Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News: Protest In Begusarai Against The Waqf Amendment Bill, Nh Blocked In Protest - Amar Ujala Hindi News Live Air Strip Of Ganga Expressway Will Prove To Be Very Important For Indian Air Force - Amar Ujala Hindi News Live Nainital Minor Girl Assault Inside Story: From A Mason To A Renowned Contractor Usman Crime Explained - Amar Ujala Hindi News Live Ujjain News: Sadhus And Saints Reacted To The Protest Of Muslims On The Pahalgam Incident - Madhya Pradesh News People Demonstrated After A Girl Committed Suicide - Jodhpur News Karnal: हिमांशी नरवाल के शांति के बयान की चर्चा, पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल रामदास की बेटी ललिता ने लिखा पत्र Himachal Weather: लाहाैल की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी, प्रदेश में इतने दिन जारी रहेगा बारिश का दाैर फुटबॉलर सुभाशीष बोस और सौम्या गुगुलोथ चुने गए प्लेयर ऑफ द ईयर निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार में पहुंचे सितारे, आखिरी विदाई में गमगीन दिखा कपूर परिवार WhatsApp Web के करोड़ों यूजर्स के लिए आया नया फीचर, ऐप के बिना कर पाएंगे कॉल

नारियल पुदीना की चटनी इडली-डोसा के साथ बनाकर खाएं, फटाफट नोट कर लें ये आसान रेसिपी


नारियल पुदीना चटनी रेसिपी
Image Source : SOCIAL
नारियल पुदीना चटनी रेसिपी

इन दिनों ताजा पुदीना मार्केट में मिल रहा है। पुदीना का स्वाद जितना अच्छा लगता है ये सेहत के लिए उससे कहीं ज्यादा गुणकारी साबित होता है। खाने में किसी भी तरह पुदीना जरूर शामिल कर लें। ज्यादातर घरों में गर्मी में पुदीने की चटनी बनती है। रोटी पराठे और चावल के साथ तो आपने पुदीने की चटनी कई बार खाई होगी, लेकिन आज हम आपको इडली डोसा के साथ खाई जाने वाली नारियल और पुदीना की चटनी की रेसिपी बता रहे हैं। नारियल और पुदीने की चटनी एक बार बनाकर जरूर ट्राई करें। जानिए कैसे बनाते हैं नारियल पुदीने की चटनी?

नारियल पुदीने की चटनी रेसिपी

पहला स्टेप- एक पैन में 1-2 चम्मच ऑयल डालें।  पैन में 1 चम्मच के करीब चना दाल और आधा चम्मच उड़द दाल डाल दें। अब आधा चम्मच जीरा, 3-4 लहसुन की कली और 1 इंच अदरक का टुकड़ा डालकर थोड़ा भून लें। इसी पैन में अब आधा मोटा कटा हुआ प्याज डाल दें। दाल को ब्राउन होने तक भून लें।

दूसरा स्टेप- अब एक बंच पुदीना डालकर हल्का गलने तक भूनें और सारी चीजों को ठंडा होने पर मिक्सर जार में ट्रांसफर कर लें। इसमें आधा कप ग्रेट किया हुआ कच्चा नारियल, एक टुकड़ा इमली और 3-4 हरी मिर्च डालें। थोड़ा नमक और पानी डालकर बारीक चटनी पीस लें। अब चटनी के लिए तड़का तैयार करने की बारी है।

तीसरा स्टेप- तड़का पैन में 2 चम्मच तेल डालें और आधा चम्मच राई के दाने डालकर चटका लें। अब इसमें आधा चम्मच उड़द की दाल डालें, दो टुकड़ा सूखी लाल मिर्च डाल दें। 8-10 करी पत्ता डालें और सारी चीजों को हिलाते हुए तड़का में फ्लेवर आने दें। अब इस तड़के को चटनी में डाल दें। 

चौथा स्टेप- तैयार है नारियल और पुदीना की स्वादिष्ट चटनी। आप इसे इडली, डोसा, वड़ा या उत्तपम के साथ खाएंगे तो मजा आ जाएगा। आप चाहें तो इसे चीला या किसी दूसरी चीज के साथ भी खा सकते हैं। लेमन राइस के साथ भी ये चटनी पसंद आएगी।

 

Latest Lifestyle News





Source link

2634590cookie-checkनारियल पुदीना की चटनी इडली-डोसा के साथ बनाकर खाएं, फटाफट नोट कर लें ये आसान रेसिपी
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Bihar News: Protest In Begusarai Against The Waqf Amendment Bill, Nh Blocked In Protest – Amar Ujala Hindi News Live     |     Air Strip Of Ganga Expressway Will Prove To Be Very Important For Indian Air Force – Amar Ujala Hindi News Live     |     Nainital Minor Girl Assault Inside Story: From A Mason To A Renowned Contractor Usman Crime Explained – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ujjain News: Sadhus And Saints Reacted To The Protest Of Muslims On The Pahalgam Incident – Madhya Pradesh News     |     People Demonstrated After A Girl Committed Suicide – Jodhpur News     |     Karnal: हिमांशी नरवाल के शांति के बयान की चर्चा, पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल रामदास की बेटी ललिता ने लिखा पत्र     |     Himachal Weather: लाहाैल की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी, प्रदेश में इतने दिन जारी रहेगा बारिश का दाैर     |     फुटबॉलर सुभाशीष बोस और सौम्या गुगुलोथ चुने गए प्लेयर ऑफ द ईयर     |     निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार में पहुंचे सितारे, आखिरी विदाई में गमगीन दिखा कपूर परिवार     |     WhatsApp Web के करोड़ों यूजर्स के लिए आया नया फीचर, ऐप के बिना कर पाएंगे कॉल     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088