लुधियाना: प्रदर्शनकारियों को गांधी गिरी से मनाते हुए RPF कमांडर शैलेश।लुधियाना रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट कमांडर सैलेष कुमार की गांधीगीरी ने अग्निपथ योजना के विरोध में चल रहे प्रदर्शन को हिंसक होने से बचा लिया। स्टेशन पर 70-80 हथियारबंद युवकों ने धावा बोला तो कमांडर सैलेष कुमार दोनों हाथ जोड़ते हुए प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और उन्हें शांत कराया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।केंद्र सरकार की सेना भर्ती की नई योजना अग्निपथ के विरोध में देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। कहीं तोड़फोड़ तो कहीं आगजनी की घटनाएं भी सामने आई हैं। ऐसे में पंजाब में भी लगातार विरोध हो रहा है। शनिवार को युवकों ने रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट से 10:46 बजे एंट्री की और 10:51 बजे प्लेटफार्म नंबर 1 पर तोड़फोड़ कर दी। हमलावरों को रोकने के लिए वहां कोई पुलिस कर्मचारी आगे नहीं आ रहा था। उसी समय लुधियाना RPF कमांडर शैलेश कुमार ने गांधीगीरी अपनाई।RPF प्रभारी सैलेश कुमार दोनों हाथ जोड़ते हुए हमलावरों के बीच पहुंच गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि RPF कमांडर ने प्रदर्शनकारी युवाकों को अपने बच्चों के तरह ट्रीट किया और उन्हें समझाया कि रेलवे की संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं। कमांडर ने काफी हद तक प्रदर्शनकारियों को शांत कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रदर्शनकारी इतने उग्र थे कि उन्हें तोड़फोड़ करने से किसी ने नहीं रोका। स्टेशन पर ट्रेनों में तोड़फोड़ होने से RPF कमांडर के प्रयास से बची। प्रदर्शनकारियों को समझाते कमांडर का एक वीडियो भी सामने आया। उनकी इस पहल को उच्चाधिकारियों ने भी सराहा।

Comments are closed.