चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने हेरोइन की बड़ी खेप पकड़ी है। महाराष्ट्र के नावा शेवा पोर्ट से 73KG हेरोइन बरामद की गई है। इसका इनपुट पंजाब पुलिस को मिला था। जिसे केंद्रीय एजेंसियों और महाराष्ट्र पुलिस के साथ शेयर किया गया। इसके बाद पंजाब पुलिस की स्टेट ऑपरेशन सेल की टीम महाराष्ट्र गई और यह कामयाबी हासिल की।DGP बोले- आगे-पीछे के लिंक खंगाल रहेDGP गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस को हेरोइन आने का इनपुट मिला था। इसके तुरंत बाद पंजाब स्टेट ऑपरेशन सेल की टीम महाराष्ट्र रवाना की गई। इसमें केंद्रीय एजेंसियों और महाराष्ट्र पुलिस का भी सहयोग लिया गया। अब हेरोइन के आगे और पीछे के पूरे लिंक खंगाले जा रहे हैं। यह हेरोइन किसने भिजवाई और आगे किसके पास जानी थी, इसके बारे में कुछ अहम सुराग मिले हैं। जल्द पूरे मामले को बेनकाब किया जाएगा।3 दिन पहले मुंद्रा पोर्ट से हुई थी बरामदगीइससे पहले गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से 350 करोड़ की 75KG हेरोइन बरामद की गई थी। इसकी इनपुट भी पंजाब पुलिस को ही मिली थी। जिसके बाद केंद्रीय एजेंसियों और गुजरात ATS के साथ इनपुट सांझा किया गया। इस मामले में पुलिस ने लुधियाना से एक व्यक्ति को पकड़ा है। यह हेरोइन पंजाब में डिलीवर होने के बाद यहां से आगे भेजी जानी थी।

Comments are closed.