Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Tejaji Statue Vandalised Case Tension In Jaipur People Came Out On Streets Vasundhara Gehlot Beniwal What Said - Amar Ujala Hindi News Live हिमाचल: मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को छह महीने का सेवा विस्तार GT vs MI Live Score: दोनों टीमों की नजरें पहली जीत पर, थोड़ी देर में होगा टॉस शाहरुख खान की वो हीरोइन, जिसने पूरे करियर में की सिर्फ एक फिल्म, 50000 करोड़ के मालिक से रचाई है शादी हो गया कमाल, ChatGPT से अब फ्री में बना सकते हैं Studio Ghibli Style AI इमेज, यह है प्रॉसेस टैनिंग और सनबर्न से छुटकारा पाने के लिए चावल के आटे में मिलाएं ये एक चीज़ और लगाएं चेहरे पर, मिलेगा इंस्टेंट निखार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर एकदम से बदले, बोले- मोदी मेरे बहुत अच्छे दोस्त, ट्रेड डील को लेकर दिए ये संकेत First tranche of US-India trade deal to be finalised before end of year: Centre | India News गर्मी से छुटकारा पाने के लिए AC ही नहीं है जरूरी! इन नेचुरल तरीकों से घर को बनाए ठंडा बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 में इन छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम

द्रौपदी मुर्मू पर दांव लगा भाजपा सियासी मकसद में कामयाब

नई दिल्ली । राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग कल हो चुकी है। इस दौरान खूब क्रॉस वोटिंग हुई और तमाम विधायकों-सांसदों ने पार्टी लाइन से हटकर वोट डाला। इसमें कांग्रेस और अन्य दलों के आदिवासी विधायकों ने भी मुर्मू को समर्थन दिया है। इससे यह बात साफ हो जाती है कि द्रौपदी मुर्मू को बतौर राष्ट्रपति उम्मीदवार उतारकर भाजपा बिल्कुल सही दांव चला है। साथ ही यह भी स्पष्ट हो गया कि इस दांव का सियासी फायदा आने वाले वक्त में भाजपा को मिलने वाला है। असल में भाजपा एक्सपेंशन मोड में है और नया वोट बैंक तलाश रही है। अभी तक पार्टी के पास कोई ऐसा आदिवासी चेहरा नहीं था जो देशभर में उसके पक्ष में प्रभाव पैदा कर सके। मुर्मू की राष्ट्रपति भवन में एंट्री होने के साथ भाजपा की समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी। राष्ट्रपति चुनाव के लिए कैंपेनिंग के दौरान मैदान से जो तस्वीरें सामने आई हैं उससे भाजपा जरूर खुश होगी। छत्तीसगढ़ और झारखंड में कई घरों के सामने द्रौपदी मुर्मू की तस्वीरें देखने को मिलीं। गौरतलब है कि मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए उतारने का भाजपा का मकसद 2024 के आम चुनाव के साथ-साथ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के चुनावों में आदिवासी वोटरों को लुभाना भी रहा है। अब बात करें चुनावी गणित की तो छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनाव में आदिवासी प्रभावित सीटों पर कांग्रेस का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा था। कांग्रेस ने शिड्यूल्ड ट्राइब्स के लिए रिजर्व 128 सीटों में से 86 पर जीत हासिल की थी। केवल गुजरात की बात करें तो 2017 के चुनावों में कांग्रेस ने शिड्यूल्ड ट्राइब्स के लिए आरक्षित 27 सीटों पर भाजपा की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था। उसने यहां पर 15 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा को 9 सीटों पर जीत मिली थी। बता दें कि गुजरात में अगले दिसंबर में चुनाव होने वाले हैं वहीं, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 2023 में चुनाव होंगे। यहां भाजपा द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी का फायदा उठाना चाहेगी। राजस्थान की बात करें तो यहां पर 25 एसटी आरक्षित सीटों में से कांग्रेस ने 13 और भाजपा ने आठ जीती थीं। छत्तीसगढ़ में एसटी के लिए रिजर्व 29 सीटों में से कांग्रेस के खाते में 27 सीटें गई थीं। बाकी दो सीटें भाजपा ने जीती थीं। द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी के दम पर भाजपा ने विपक्षी एकता में भी सेंध लगाने में कामयाबी हासिल की। यही वजह रही कि राष्ट्रपति उम्मीदवार हो या उपराष्ट्रपति उम्मीदवार विपक्ष पूरी तरह से बिखरा नजर आया। खासतौर पर खुद को मुख्य विपक्षी दल के तौर पर देखने वाले कांग्रेस के लिए हालात ज्यादा मुश्किल रहे। बता दें कि विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार का चयन कांग्रेस नहीं, बल्कि टीएमसी और टीआरएस के सुझाव पर हुआ। वहीं उम्मीदवार की  चयन प्रक्रिया में मुख्य भूमिका एनसीपी चीफ शरद पवार ने निभाई। वोटिंग के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा और शिरोमणि अकाली दल ने मुर्मू को समर्थन दिया। यहां तक कि टीएमसी चीफ ममता और कांग्रेस प्रवक्ता अजोय कुमार का बयान भी मुर्मू को लेकर बेहद नर्म लहजे वाला रहा।

696780cookie-checkद्रौपदी मुर्मू पर दांव लगा भाजपा सियासी मकसद में कामयाब
Artical

Comments are closed.

Tejaji Statue Vandalised Case Tension In Jaipur People Came Out On Streets Vasundhara Gehlot Beniwal What Said – Amar Ujala Hindi News Live     |     हिमाचल: मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को छह महीने का सेवा विस्तार     |     GT vs MI Live Score: दोनों टीमों की नजरें पहली जीत पर, थोड़ी देर में होगा टॉस     |     शाहरुख खान की वो हीरोइन, जिसने पूरे करियर में की सिर्फ एक फिल्म, 50000 करोड़ के मालिक से रचाई है शादी     |     हो गया कमाल, ChatGPT से अब फ्री में बना सकते हैं Studio Ghibli Style AI इमेज, यह है प्रॉसेस     |     टैनिंग और सनबर्न से छुटकारा पाने के लिए चावल के आटे में मिलाएं ये एक चीज़ और लगाएं चेहरे पर, मिलेगा इंस्टेंट निखार     |     अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर एकदम से बदले, बोले- मोदी मेरे बहुत अच्छे दोस्त, ट्रेड डील को लेकर दिए ये संकेत     |     First tranche of US-India trade deal to be finalised before end of year: Centre | India News     |     गर्मी से छुटकारा पाने के लिए AC ही नहीं है जरूरी! इन नेचुरल तरीकों से घर को बनाए ठंडा     |     बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 में इन छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088