धोते हुए निकलता है कपड़ों का रंग, आजमा कर देखें ये टिप्स हमेशा नए जैसे चमकदार रहेंगे कपड़े, लाइफस्टाइल न्यूज़
कपड़े खरीदते वक्त अक्सर हम दुकानदार से सबसे पहले यही पूछते हैं कि इस कपड़े का कलर तो नहीं निकलेगा। खासतौर से अगर कपड़ा डार्क रंग का हो तब तो ये डर और बढ़ जाता है। कपड़ों से रंग निकलने की प्रॉब्लम काफी कॉमन है। कॉटन के कपड़ों से तो पहले वॉश में रंग जरूर ही निकलता है। थोड़ा बहुत रंग निकलना नॉर्मल है लेकिन कई बार कुछ कपड़ों में से इतना ज्यादा रंग निकलता है कि धीरे-धीरे कपड़े का पूरा रंग फेड हो जाता है। ऐसे कपड़ों को अलग से भी धोना पड़ता है क्योंकि ये साथ वाले कपड़ों को भी खराब कर देते हैं। आज हम इसी प्रॉब्लम का सॉल्यूशन लेकर आए हैं।
नमक और फिटकरी से करें कपड़े का कलर फिक्स
आपके कपड़े का कलर फेड ना हो इसके लिए आप नमक और फिटकरी की मदद से पहले वॉश में ही कपड़े के कलर को फिक्स कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आधा बाल्टी पानी लें। इसमें 50 से 60 ग्राम फिटकरी और लगभग चार से पांच चम्मच नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर दें। अब इसमें रंगीन कपड़े को सोक कर दें। लगभग 2 घंटे के लिए इसे यूं ही छोड़ दें। इसके बाद कपड़े को बाहर निकाल कर साफ पानी से धो लें। इससे पहले वॉश में जिन कपड़ों का रंग निकलना होगा वो थोड़ा बहुत निकल जाएगा लेकिन इसके बाद फिर कपड़े का रंग फिक्स हो जाएगा।
विनेगर का करें इस्तेमाल
व्हाइट विनेगर का इस्तेमाल कई तरह के हैक्स में किया जाता है। कपड़े के रंग को फेड होने से बचाने के लिए भी व्हाइट विनेगर का इस्तेमाल किया जा सकता है। कपड़ों का रंग न उड़े इसके लिए आप आधी बाल्टी पानी में 3- 4 चम्मच विनेगर लिक्विड मिक्स कर दें। अब इसमें कपड़ों को डालकर आधे घंटे के लिए भिगोकर रख दें। आधे घंटे बाद कपड़ों को साफ पानी से धो कर छांव में सूखने के लिए डाल दें। इस हैक की मदद से भी कपड़े का रंग फिक्स हो जाएगा और अगली बार जब इसे धोएंगे तो इसका रंग नहीं निकलेगा।
ठंडे पानी में करें वॉश
अगर आप चाहते हैं कि आपके कपड़ों का रंग ज्यों का त्यों बना रहे तो रंग छोड़ने वाले कपड़ों को गर्म पानी के बजाय ठंडे पानी में धोएं। खासतौर पर कॉटन के रंग-बिरंगे कपड़ों को तो हमेशा ही ठंडे पानी में धोना चाहिए। जब कपड़े ठंडे पानी में धोएं जाते हैं तो इससे रंग निकलने का चांस काफी हद तक कम हो जाता है।
धूप में सूखाने से करें परहेज
कपड़ों को तेज धूप में सूखाना भी बेकार होता है। सूरज की तेज किरणें कपड़ों के रंग को अब्जॉर्ब करने लगती हैं। जिसके चलते कपड़ों का रंग फेड होने लगता है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि कपड़ों को छांव में ही सूखाया जाए। खासतौर पर कॉटन के रंग-बिरंगे कपड़ों को तो धूप में बिल्कुल भी नहीं सूखाना चाहिए।

Comments are closed.