Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

देश में मैक्सिमम बिजली की डिमांड 2031-32 तक 400 गीगावाट के पार होगी, जानें फिलहाल कितनी है मांग


सरकार ने इस वर्ष अधिकतम बिजली मांग के 260 गीगावाट रहने का अनुमान लगाया है। - India TV Paisa

Photo:FILE सरकार ने इस वर्ष अधिकतम बिजली मांग के 260 गीगावाट रहने का अनुमान लगाया है।

देश में पीक टाइम बिजली डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। बिजली सचिव पंकज अग्रवाल ने मंगलवार को कहा कि भारत की सर्वाधिक बिजली मांग 2031-32 तक अनुमानित 384 गीगावाट के आंकड़े और 400 गीगावाट (जीडब्ल्यू) के नए लेवल को भी आसानी से पार कर सकती है। भाषा की खबर के मुताबिक,सीआईआई-स्मार्ट मीटरिंग कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि बिजली की अधिकतम मांग पहले ही मई में 250 गीगावाट के लेवल पर पहुंच चुकी है।

900 गीगावाट की स्थापित क्षमता होनी चाहिए

खबर के मुताबिक, अग्रवाल ने कहा कि पिछले दो सालों में कुछ राज्यों में बिजली की मांग जिस तरह से बढ़ी है, उससे यह मांग 2031-32 तक 384 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और आसानी से 400 गीगावाट को पार कर सकती है। इसके लिए हमारे पास 900 गीगावाट की स्थापित (बिजली उत्पादन) क्षमता होनी चाहिए। सरकार ने इस वर्ष अधिकतम बिजली मांग के 260 गीगावाट रहने का अनुमान लगाया है। सचिव ने कहा कि मांग सितंबर तक ही अनुमानित 260 गीगावाट के स्तर पर पहुंच सकती है।

कुछ दिनों से अधिकतम मांग में गिरावट का रुख

हालांकि, मॉनसून की शुरुआत में पिछले कुछ दिनों से बिजली की अधिकतम मांग में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को बिजली की अधिकतम मांग 209 गीगावाट थी।

Latest Business News





Source link

1120070cookie-checkदेश में मैक्सिमम बिजली की डिमांड 2031-32 तक 400 गीगावाट के पार होगी, जानें फिलहाल कितनी है मांग
Artical

Comments are closed.

First J&K visit after Pahalgam incident: PM Modi inaugurates Chenab, Anji bridge; flags off Vande Bharat train; top developments | India News     |     रात में भूलकर भी ना करें इन 5 चीजों का लेनदेन, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी और छिन जाएगी बरकत     |     World Rugby and Stepathlon Launch Road to Twickenham     |     Compare and Get Personal Loans Easily through Bajaj Markets     |     Fortis Vashi Launches Specialised Blood Disorder Clinic     |     ACE Expands Footprint with Verde at Yamuna Expressway     |     Muzaffarpur Bihar News :acid Attack On Sleeping Women Over Face Police Investigate More Detail – Bihar News     |     Maulana Shahabuddin Razvi Appeals To Imams Give Speech Against Terrorism On Eid Ul Adha – Amar Ujala Hindi News Live – Up News:मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की इमामों से अपील, कहा     |     Tikamgarh Sister Demands Justice For Brothers Murder Sits On Dharna – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan: A Wave Of Faith Swelled In Khatu Dham On Nirjala Ekadashi, Temple Administration Banned Vip Darshan – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088