दुर्ग: गुरुवार की दोपहर बाद ट्विनसिटी में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक 2.60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम कमजोर पड़ गया है। बावजूद इसके गुरुवार की दोपहर बाद ट्विनसिटी में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक 2.60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इधर बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री तक की कमी है। ट्विनसिटी में इससे सुबह और रात के समय ठंडकता महसूस की जा रही है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक जिले में मानसून का समय 15 सितंबर तक है। अब तक सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है।पिछले कुछ वर्षों में 15 सितंबर के बाद भी जिले में बारिश दर्ज की गई है। इस वजह से इस बार भी 15 सितंबर के बाद भी बारिश की संभावना है। इधर बारिश के चलते कृषि कार्य में तेजी गई है। धान के पौधे बढ़ने लगे हैं। नवरात्र की शुरुआत से इन बालियां लगने की संभावना जताई जा रही है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक आगामी दिनों में एक बार अच्छी बारिश होने से फसल अच्छी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अब भी बारिश जारी है।

Comments are closed.