Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस

नवरात्रि में जौ या जवारे बोने का सही तरीका, इस ट्रिक से 1 दिन में ही निकलने लगेंगे अंकुर, घने और एकदम हरे बने रहेंगे


नवरात्रि में जौ, जवारे कैसे बोते हैं- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
नवरात्रि में जौ, जवारे कैसे बोते हैं

नवरात्रि में माता के सामने कलश स्थापना की जाती है और जो बोए जाते हैं। जौ या जवारे बोना शुभ माना जाता है और उसे घर में सुख समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। जवारे जितने लंबे और हरे भरे उगते हैं घर में उतनी ही खुशहाली आती है। हालांकि बहुत सारे लोग जौ बोते हैं लेकिन वो न तो लंबे होते हैं न ही ठीक से उगते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिससे आपके जवारे लंबे, घने और खूब हरेभरे रहेंगे। बस आपको जौ बोते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।

नवरात्रि में जौ और जवारे बोने की विधि

  • सबसे पहले आप किसी दुकान के जौ खरीदकर ले आएं और जवारे बोने के लिए मिट्टी का बर्तन लें। मिट्टी के बर्तन को धो लें और इसमें किसी भी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • अब जौ बोने से एक दिन पहले रात में जो को पानी में भिगो दें। ऐसा करने से अंकुर जल्दी निकलते हैं और जौ ज्यादा घने उगते हैं। सुबह जौ में जो पानी के ऊपर बीज आ गए हों उन्हें निकाल कर फेंक दें। ये खराब जौ हैं जिनसे अंकुर नहीं निकलेंगे।

  • अब जिस बर्तन में जौ बोने हैं उसमें मिट्टी भर लें और थोड़ी मिट्टी ऊपर से डालने के लिए बचा लें। अब भीगे हुए जौ को फैलाते हुए पूरे में डाल दें। ऊपर से सूखी मिट्टी की एक हल्की लेयर जैसी फैला दें। आपको ऊपर से बहुत ज्यादा मिट्टी नहीं डालनी है। बस इतनी कि ज्यादातर जौ मिट्टी से कवर हो जाएं।

  • एक वाटर स्प्रे वाली बोतल लें और ऊपर से हल्का मिट्टी को गीला होने तक पानी स्प्रे कर दें। ध्यान रखें अगर आप बिना स्प्रे के पानी डाल रहे हैं को पूरे में छुड़कते हुए पानी डालना है। एक जगह एक बार में ज्यादा पानी डालने से बचें।

  • अब एक प्लट से जौ वाले बर्तन को ढककर रख दें। जब ऊपर की मिट्टी सूखने लगे तो पानी का स्प्रे कर दें। बहुत ज्यादा पानी जौ में नहीं डालना है। आपको अंकुर निकलने तक जौ वाले बर्तन को ढ़ककर ही रखना है।

  • अंकुर जब बड़े हो जाएं तो जौ वाले बर्तन को खोल दें। अब सुबह शाम पानी का स्प्रे करते रहें। इससे जौ से पौधे अच्छी तरह से बढ़ने लगेंगे। आपको मिट्टी सूखने पर ही पानी का छिड़काव करना है। इस तरह 5-6 दिन में ही जवारे एकदम हरे और लंबे बढ़ जाएंगे।

 

 

Latest Lifestyle News





Source link

1623290cookie-checkनवरात्रि में जौ या जवारे बोने का सही तरीका, इस ट्रिक से 1 दिन में ही निकलने लगेंगे अंकुर, घने और एकदम हरे बने रहेंगे
Artical

Comments are closed.

Nagaland hit by heavy rain, landslides; NH-2 collapses, cutting off Manipur | India News     |     Bihar News : Two People Killed Dispute Over Eating Eggs Double Murder Case Bhojpur Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     Meerut: Operators Of Two Delhi Firms Grabbed Jewelery Worth Rs 3.96 Crore From The Jeweler – Amar Ujala Hindi News Live     |     Nitin Gadkari Positive Attitude On Uttarakhand Ropeway Proposals Held Meeting In Dehradun – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: सेक्सटॉर्शन और साइबर धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़, 14 गिरफ्तार     |     Shahdol News: Postmaster Accused Of Embezzling Government Funds Arrested – Madhya Pradesh News     |     Banswara Work On 176 Km Long Dungarpur-banswara-ratlam Rail Project Hangs In Balance Despite Budget Allocation – Banswara News     |     Vice President Jagdeep Dhankhar On A Three-day Visit To Himachal Will Interact With Students In Solan – Amar Ujala Hindi News Live     |     विराट कोहली ने IPL फाइनल में अर्धशतक से चूकने के बावजूद कर दिया कमाल, रोहित-पोलार्ड को छोड़ा पीछे     |     फैमिली में नहीं एक भी सुपरस्टार, लेकिन बच्चन, कपूर और तीनों खान से दौलतमंद है ये परिवार, कभी बेचता था फल     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088