Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Google को लगी करोड़ों की चपत, Android TV वाले केस में हुआ सेटलमेंट Photos: JD Vance kicks off first India visit as US Vice President, family joins in warm welcome Bihar News : Two Dead Bodies Found Wrapped In Plastic Sheets Double Murder Case Begusarai Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live 400 दिन के FD पर 7.75% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव, 21 अप्रैल से नए रेट लागू, यहाँ करें चेक  DesignCafe Unveils its 3rd Experience Centre in Mumbai at Oshiwara, Strengthening Its Presence in the City of Dreams TREVOC Group Announces 200 Cr Investment Plan for Haryana's Tier 2 Cities UP News: 27 अप्रैल से वायुसेना के नियंत्रण में होगी गंगा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी, उतरेंगे लड़ाकू विमान Sagar News: Mp Representative In Bina Accused Of Beating Minor Brother And Sister - Madhya Pradesh News Udaipur News: Man Assaulted And Left Unconscious On Road For Half An Hour To Gain Social Media Followers - Amar Ujala Hindi News Live हरियाणा के स्कूलों का सच: बेंच टूटे, दीवारें खोखलीं... सुविधाओं की कमी; मॉडल संस्कृति और पीएमश्री स्कूल चकाचक

धोनी की कप्तानी में CSK को 2 साल बाद मिली जीत, लखनऊ को 5 विकेट से दी मात


CSK vs LSG MS Dhoni
Image Source : GETTY
एमएस धोनी

IPL 2025 के 30वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को हरा दिया। इसके साथ ही चेन्नई ने IPL के 18वें सीजन में लगातार मिल रही हार का सिलसिला तोड़ दिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मेजबान लखनऊ सुपर किंग्स को 5 विकेट से शिकस्त दी। इस तरह चेन्नई को लगातार 5 हार के बाद पहली जीत नसीब हुई है। इस सीजन CSK के हिस्से में आई ये सिर्फ दूसरी जीत है। टीम को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 मार्च को जीत मिली थी और अब लंबे अंतराल के बाद 14 अप्रैल को टीम ने दूसरी जीत का स्वाद चखा है। 

आपको जानकार हैरानी होगी कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने लगभग 2 साल बाद जीत हासिल की है। CSK ने आखिरी बार IPL 2023 फाइनल में धोनी की कप्तानी में जीत दर्ज की थी। इसके बाद धोनी ने ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंप दी। मौजूदा सीजन के बीच ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद एक बार फिर धोनी को टीम की कमान मिली और अब थाला ने अपनी कप्तानी में टीम को जीत दिलाते हुए CSK फैंस को झूमने का बड़ा मौका दे दिया। 

लखनऊ ने खड़ा किया 166 रनों का स्कोर

इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद कप्तान ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारी के दम पर 7 विकेट खोकर 166 रनों का स्कोर खड़ा किया। पंत ने 49 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली। पंत ने शुरुआत में थोड़ी जद्दोजहद के बाद लय पकड़ी और फिर अब्दुल समद (20 रन) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी की बदौलत लखनऊ ने अपने घर में 166 रनों का सम्मानजक स्कोर खड़ा किया। चेन्नई की ओर से गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा और मथीषा पाथिराना ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, खलील अहमद और अंशुल कंबोज को 1-1 सफलता मिली। नूर अहमद और जेमी ओवरटन को एक भी विकेट नहीं मिल सका।

धोनी ने दुबे के साथ मिलकर दिलाई जीत 

लखनऊ के स्कोर का पीछा करने उतरी चेन्नई का आगाज शानदार रहा टीम ने 5 ओवर में ही 50 रन का स्कोर पार कर लिया था लेकिन शेख रशीद का विकेट गंवा दिया। रशीद ने 27 रन बनाए। रचिन रवींद्र 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद चेन्नई का मिडिल ऑर्डर लड़खड़ा गया। राहुल त्रिपाठी (9) और रवींद्र जडेजा (7) सस्ते में पवेलियन लौट गए। विजय शंकर भी सिर्फ 9 रन बनाकर दिग्वेश राठी का शिकार बने। इसके बाद क्रीज पर आए धोनी ने शिवम दुबे के साथ मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए अपनी टीम को आखिरकार जीत दिला दी। धोनी ने 11 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 26 रनों की पारी खेली जबकि शिवम दुबे 43 रन बनाकर नाबाद लौटे। धोनी को उनकी ताबड़तोड़ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Latest Cricket News





Source link

2576000cookie-checkधोनी की कप्तानी में CSK को 2 साल बाद मिली जीत, लखनऊ को 5 विकेट से दी मात
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Google को लगी करोड़ों की चपत, Android TV वाले केस में हुआ सेटलमेंट     |     Photos: JD Vance kicks off first India visit as US Vice President, family joins in warm welcome     |     Bihar News : Two Dead Bodies Found Wrapped In Plastic Sheets Double Murder Case Begusarai Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     400 दिन के FD पर 7.75% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव, 21 अप्रैल से नए रेट लागू, यहाँ करें चेक      |     DesignCafe Unveils its 3rd Experience Centre in Mumbai at Oshiwara, Strengthening Its Presence in the City of Dreams     |     TREVOC Group Announces 200 Cr Investment Plan for Haryana’s Tier 2 Cities     |     UP News: 27 अप्रैल से वायुसेना के नियंत्रण में होगी गंगा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी, उतरेंगे लड़ाकू विमान     |     Sagar News: Mp Representative In Bina Accused Of Beating Minor Brother And Sister – Madhya Pradesh News     |     Udaipur News: Man Assaulted And Left Unconscious On Road For Half An Hour To Gain Social Media Followers – Amar Ujala Hindi News Live     |     हरियाणा के स्कूलों का सच: बेंच टूटे, दीवारें खोखलीं… सुविधाओं की कमी; मॉडल संस्कृति और पीएमश्री स्कूल चकाचक     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088