhya Pradesh News ये हैं दुनिया के 8 सबसे सस्ते मेडिकल कॉलेज, MBBS के लिए बेस्ट, भारतीय छात्र ले सकते हैं एडमिशन, NEET UG स्कोर जरूरी   Rajasthan News: Ak-47 And A Cache Of Weapons Recovered From The Ravines Of Dholpur - Amar Ujala Hindi News Live पालतू कुत्ते ने बच्चे को काटा: गुस्साए परिजनों ने कर दी कुत्ते की हत्या, क्रॉस FIR दर्ज Himachal News Electric Wire Fell While Ploughing Two Oxen And Farmer Died Due To Electric Shock - Amar Ujala Hindi News Live साई सुदर्शन ने ऑरेंज कैप जीतकर रच दिया इतिहास, इससे पहले कभी नहीं हुआ ऐसा कारनामा

देश की दूसरी ऐसी झील, जहां 41 नाले टैप किए; 5.40 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन से 5 करोड़ लीटर गंदा पानी मिलने से रोका

सागर:  पृथ्वी सुरेंद्र सिंहकॉपी लिंकप्रोजेक्ट में झील के अंदर होने वाले काम जैसे- नालों की टैपिंग, वॉक-वे, इम्बेंकमेंट (तटबंधान), स्टाेन पिचिंग, डिसिल्टिंग का काम पूरा हो गयासागर की लाखा बंजारा झील अब मध्यप्रदेश का गौरव1408 एकड़ की हैदराबाद की हुसैन सागर के बाद 437 एकड़ की लाखा बंजारा झील का भी स्वरूप बदलेगादेश के कुछ ही चुनिंदा शहर हैं, जहां आबादी के बीचों-बीच झील है। इसमें मप्र के भोपाल के बाद सागर ही ऐसा शहर हैं, जहां 437 एकड़ की लाखा बंजारा झील है। इसके रिडेवलपमेंट का काम लगभग पूरा होने जा रहा है। मप्र की यह पहली ऐसी झील हैं, जिसमें मिलने वाले 41 बड़े-छोटे गंदे नालों को टैप कर 5 एमएलडी (5 करोड़ लीटर) गंदे पानी को ग्रेविटी से झील के बाहर किया है। इसके लिए 5.40 किलोमीटर लंबी पाइप चैनल बनाई है। जिसे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से कनेक्ट किया जा रहा है।देशभर में कृत्रिम जलाशयों के संरक्षण को लेकर इतने बड़े स्तर पर किए कामों में हैदराबाद की हुसैन सागर झील के बाद सागर की लाखा बंजारा झील का नाम ही आता है। 1408 एकड़ की हुसैन सागर झील में मूसी नदी के गंदे पानी को रोकने के लिए 4 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए हैं। हैदराबाद के प्रोजेक्ट को आंध्रप्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के माध्यम से 100 करोड़ की लागत से पूरा कराया। यह प्रोजेक्ट 2008 में शुरू हुआ था, जिसे पूरा होने में 3 साल का वक्त लगा था। देश का दूसरा झील संरक्षण का सबसे बड़ा प्राेजेक्ट लाखा बंजारा झील सागर का है। इसमें हुसैन सागर से अलग नाला टैपिंग का काम किया है, जाे देश में अब तक किसी भी वाटर बाॅडी के लिए सबसे बड़ा काम है। देश की 100 स्मार्ट सिटी में से सागर स्मार्ट सिटी द्वारा वाटर बॉडी रिडेवलपमेंट के तहत इस प्रोजेक्ट को 92.94 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है।प्रोजेक्ट में झील के अंदर होने वाले काम जैसे- नालों की टैपिंग, वॉक-वे, इम्बेंकमेंट (तटबंधान), स्टाेन पिचिंग, डिसिल्टिंग का काम पूरा हो गया है। झील के बाहरी हिस्से में होने वालों काम जैसे घाटों का जीर्णोंद्धार, लाइटिंग, लाखा बंजारा की प्रतिमा स्थापना, वॉक-वे का फाइनल लेयर का काम सितंबर तक पूरा करना है। इसके साथ ही झील को भरने वाली मसानझिरी से छोटे तालाब तक की 4 किलोमीटर लंबी फीडर कैनाल का काम भी किया जा रहा है। 2 साल से खाली झील इस मानसून के सीजन में भरना शुरू हो गई है। इसे पूरी तरह भरने में दो बारिश लगेंगी।इस झील में अब केवल साफ पानी333.83 एकड़ बड़ी झील का क्षेत्रफल104 एकड़ छोटी झील का क्षेत्रफलझील में आधा मीटर डिसिल्टिंगझील खाली होने के पहले इसकी वाटर होल्डिंग कैपेसिटी 4.40 लाख घनमीटर थी, जिसमें 0.9 मीटर की गहराई से की गई डिसिल्टिंग के बाद 10 लाख घनमीटर कैपेसिटी बढ़ गई है। यानी झील की 23% वाटर होल्डिंग कैपेसिटी बढ़ी है। छोटी झील में 0.5 मीटर की डिसिल्टिंग की गई है।यहां यह सबसे अलगकिसी वाटर बॉडी में मिलने वाले 41 छोटे-बड़े नालों को 5.40 किमी लंबी पाइप लाइन से जोड़कर ग्रेविटी के माध्यम से गंदा पानी बाहर कर दिया।5.20 किमी लंबा वॉक-वे झील के अंदर बनाया, जिससे पूरी झील के चारों तरफ घूम सकते हैं।गंदे पानी को बाहर करने के लिए नहीं होगा खर्चझील में अब गंदा पानी नहीं मिलेगा। 5 एमएलडी गंदे पानी को झील के बाहर एसटीपी तक लाने के लिए कोई भी खर्च नहीं करना पड़ेगा।

752160cookie-checkदेश की दूसरी ऐसी झील, जहां 41 नाले टैप किए; 5.40 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन से 5 करोड़ लीटर गंदा पानी मिलने से रोका
Artical

Comments are closed.

Bihar Crime: Hardcore Naxalite Involved In The Murder Of Famous Bhumihar Leader Sushil Pandey Arrested – Amar Ujala Hindi News Live     |     Two People Killed In Loader And Car Collide On Bareilly-bisalpur Road – Amar Ujala Hindi News Live     |     Haridwar Land Scam For The Second Time In Uttarakhand History Dm Suspended While In Office – Amar Ujala Hindi News Live     |     सिख दंगों से जुड़े पुलबंगश मामला : गवाह को कोरोना होने के चलते सुनवाई टली     |     Bee Attack In Police Training School, Ti Dies, Three Police Personnel Are Undergoing Treatment – Madhya Pradesh News     |     ये हैं दुनिया के 8 सबसे सस्ते मेडिकल कॉलेज, MBBS के लिए बेस्ट, भारतीय छात्र ले सकते हैं एडमिशन, NEET UG स्कोर जरूरी       |     Rajasthan News: Ak-47 And A Cache Of Weapons Recovered From The Ravines Of Dholpur – Amar Ujala Hindi News Live     |     पालतू कुत्ते ने बच्चे को काटा: गुस्साए परिजनों ने कर दी कुत्ते की हत्या, क्रॉस FIR दर्ज     |     Himachal News Electric Wire Fell While Ploughing Two Oxen And Farmer Died Due To Electric Shock – Amar Ujala Hindi News Live     |     साई सुदर्शन ने ऑरेंज कैप जीतकर रच दिया इतिहास, इससे पहले कभी नहीं हुआ ऐसा कारनामा     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088