झिरन्या: कृषि अधिकारी ने गोदाम पर स्टॉक देखा व प्रोडक्ट के सैंपल लिए।क्षेत्र के किसानों को नकली खाद व दवाइयां बेचने की आशंका में व्यापारियों ने रविवार को तीन लोगों को रोका। व्यापारियों को आते देख इन्होंने भागने का प्रयास किया। इस पर आशंका बढ़ी। व्यापारियों ने इन्हें पकड़ा और थाने लेकर पहुंचे। यहां संबंधित लोगों ने गुजरात की एक कंपनी से जुड़े होने और लाइसेंस होने की बात कही।व्यापारियों ने कृषि अधिकारियों को मौके पर बुलवाया। तहसील मुख्यालय से 3 किमी दूर डेहरिया स्थित गोदाम की जांच की गई। यहां स्टॉक रजिस्टर नहीं मिलने पर खाद के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। व्यापारियों ने कहा रविवार की सुबह तहसील मुख्यालय क्षेत्र में बाइक से आकर 3 लोग किसानों को खाद व अन्य प्रोडक्ट के बारे में जानकारी दे रहे थे।कुछ लोगों ने उन्हें सूचना दी कि यह लोग क्षेत्र के भोलेभाले आदिवासी किसानों को गुमराह कर नकली खाद, बीज व दवाइयां बेच रहे हैं। घर तक सप्लाय करने के साथ कीमत भी आधी ही ले रहे हैं। इसके चलते किसानों की उपज भी प्रभावित होने के साथ किसान परेशान हाेते रहते हैं।गुणवत्ता सही नहीं होने की शिकायतव्यापारी संबंधित क्षेत्र में पहुंचे तो यहां तीन लोग किसानों से चर्चा कर रहे थे। व्यापारियों ने रुकने को कहा तो बाइक से जाने लगे। पकड़कर थाने ले जाया गया। पूछताछ में इन्होंने व्यापारियों को गुजरात की इंडोर फर्टिलाइजर कंपनी से जुड़े होने और कंपनी के प्रोडक्ट ही बेचने की बात कही। डेहरिया में गोडाउन होना भी बताया। लाइसेंस होने व जांच करवाने की बात कही। व्यापारियों ने कृषि अधिकारी को बुलवाकर प्रोडक्ट की गुणवत्ता सही नहीं होने को लेकर शिकायत की। गोडाउन पर नहीं मिला स्टॉक रजिस्टरव्यापारियों के साथ कृषि अधिकारी डेहरिया स्थित गोडाउन पहुंचे। यहां स्टॉक की जानकारी मांगी गई। लेकिन रजिस्टर नहीं मिला। इस पर कृषि अधिकारी ने कंपनी के प्रोडक्ट गोदावरी 55, इंडो 555, प्रभाव जेम व इंडो जाइम के 4 नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए भेजा। गोदाम को भी सील किया।5 साल से किसानों को जागरूक कर रहे^क्षेत्र में पिछले 5 साल से किसानों को जैविक खेती के बारे में जागरूक कर रहे है। हमारी कंपनी सारे बायो प्रोडक्ट ही बनाती है। इस प्रोडक्ट में किसी भी तरह का केमिकल नहीं है। विभागीय अधिकारी जांच करना चाहे तो कर सकते हैं।वीरेंद्रसिंह चौहान, मैनेजर, गुजरात इंडो फर्टिलाइजर कंपनीलिखित शिकायत पर कार्रवाई की हैकृषि आदान विक्रेता संघ ने कंपनी कर्मचारी के गांव-गांव जाकर अवैध रूप से खाद-कीटनाशक दवाईयां वितरित करने को लेकर लिखित शिकायत की है। इस पर कंपनी के गोदाम को सील किया है। प्रोडक्ट के सैंपल जांच के लिए भेजे है।

Comments are closed.