Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ गेंदबाज ने हैट्रिक लेकर मचाई सनसनी, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले गेंदबाज इस हफ्ते ओटीटी पर ये साउथ की फिल्में देंगी दस्तक, ये रही पूरी लिस्ट PM Modi pays homage to K Kamraj on his birth anniversary, says "his ideals on social justice inspire us greatly" 10 Crore Questions Answered By AI Astrologers शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, सेंसेक्स 82,400 के पार, निफ्टी भी तेज, ये स्टॉक्स चमके Indian charity dispatches artificial limbs to Trinidad & Tobago following PM Modi announcement MP College Admission : ​​​​​​UG-NCTE पाठ्यक्रमों के लिए अतिरिक्त CLC चरण घोषित, ऐसे चलेगी पूरी प्रक्रिया Colonel accuses Chandigarh cops' SIT of shielding 'assaulters'; Haryana and Punjab high court summons IPS officer | India News Bihar News: Minor Girl Accused Brother-in-law Of Doing Dirty Work, Bihar Police Arrested The Accused - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar News:नाबालिग ने अपने ही जीजा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बहन बो... UP News: डीजीपी बोले- बेहतर कानून व्यवस्था के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों का तालमेल जरूरी

नहीं रहीं ‘हैरी पॉटर’ की प्रोफेसर मैक्गोनागल, 89 साल की उम्र में मैगी स्मिथ ने ली आखिरी सांस


maggie smith- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
मैगी स्मिथ का निधन

ऑस्कर विनर अभिनेत्री और हैरी पॉटर फेम मैगी स्मिथ अब इस दुनिया में नहीं रहीं। अभिनेत्री का 89 वर्ष की आयु में शुक्रवार को निधन हो गया। वह हैरी पॉटर फ्रेंचाइजी की फिल्म डाउनटाउन ऐबी में अपने किरदार ‘प्रोफेसर मैक्गोनागल’ और दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री ने लंदन के चेल्सी एंड वेस्टमिंस्टर अस्पताल में अंतिम सांस ली। यह खबर उनके दोनों बेटों क्रिस लार्किन और टोबी स्टीफन ने साझा की। हालांकि, उनकी मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है।

परिवार ने जारी किया आधिकारिक बयान

मैगी के दो बेटों द्वारा जारी बयान में कहा गया, हम बहुत दुख के साथ डेम मैगी स्मिथ के निधन की घोषणा कर रहे हैं। शुक्रवार 27 सितंबर की सुबह अस्पताल में उनका निधन हो गया। अंतिम समय में वह अपने दोस्तों और परिवार के साथ थीं। उनके दो बेटे और पांच प्यारी पोते-पोतियां हैं, जो अचानक अपनी मां और दादी के चले जाने से बेहद दुखी हैं। उन्होंने कहा, चेल्सी एंड वेस्टमिंस्टर अस्पताल के शानदार स्टाफ ने उनके अंतिम दिनों में उनकी देखभाल की। हम …आपसे अनुरोध करते हैं कि इस समय हमारी निजता का सम्मान करें।

1952 में एक्टर के तौर पर शुरू की यात्रा

मैगी ने 1952 में ऑक्सफोर्ड प्लेहाउस में एक स्टेज परफॉर्मर के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी। बाद में, उन्होंने ब्रॉडवे पर ‘न्यू फेसेज ऑफ 56’ में अपना पेशेवर डेब्यू किया। अगले दशकों में, उन्होंने नेशनल थिएटर और रॉयल शेक्सपियर कंपनी के लिए काम करते हुए, दिग्गज अभिनेत्री जूडी डेंच के साथ सबसे प्रतिष्ठित ब्रिटिश थिएटर कलाकारों में से एक के रूप में खुद को स्थापित किया। मैगी को नोएल कावर्ड की प्राइवेट लाइव्स और टॉम स्टॉपर्ड की नाइट एंड डे के लिए टोनी पुरस्कार के लिए नामांकन भी मिला और बाद में वर्ष 1990 में लेटिस एंड लोवेज के लिए एक नाटक में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का टोनी पुरस्कार मिला। 

महारानी एलिजाबेथ ने दी थी ‘नाइट’ की उपाधि

उसी वर्ष, मैगी को महारानी एलिजाबेथ द्वारा नाइट की उपाधि दी गई और आधिकारिक तौर पर उन्हें डेम (ब्रिटिश सम्मान प्रणाली और अन्य राष्ट्रमंडल क्षेत्रों में महिलाओं को दी जाने वाली एक सम्मानजनक उपाधि) से नवाजा गया। उन्होंने 1969 में द प्राइम ऑफ मिस जीन ब्रॉडी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और कैलिफोर्निया स्वीट के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए अकादमी पुरस्कार जीता। उन्हें स्टुअर्ट बर्ज द्वारा निर्देशित 1965 की कल्ट क्लासिक ओथेलो के लिए भी नामांकित किया गया था।





Source link

1596700cookie-checkनहीं रहीं ‘हैरी पॉटर’ की प्रोफेसर मैक्गोनागल, 89 साल की उम्र में मैगी स्मिथ ने ली आखिरी सांस
Artical

Comments are closed.

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ गेंदबाज ने हैट्रिक लेकर मचाई सनसनी, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले गेंदबाज     |     इस हफ्ते ओटीटी पर ये साउथ की फिल्में देंगी दस्तक, ये रही पूरी लिस्ट     |     PM Modi pays homage to K Kamraj on his birth anniversary, says “his ideals on social justice inspire us greatly”     |     10 Crore Questions Answered By AI Astrologers     |     शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, सेंसेक्स 82,400 के पार, निफ्टी भी तेज, ये स्टॉक्स चमके     |     Indian charity dispatches artificial limbs to Trinidad & Tobago following PM Modi announcement     |     MP College Admission : ​​​​​​UG-NCTE पाठ्यक्रमों के लिए अतिरिक्त CLC चरण घोषित, ऐसे चलेगी पूरी प्रक्रिया     |     Colonel accuses Chandigarh cops’ SIT of shielding ‘assaulters’; Haryana and Punjab high court summons IPS officer | India News     |     Bihar News: Minor Girl Accused Brother-in-law Of Doing Dirty Work, Bihar Police Arrested The Accused – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar News:नाबालिग ने अपने ही जीजा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बहन बोली     |     UP News: डीजीपी बोले- बेहतर कानून व्यवस्था के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों का तालमेल जरूरी     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088