Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
हेडलाइंस
Lakhisarai Chunav Result 2025:लखीसराय सीट पर फैसला आज, डिप्टी Cm सिन्हा फिर से बनेंगे Mla? या बदलेगा समीकरण - Lakhisarai Chunav Result 2025: Congress Amresh Anish Is In The Fray Against Bjp Vijay Kuma... रुहेलखंड विश्वविद्यालय:94 मेधावियों को मिले मेडल, 113 शोधार्थियों को उपाधि; दीक्षांत समारोह की तस्वीरें - Meritorious Students Received Medals And 113 Research Scholars Received Degrees At The Rohilkh... Kotdwar:बगड़ीगाड में घास काट रही महिला को गुलदार ने मार डाला, घर से कुछ दूरी पर मिला शव - Kotdwar News Leopard Kills Woman In Baghdad Of Pokhara Block Panic Spreads Delhi News: सात साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के दोषी को 14 साल की सजा Baba Mahakal Woke Up At 4 Am To Give Darshan To Devotees Bhasma Aarti - Madhya Pradesh News Rajasthan News:राजस्थान में बढ़ी सर्दी; न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे, सुबह-शाम ठिठुरन और दिन में सुहानी धूप - Rajasthan News: Cold Wave Grips Rajasthan; Temperatures Dip Below Normal हिमाचल प्रदेश:ईवीएम गार्द के आठ पुलिसकर्मी ड्यूटी से नदारद, सभी निलंबित; लाइनहाजिर किए; बिलासपुर का मामला - Hp Bilaspur Eight Evm Guard Policemen Absent From Duty All Suspended Placed Under Suspension IND vs SA: कोलकाता टेस्ट में कैसा रहेगा पांचों दिन का मौसम का हाल, क्या बारिश डालेगी खलल; जानें वेदर रिपोर्ट Delhi Red Fort Blast: दिल्ली ब्लास्ट से दहला फिल्मी सितारों का दिल, रवीना से थलापति विजय तक ने जाहिर की चिंता बिहार चुनाव के चलते इंडस्ट्रीज में नई स्कीम की तैयारी, युवाओं के लिए खुल सकता है रोजगार का बड़ा मौका

देश के 10 से अधिक राज्यों में वर्षा की चेतावनी, पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी क्षेत्र में सर्दी बढ़ी

नई दिल्ली । भारत के अधिकांश राज्यों में मौसम के मिजाज में बदलाव दिखने लगा है। उत्तर भारत में सर्दी शुरू हो चुकी है। सुबह, शाम और रात के समय जहां ठिठुरन का एहसास हो रहा है, वहीं दिन की धूप अच्छी लगने लगी है। कई राज्यों में कोहरे का असर दिखने लगा है। पहाड़ी राज्यों की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट हुई है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है।
वहीं दूसरी ओर, दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। श्रीलंका के तट से दूर बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। अगले 24 घंटे में इसके और तेज होने और तमिलनाडु व पुडुचेरी के समुद्री तटों की ओर बढ़ने की उम्मीद है। आईएमडी के अनुसार, उत्तर तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और आसपास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।
तमिलनाडु के 26 जिलों में ​शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मछुआरों को आज और कल दक्षिणी आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, मन्नार की खाड़ी और आसपास के कोमोरिन क्षेत्र के साथ-साथ बंगाल की दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य खाड़ी में नहीं जानें की सलाह दी है। इसके साथ ही आईएमडी ने 13-14 नवंबर के बीच दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य अरब सागर और केरल तट, लक्षद्वीप क्षेत्र, मालदीव के तटों पर मछुआरों से नहीं जाने की अपील की है।
इधर हिमालय की ऊंची चोटियों पर पिछले कई दिनों से बर्फबारी के साथ-साथ बारिश हो रही है। इससे कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। आईएमडी ने आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इसका असर उत्तर भारत में देखने को मिलेगा। अगले 4 से 5 दिनों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा समेत देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ेगी।
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आज, 12 नवंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। इसके अलावा सुबह के वक्त कोहरा रहेगा। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहेगा साथ ही भी कोहरा रहेगा।

888130cookie-checkदेश के 10 से अधिक राज्यों में वर्षा की चेतावनी, पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी क्षेत्र में सर्दी बढ़ी
Artical

Comments are closed.

Lakhisarai Chunav Result 2025:लखीसराय सीट पर फैसला आज, डिप्टी Cm सिन्हा फिर से बनेंगे Mla? या बदलेगा समीकरण – Lakhisarai Chunav Result 2025: Congress Amresh Anish Is In The Fray Against Bjp Vijay Kumar Sinha     |     रुहेलखंड विश्वविद्यालय:94 मेधावियों को मिले मेडल, 113 शोधार्थियों को उपाधि; दीक्षांत समारोह की तस्वीरें – Meritorious Students Received Medals And 113 Research Scholars Received Degrees At The Rohilkhand University     |     Kotdwar:बगड़ीगाड में घास काट रही महिला को गुलदार ने मार डाला, घर से कुछ दूरी पर मिला शव – Kotdwar News Leopard Kills Woman In Baghdad Of Pokhara Block Panic Spreads     |     Delhi News: सात साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के दोषी को 14 साल की सजा     |     Baba Mahakal Woke Up At 4 Am To Give Darshan To Devotees Bhasma Aarti – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan News:राजस्थान में बढ़ी सर्दी; न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे, सुबह-शाम ठिठुरन और दिन में सुहानी धूप – Rajasthan News: Cold Wave Grips Rajasthan; Temperatures Dip Below Normal     |     हिमाचल प्रदेश:ईवीएम गार्द के आठ पुलिसकर्मी ड्यूटी से नदारद, सभी निलंबित; लाइनहाजिर किए; बिलासपुर का मामला – Hp Bilaspur Eight Evm Guard Policemen Absent From Duty All Suspended Placed Under Suspension     |     IND vs SA: कोलकाता टेस्ट में कैसा रहेगा पांचों दिन का मौसम का हाल, क्या बारिश डालेगी खलल; जानें वेदर रिपोर्ट     |     Delhi Red Fort Blast: दिल्ली ब्लास्ट से दहला फिल्मी सितारों का दिल, रवीना से थलापति विजय तक ने जाहिर की चिंता     |     बिहार चुनाव के चलते इंडस्ट्रीज में नई स्कीम की तैयारी, युवाओं के लिए खुल सकता है रोजगार का बड़ा मौका     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088