मशहूर दिवगंत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के नन्हे भाई का वीडियो सामने आया है। इसमें सिद्धू के पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर नन्हे सिद्धू के साथ लाड लड़ाते नजर आ रहे है। माँ बाप का प्यार देख कर नन्हा मूसेवाला ख़ुशी से आठ खेलियाँ करता दिख रहा है।उसने निक्कर और टीशर्ट पहन रखी है और खुशी में चहकता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मूसेवाला के फैंस इमोशनल हो गए हैं। मूसेवाला के फैंस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर कर रहे हैं और मूसेवाला को मिस कर रहे हैं। परिवार के लिए दुआएं भी मांग रहे हैं।
सिद्धू मूसेवाला अपने माता पिता के इकलौती संतान थे
मूसेवाला का 29 मई 2022 को लॉरेंस गैंग ने उनकी ताबड़तोड़ फायरिंग का हत्या कर दी थी। जवान बेटे की मौत से पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर बुरी तरह टूट गए थे। इसके बाद चरण कौर ने इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन तकनीक से गर्भधारण किया। चरण कौर ने 23 मार्च 2024 को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था।
कानूनी पचडे में फंसा था जन्म
सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने जब आईवीएफ तकनीक से गर्भधारण किया था, तब उनकी उम्र 58 साल थी। भारतीय कानून में इतनी उम्र से गर्भधारण के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इस मुद्दे पर केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार से जवाब मांगा था। इस मुद्दे पर काफी बवाल मचा था। मूसेवाला के माता-पिता ने जवाब दिया था कि उन्होंने आईवीएफ ट्रीटमेंट विदेश जाकर करवाया था, भारत में सिर्फ बच्चे ने जन्म लिया है। इसके बाद यह मामला शांत हुआ था।
रिपोर्ट: मोनी देवी

Comments are closed.