Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Rahul's Article Has Exposed Bjp, Says Raut; Claims Believers In Democracy Concerned - Amar Ujala Hindi News Live Banswara News: Brother-in-law Killed Sister-in-law In Love Affair - Banswara News विदेश भेजने के नाम पर दंपती से लाखों की ठगी: पैसे मांगने पर दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज पाकिस्तान टीम में फिर होगा बड़ा बदलाव! इस खिलाड़ी को सौंपी जा सकती है तीनों फॉर्मेट की कप्तानी ईद के दूसरे दिन ही बीमार पड़ी एक्ट्रेस, अस्पताल में हुई भर्ती, हालत देख डॉक्टर दोस्त हुई भावुक पुलिस ने सुलझाया बैंक डकैती मामला: एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 13.10 लाख रुपये किए बरामद UPI से जुड़े 2 नए नियम, जरूर जान लें यूजर्स, जल्द होंगे लागू, बदल जाएगा पेमेंट का तरीका, पढ़ें पूरी खबर Philippines now visa-free for Indian tourists | India News Vaishali: Liquor Kilns Demolished On Banks Of Ganga With Help Of Drones, 20 Thousand Liters Of Java Destroyed - Bihar News Rinku-priya Engagement: Big Personalities Gathered In Lucknow For Rinku-priya's Engagement See 10 Photos - Amar Ujala Hindi News Live

देश में लगातार बढ़ रही हैं नौकरियां, सिंतबर में EPFO से 18.81 लाख मेंबर जुड़े, जानिए इनमें कितनी हैं महिलाएं


ईपीएफओ- India TV Paisa

Photo:FILE ईपीएफओ

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सितंबर में 18.81 लाख मेंबर्स को जोड़ा है। यह बीते साल के इसी महीने के मुकाबले 9.33 प्रतिशत अधिक है। इससे पता चलता है कि संगठित क्षेत्र में नौकरियां बढ़ी हैं। ईपीएफओ के नियमित वेतन पर रखने वाले कर्मचारियों (पेरोल) के आंकड़ों के अनुसार, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने सितंबर, 2024 में 9.47 लाख नये सदस्य जोड़े। यह सितंबर, 2023 के मुकाबले 6.22 प्रतिशत अधिक है। इसमें कहा गया है कि नई सदस्यता में वृद्धि का श्रेय रोजगार के बढ़ते अवसरों, कर्मचारी लाभ के बारे में बढ़ती जागरूकता और ईपीएफओ के प्रचार-प्रसार कार्यक्रमों को दिया जा सकता है।

9.33% अधिक मेंबर जुड़े

बयान के अनुसार, ईपीएफओ ने सितंबर, 2024 के लिए अस्थायी ‘पेरोल’ आंकड़ा जारी किया है। इसके तहत उसकी समाजिक सुरक्षा योजना से शुद्ध रूप से 18.81 लाख मेंबर जुड़े। यह सितंबर, 2023 की तुलना में 9.33 प्रतिशत अधिक है। आंकड़ों के अनुसार, शुद्ध रूप से जोड़े गये मेंबर्स में 18 से 25 आयु वर्ग के लोग अधिक है। सितंबर 2024 में जोड़े गए कुल नए सदस्यों में इनकी हिस्सेदारी 59.95 प्रतिशत है। इसमें कहा गया है कि सितंबर, 2024 के लिए 18 से 25 आयु वर्ग में 8.36 लाख सदस्य जुड़े। यह सितंबर, 2023 के आंकड़ों की तुलना में 9.14 प्रतिशत अधिक है। यह पहले की प्रवृत्ति के अनुरूप है। यह बताता है कि संगठित कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश व्यक्ति युवा हैं। मुख्य रूप से ये वे लोग हैं, जिन्हें पहली बार नौकरी मिली है। आंकड़ों के अनुसार, लगभग 14.10 लाख सदस्य बाहर निकल गए और बाद में ईपीएफओ में फिर से शामिल हुए। यह आंकड़ा सालाना आधार पर 18.19 प्रतिशत अधिक है।

2.47 लाख नई महिला मेंबर जुड़ीं

स्त्री-पुरुष आधार पर आलोच्य महीने के दौरान लगभग 2.47 लाख महिलाओं को नये सदस्यों के रूप में जोड़ा गया। यह सालाना आधार पर 9.11 प्रतिशत अधिक है। शुद्ध रूप से महिला सदस्यों की संख्या लगभग 12 प्रतिशत बढ़कर करीब 3.70 लाख रही। पेरोल डेटा के राज्य-वार विश्लेषण से पता चलता है कि शीर्ष पांच राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में माह के दौरान शुद्ध सदस्य वृद्धि लगभग 59.86 प्रतिशत या 11.26 लाख है। सभी राज्यों में से महाराष्ट्र शीर्ष पर रहा। उसने आलोच्य महीने में 21.20 प्रतिशत शुद्ध सदस्य जोड़े। महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों ने व्यक्तिगत रूप से महीने के दौरान शुद्ध सदस्यों में से पांच प्रतिशत से अधिक जोड़े। इसमें कहा गया है कि ‘पेरोल’ आंकड़ा अस्थायी है। इसका कारण आंकड़ा सृजन सतत चलने वाली प्रक्रिया है।

Latest Business News





Source link

1924070cookie-checkदेश में लगातार बढ़ रही हैं नौकरियां, सिंतबर में EPFO से 18.81 लाख मेंबर जुड़े, जानिए इनमें कितनी हैं महिलाएं
Artical

Comments are closed.

Rahul’s Article Has Exposed Bjp, Says Raut; Claims Believers In Democracy Concerned – Amar Ujala Hindi News Live     |     Banswara News: Brother-in-law Killed Sister-in-law In Love Affair – Banswara News     |     विदेश भेजने के नाम पर दंपती से लाखों की ठगी: पैसे मांगने पर दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज     |     पाकिस्तान टीम में फिर होगा बड़ा बदलाव! इस खिलाड़ी को सौंपी जा सकती है तीनों फॉर्मेट की कप्तानी     |     ईद के दूसरे दिन ही बीमार पड़ी एक्ट्रेस, अस्पताल में हुई भर्ती, हालत देख डॉक्टर दोस्त हुई भावुक     |     पुलिस ने सुलझाया बैंक डकैती मामला: एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 13.10 लाख रुपये किए बरामद     |     UPI से जुड़े 2 नए नियम, जरूर जान लें यूजर्स, जल्द होंगे लागू, बदल जाएगा पेमेंट का तरीका, पढ़ें पूरी खबर     |     Philippines now visa-free for Indian tourists | India News     |     Vaishali: Liquor Kilns Demolished On Banks Of Ganga With Help Of Drones, 20 Thousand Liters Of Java Destroyed – Bihar News     |     Rinku-priya Engagement: Big Personalities Gathered In Lucknow For Rinku-priya’s Engagement See 10 Photos – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088